Responsive Scrollable Menu

दिल्ली- चुनाव आयोग का आज घेराव, 19 दल शामिल होंगे:संसद से ECI मुख्यालय तक 3 किमी का मार्च निकालेंगे; एक साल पहले भी यही किया था

SIR को लेकर जारी विरोध के बीच 19 विपक्षी दल आज दिल्ली में चुनाव आयोग घेरेंगे। INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद दिल्ली में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालेंगे। वे संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले X पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की 3 मांगे नॉन-नेगोशिएबल हैं। पहली- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी- SIR को रद्द करना। तीसरी- बैलट पेपर पर चुनाव कराना। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। इससे पहले 11 अगस्त 2025 को INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे। INDIA की 19 पार्टियों के पास लोकसभा में 178 सांसद INDIA ब्लॉक की 19 पार्टियां जो मार्च निकालेंगी। उनके पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं। ये पार्टियां हैं- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J)। 30 सितंबर: विपक्षी गठबंधन की बैठक में 5 मांगें रखी गईं… 1. CEC के इस्तीफे की मांग की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें। उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही। 2. मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की पूरी जानकारी बूथ और विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक होनी चाहिए। किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का मौका मिलना चाहिए। 3. SIR और वोटर के नाम हटाने पर सवाल SIR से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। भविष्य के चुनावों में SIR से पहले की मतदाता सूची इस्तेमाल की जाए। 4. EVM की जगह बैलेट पेपर की मांग EVM की जगह चुनाव में फिर से बैलेट पेपर इस्तेमाल हो। पहली बार वोट देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान हो। 5. विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील INDIA गठबंधन के दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे पर एकजुट रहें। लोकतंत्र में अंतिम अधिकार जनता का होना चाहिए। ----------------------------------

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के 3 ड्राइवर रेप केस में गिरफ्तार, नाबालिगों को लाने में कारोबारी की मदद का आरोप

तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के संस्थापक आर. वीरमणि से जुड़े POCSO मामलों में पुलिस ने उनके तीन ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लासर, पार्थिबन और बाबू नाम के ये ड्राइवर नाबालिग लड़कियों को वीरमणि के पास लाते थे और उनके यौन अपराधों में मदद करते थे। पुलिस ने तीनों के घरों की तलाशी लेकर 8 मोबाइल फोन और 55 दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की जांच तब शुरू हुई, जब चेन्नई पुलिस को एक पेनड्राइव मिली। इसमें वीरमणि के एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध का वीडियो था। इसके बाद वीरमणि के साथ शांति और महेंद्र सिम्हन को गिरफ्तार किया गया। एक दूसरे वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं देने के आरोप में गणेशन को भी गिरफ्तार किया गया था। POCSO मामलों की जांच के लिए SIT बनाई गई है। वीरमणि के खिलाफ पहले 4 मामले दर्ज थे और 2 अक्टूबर को पांचवां मामला दर्ज हुआ। पुलिस अब तीनों ड्राइवरों की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी

Smriti Mandhana India womens cricke team new Captain: स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. यह बदलाव हरमनप्रीत कौर के सभी प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद हुआ. सांगलि की बाएं हाथ की बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20ई सीरीज से फुल-टाइम कप्तान के तौर पर डेब्यू करेंगी. आरसीबी को दो डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाने वाली मंधाना अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं और उनके पास इस सीरीज में 5,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है. Tue, 6 Oct 2026 21:07:39 +0530

  Videos
See all

US B-1 Bombers: ईरान के डर से अमेरिका ने वापस बुलाए B-1 बॉम्बर? Trump ने बताया कारण | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T15:45:23+00:00

पटाखों की फैक्ट्री या बम बारूद की ? Diwali Explosives | Bijnor Firecracker Case | Blast | Vira Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T15:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers