Pitru Paksha में ऐसे तैयार करें श्राद्ध की थाली, खीर-पूड़ी के साथ रखें पितरों की पसंदीदा डिश
पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है और इसका समापन अमावस्या के दिन होता है। इन 16 दिनों में पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किए जाते हैं। हम सभी के घरों में श्राद्ध भोजन जरुर तैयार किया जाता है। कोशिश की जाती है कि इस दिन सादा खाना, ताजा और सात्विक होना काफी जरुरी माना जाता है।
श्राद्ध के लिए बनाई जाने वाली भोजन की थाली में ऐसी चीजें जरुर रखी जाती है, जिन्हे परिवार में लंबे समय से श्राद्ध के भोजन का हिस्सा माना जाता है। खीर, पूरी, दाल, चावल और सब्जी जैसी चीजें कई घरों में बनती है।
सबसे खास बात यह है कि जिन परिवारों में पितरों की पसंद का खाना याद रखा जाता है, वहां उनकी पसंदीदा डिश को भी थाली में जगह देने की मान्यता है। अगर घर के किसी बुजुर्ग को कोई खास मिठाई या सब्जी बहुत पसंद थी, तो श्राद्ध के दिन उसे बनाकर पितरों को याद किया जाता है।
पितरों के लिए कैसी होनी चाहिए थाली?
दरअसल, श्राद्ध की थाली को लेकर हर घर में एक तरह का नियम नहीं होता है। अलग-अलग जगह और परिवार के हिसाब से इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है। खासतौर पर सादा खाना रखा जाता है और अधिक मासलेदार या तामझाम वाला भोजन बनाने के बजाय घर का बना सामान्य खाना तैयार किया जाता है। वैसे कई परिवारों में लहसुन-प्याज भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं थाली में आप क्या चीजें शामिल करें-
-खीर
-पूड़ी
-दाल
-चावल
-कद्दू की सब्जी
-दूसरी मौसमी सब्जी
-तिल से बनी मिठाई
-परिवार की परंपरा के हिसाब से बनाएं कोई खास पकवान
मीठे में रखें खीर
श्राद्ध की थाली जब तैयार की जाती है, तो सबसे पहले खीर का नाम आता है। कई घरों में चावल और दूध से खीर तैयार की जाती है। कई घरों में मखाने की खीर बनाई जाती है। अगर आपके परिवार में किसी दिवंगत सदस्य को कोई स्पेशल खीर पसंद थी जैसे-चावल, मखाने, साबूदाना या सेवई तो उनकी पसंद के अनुसार ही खीर बनाएं।
पूड़ी के साथ रखें उनकी पसंदीदा सब्जी
श्राद्ध के खाने में पूड़ी बनाई जाती है। इसके साथ ही आप कद्दू या अरबी की सब्जी जरुर रखें, लेकिन आपके घर में पितरों को कोई सब्जी बहुत ही ज्यादा पसंद थी, तो आप उस सब्जी को भी जरुर बनाएं। वहीं, परिवार और इलाके की परंपरा के हिसाब से दूसरी मौसमी सब्जियों को थाली में जरुर रखें।
चने की दाल या दूसरी सादी दाल
श्राद्ध की खाली में दाल भी जरुर रखें। ऐसे में आप प्याज-लहसुन का इस्तेमाल न करें। चने की दाल को बिना प्याज-लहसुन के सादे तरीके से बना दें। कुछ परिवारों में दूसरी दाल भी परंपरा के अनुसार बनाई जाती है। अगर आपके पितरों को तड़के वाली दाल पसंद थी, तो आप इसमें थोड़ा-सा ट्विस्ट एड करें, इसे ढाबे वाला टच जरुर दें।
चावल भी रखें
इतना ही नहीं, आप पितरों की थाली में चावल जरुर रखें। ऐसे में आप उनकी पसंद के हिसाब से सादे चावल या फ्राइड राइस को भी थाली में रख सकते हैं।
पितरों की पसंदीदा डिश जरूर याद रखें
थाली में आ उनकी पसंद की अन्य चीजों को जरुर रखें। जैसे कि पेस्ट्री, समोसे, पकौड़े, कचौड़ियां या कोई नमकीन। इसके अतिरिक्त मीठे में खीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, रसमलाई, रबड़ी या चम्मच पसंद हैं, तो इन्हें भी थाली में जगह दें।
पितृपक्ष की थाली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- खाना फ्रेश और घर का बना ही थाली में रखें।
- थाली में पितरों की पंसद को ही प्राथमिकता दें।
- प्याज-लहसुन को लेकर अपने परिवार में चली आ रही परंपरा को जरुर ध्यान दें।
- खाना बनाते समय साफ-सफाई को जरुर ध्यान दें।
Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के 55 दिन बाद भी लोग इस फिल्म के बजट और कमाई की बात कर रहे हैं। अनुप्रिया नागर ने इस फिल्म को सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और यह दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
'हनुमान अंश' की शानदार सफलता के बाद माना जा रहा था कि इसके दूसरे हिस्से को बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। अब फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है।
क्या हनुमान अंश 2 का बजट बढ़ेगा?
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने कहा कि किसी भी फिल्म को बड़ा दिखाने के लिए सिर्फ बड़ा बजट जरूरी नहीं होता। उनके मुताबिक, अगर कहानी को बड़े बजट की जरूरत नहीं है तो बेवजह करोड़ों रुपये खर्च करने का कोई मतलब नहीं है।
अनुप्रिया नागर ने साफ किया कि 'हनुमान अंश 2' का बजट भी पहले हिस्से के आसपास ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 या 20 करोड़ रुपये खर्च करने से फिल्म अपने आप बेहतर नहीं हो जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत से ज्यादा वीएफएक्स या एआई का इस्तेमाल कहानी की वास्तविकता और प्रामाणिकता को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: काम के लिए बाली गई थीं Nushrratt Bharuccha, हादसे ने बदला पूरा शेड्यूल; अब मुंबई में होगी सर्जरी
कहानी पर रहेगा ज्यादा फोकस
अनुप्रिया नागर ने साफ कर दिया है कि 'हनुमान अंश 2' को बनाने के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं है। निर्माता फिल्म की कहानी पर ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। उनका मानना है कि सबसे जरूरी यह है कि कहानी दर्शकों को पसंद आए।
इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू
पहले दिन धीमी रही थी फिल्म की शुरुआत
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी।
हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत चर्चा की वजह से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई। रिलीज के 55 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







