Responsive Scrollable Menu

बिना Oven के सिर्फ भाप में बनाएं बंगाली Bhapa Doi, मुंह में घुल जाएगा इसका स्वाद

भारतीय खानपान में मिठाइयां खास मौके या शादी की दावतों में रौनक बढ़ाती हैं। खाने के साथ रसगुल्ले का हो या गुलाब जामुन की। हर एक मिठाई का अपना स्वाद होता है। रसगुल्ला का नाम याद आता है, तो बंगाल का स्वाद सबके जुबान पर आ जाता है।

लेकिन सिर्फ रसगुल्ला ही नहीं, बल्कि बंगाल की फेमस 'भापा दोई' भी वहां की एक खास पहचान मानी जाती है। असल में भापा दोई पारंपरिक रुप से भाप पकाकर तैयार की जाने वाली बंगाली मिठाई है, जो मुंह जाते ही घुल जाती है। आइए आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।

भापा दोई बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां

1 कप गाढ़ा दही
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
आधा कप दूध
फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर
बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

भापा दोई बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले ताजे दही को मलमल या सूती कपड़े में बांधकर 1 से 2 घंटे के लिए लटका दें।
- जब दही का सारा पानी निकल जाए, तो आपको गाढ़ा चक्का मिल जाएगा।
-अब गाढ़े दही को एक गहरे बर्तन में निकालें और चम्मच या व्हिस्कर से अच्छी तरह फेंट लें।
-इसमें कंडेंस्ड मिल्क और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
-सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा और क्रीमी मिश्रण तैयार कर लें।
-अब इसमें थोड़ा इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
-तैयार मिश्रण को स्टील के टिफिन या बेकिंग डिश में डाल दें।
-बर्तन को एल्युमिनियम फॉयल या ढक्कन से अच्छी तरह ढक दें, ताकि भाप का पानी मिठाई में न जाए।

स्टीम के लिए करें ये काम

इसको स्टीम करने के लिए आपको कढ़ाई की मदद ले सकते हैं। कढ़ाई में दो गिलास पानी गर्म करें और बीच में एक स्टैंड रख दें। इसके बाद ढके हुए बर्तन को स्टैंड पर रखकर और कढ़ाई का ढक्कन बंद कर दें। अब धीमी आंच पर इसे करीब 15 से 20 मिनट तक पकाएं। 20 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और टूथपिक की मदद से चेक करें। यदि टूथपिक साफ बाहर आती है, तो आपकी भापा दोई बनकर तैयार है। इसको अब कढ़ाई से निकालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

Continue reading on the app

काश आप इसे रोक पाते, बेटे और Katrina के साथ खास पलों पर बोले Vicky Kaushal

अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बेटे के साथ बिताया हर छोटा सा पल उनके लिए बेहद खास है। विक्की ने कहा कि बच्चे की हंसी, पहली बार रोना, नए एक्सप्रेशन और इशारों को देखना उनके लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं है।

विक्की कौशल ने कही ये बात

हरित जवेरी ज्वेलर्स के यूट्यूब चैनल पर साझा की गई बातचीत में विक्की कौशल ने बताया कि पिता बनने के बाद आए बदलावों को शब्दों में समझाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, "आप इस बदलाव को इस तरह नहीं माप सकते कि कैसे और क्या बदला है, लेकिन मैं आपको इतना बता सकता हूं कि ये बस एक जादुई अनुभव है, एक जादुई एहसास है। मुझे नहीं पता कि इसे ठीक से समझाने के लिए मेरे पास इतने शब्द भी होंगे कि मैं बता सकूं कि आप असल में कैसा महसूस करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हर दिन, हर छोटा सा पल, जब आपका बच्चा खिलखिलाता है, उसका पहली बार रोना, उसका पहला नया एक्सप्रेशन और उसका पहला नया इशारा, ये सब देखना और महसूस करना बस कमाल है।"

विक्की ने यह भी बताया कि पिछले 10 महीनों में उन्होंने कई ऐसे पल महसूस किए, जब उन्हें लगा कि उनके पास सब कुछ है। उन्होंने कहा, "कहा जाता है कि इंसान कभी संतुष्ट नहीं होता, लेकिन पिछले 10 महीनों में मैंने ऐसे बहुत सारे पल जिए हैं, जब मुझे लगा कि बस यही है, सब कुछ पूरा है, मुझे और कुछ नहीं चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

कैटरीना और बेटे के साथ बिताए पलों पर क्या बोले?

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ और अपने बेटे के साथ बिताए पलों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी को खुश और बच्चे को खिलखिलाते हुए देखना उनके लिए बेहद खास एहसास है।

अभिनेता ने कहा, "उस पल में अपनी पत्नी की खुशी और अपने बच्चे को खिलखिलाते हुए देखना और खुद भी उसी पल में होना, बस ऐसा लगता है कि काश आप इसे रोक पाते, तो इस पल को और जी पाते। ये बस कमाल है।"

विक्की ने कहा कि पिता बनने के बाद वह खुद को एक इंसान के तौर पर ज्यादा संवेदनशील और जिम्मेदार महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, "ये आपको एक इंसान के तौर पर बेहद संवेदनशील बनाता है। साथ ही, ये आपको एक इंसान के तौर पर बेहद जिम्मेदार भी बनाता है, क्योंकि अब आपको जो कहते हैं, उसे खुद भी करके दिखाना है।"

इसे भी पढ़ें: काम के लिए बाली गई थीं Nushrratt Bharuccha, हादसे ने बदला पूरा शेड्यूल; अब मुंबई में होगी सर्जरी

बच्चे के सामने अपने व्यवहार पर ज्यादा ध्यान देते हैं विक्की

विक्की के मुताबिक, पिता बनने के बाद उनके अंदर सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह अपने व्यवहार पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। उनका मानना है कि बच्चे की शुरुआती सीख घर के माहौल और आसपास के लोगों को देखकर होती है। उन्होंने कहा, "आपके बच्चे की पहली सीख अनजाने में वही होने वाली है, जो वह घर में देखता है और वह उन सभी चीजों को अपने अंदर लेता जाएगा।"

विक्की ने बताया कि पिछले 10 महीनों में उन्होंने खुद को पहले से कहीं ज्यादा मॉनिटर किया है। उन्होंने कहा, "पिछले 10 महीनों में मैंने जितना खुद को मॉनिटर किया है, उतना मैंने पहले कभी खुद को मॉनिटर नहीं किया। आपको वैसा ही बनना होता है, ताकि आपका बच्चा आपसे कुछ सीख सके। यही मेरी सबसे बड़ी सीख रही है।"

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा को काटने के लिए यशस्वी ने तैयार किया प्लान B, 2027 वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल ने विकेट के पीछे थामा दस्ताना

yashasvi started wicket keeping: यशस्वी जायसवाल ने कीपिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवरों तक विकेटकीपिंग की थी.  Thu, 8 Oct 2026 16:27:54 +0530

  Videos
See all

Video of altercation with police involving Rahul and Priyanka goes viral. | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:16:32+00:00

Gyanesh Kumar Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल जारी! | Opposition Protest | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers