Pitru Paksha Shradh में ऐसे बनाएं Healthy Kheer, चीनी की जगह गुड़ और Toned Milk का करें इस्तेमाल
पितृपक्ष 2026 का समय चल रहा है। इस दौरान हम सभी पितरों का तर्पण और श्राद्ध करते हैं। पितृ पक्ष का समापन अमावस्या वाले दिन होता है यानी के शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले 10 अक्तूबर का होगा। इन 16 दिनों में लोग अपने घर में पितृों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध करते हैं। इस दौरान कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खीर भी बनाई जाती है। इस बार श्राद्ध के लिए हेल्दी वाली खीर बना सकते हैं।
चावल की खीर को हेल्दी कैसे बनाएं?
आज के समय में लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को ज्यादा अपना रहे हैं। ज्यादा मीठा और अनहेल्दी खाना लोग पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में खीर में इस्तेमाल होने वाली सफेद चीनी की जगह गुड़ या धागे वाली मिश्री ली जा सकती है। फुल क्रीम दूध की जगह टोंड या लो-फैट मिल्क का इस्तेमाल करें।
चीनी की जगह गुड़ या मिश्री लें
जब आप खीर बनाएं, तो सबसे पहले इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीनी को बदल सकती है। इसके लिए आप गुड़, खांड या पिसी हुई धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप गुड़ वाली खीर बनाना चाहती हैं, तो ध्यान दें कि, खीर को गैस से उतारने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर गुड़ मिलाएं। अगर आप बहुत ही ज्यादा गर्म दूध में गुड़ मिलाएंगी, तो दूध फट जाएगा।
फुल क्रीम दूध की जगह लें टोंड दूध
वैसे खीर थोड़ी क्रीमी हो तो काफी अच्छी लगती है, लेकिन आप हेल्दी खीर बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको लो-फैट आ टोंड दूध का इस्तेमाल करें। वहीं, इससे खीर की कैलोरी कम हो सकती है। असल में यह स्वाद वाली खीर बनेंगी और हेल्दी भी रहेगी।
चवाल कम, मखाने ज्यादा
यदि आप चावल वाली खीर खाना पसंद करते हैं, तो इस बार चावल की मात्रा थोड़ी कम कर सकती हैं। क्योंकि चावल में फैट होता है। इसलिए आप चावल और मखाने की बराबर मात्रा में ले ले। अब इन मखाने को भूनकर पीस लें और खीर में चावल के साथ इसे पका लें। ऐसा करने से आपके खीर का स्वाद बढ़ेगा। इसके साथ ही, आप बादाम,काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
चावल की जगह ये चीजें भी ट्राई करें
यदि आप चावल की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो खीर के लिए कुछ दूसरे ऑप्शंस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही आप ओट्स, दलिया या कद्दू से भी खीर बनाई जा सकती हैं। इसके साथ ही आप ब्राउन राइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इलायची और केसर डालें
खीर में स्वाद बढ़ाने के लिए आप खीर में इलायची पाउडर और दो चम्मच गर्म दूध में भीगे हुए केसर जरुर डालें। इससे आपकी खीर में अच्छी खुशबू और स्वाद भी आएगा।
काम के लिए बाली गई थीं Nushrratt Bharuccha, हादसे ने बदला पूरा शेड्यूल; अब मुंबई में होगी सर्जरी
अभिनेत्री नुसरत भरुचा बाली में काम के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। इसी दौरान उनका हादसा हो गया, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। अब उन्हें इलाज के लिए हवाई एंबुलेंस से मुंबई लाया जाएगा, जहां उनकी रीढ़ की सर्जरी होगी। उनके प्रचारक ने आज एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
नुसरत फिलहाल बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सर्जरी और इलाज के बाद उन्हें आराम और ठीक होने के लिए समय की जरूरत होगी। इसका असर आने वाले दिनों में उनके काम से जुड़े कार्यक्रमों पर भी पड़ सकता है।
नुसरत की टीम ने जारी किया बयान
नुसरत के प्रचारक की ओर से जारी बयान में कहा गया, "हम सभी से इस समय उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें अपने इलाज और ठीक होने पर ध्यान देने के लिए जरूरी समय देने का अनुरोध करते हैं। हम सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं और जब उचित होगा, तब आगे की जानकारी साझा करेंगे।" एक दिन पहले एनडीटीवी को विशेष जानकारी मिली थी कि नुसरत बाली में हादसे का शिकार हो गई हैं और उन्हें वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया था, "नुसरत भरुचा का बाली में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। वह वहां काम से जुड़े एक कार्यक्रम के लिए गई थीं और उन्होंने अपना ठहरना कुछ दिनों के लिए बढ़ा दिया था। हादसे में उन्हें चोट लगी है और फिलहाल बाली में उनका इलाज चल रहा है।"
इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में नजर आएंगी नुसरत
काम की बात करें तो नुसरत भरुचा के टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म की टीम में शामिल होने की खबर है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरुचा की पहली साथ काम करने वाली फिल्म होगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, "टीम को ऐसी अभिनेत्री चाहिए थी जो कहानी में मजबूती के साथ भावनात्मक गहराई भी ला सके। नुसरत हमेशा सबसे मजबूत विकल्पों में से एक थीं। उनका किरदार दमदार है और दर्शकों को उन्हें एक नए और दिलचस्प अंदाज में देखने का मौका मिलेगा।"
फिलहाल नुसरत के किरदार से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में उनके किरदार को कहानी में काफी अहम जगह दी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि उनका किरदार सिर्फ पारंपरिक महिला सह-कलाकार तक सीमित नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: Hrithik Roshan-Saba Azad की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल, एक्स वाइफ सुजैन के कमेंट ने लूट ली लाइमलाइट
फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए निर्माता विक्की जैन भी एक नए प्रोडक्शन बैनर वीजे फ्रेम्स के तहत निर्माता के तौर पर शुरुआत कर रहे हैं। नुसरत भरुचा को आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म उफ्फ ये सियापा में सोहम शाह के साथ देखा गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








