Responsive Scrollable Menu

OnePlus 16 में मिलेगी 185FPS Gaming, 200MP कैमरा और नए फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

हाल ही में वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का एलान किया है। इस बीच, कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग OnePlus 16 को होम मार्केट चीन में 12 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने इस फोन को लॉन्च करने का एलान 2026 OnePlus Gaming Conference के दौरान की। वहीं, इवेंट में कंपनी ने अपने तीन मुख्य टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारी साझा की है, जो इस फोन के साथ दी जाएगी।

OnePlus 16 में मिलेंगे गेमिंग फीचर्स

कंपनी अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन को गेमिंग डिवाइस के रुप में लॉन्च करने का प्लानिंग कर रही है, जो कि एक ऑलराउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन न्यू जेनरेशन Fengchi Gaming Kernel के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर वनप्लस का कहना है कि यह हार्डवेयर रिसोर्स कॉर्डिनेशन का कार्य शुरु होगा।

185FPS पर गेमिंग

कंपनी ने पुष्टि की है कि, इस फोन में नेटिव 185FPS के मैक्सिमम फ्रेम रेट पर गेमिंग एक्सपीरियंस कर पाएंगे। कंपनी ने बताया है कि इस लेवल की गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने अलग से किसी चिप का यूज भी नहीं किया है। लेकिन कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस फोन में नई सेल्फ डेवलप थ्री-चिप इस्पोर्ट्स सिस्टम का यूज किया है। ये नेटवर्क, टच रिस्पॉन्स और डिस्प्ले रिलेटेड प्रोसेसिंग हैंडल करते हैं।

वनप्लस का कहना है कि ये चिप सिस्टम कनेक्शन स्टेबिलिटी, टच रिस्पॉन्स और विजुअल क्लैरिटी भी बेहतरीन करते हैं। वहीं, फोन में 185Hz डिस्प्ले दिया है, जो हाई फ्रेम रेट गेमिंग और फास्टर विजुअल रिस्पॉन्स ऑफर करता है।

कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन नेटिव 185 fps वाले कई गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसमें Peace Elite, Arena Breakout, Nizhan: Future, और  Naruto Mobile जैसे गेम शामिल है।

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह डिवाइस दूसरे डिवाइसेस के तुलना में एक जैसे नेटवर्क और गेमप्ले में बेहतर परफॉर्मेंस करता है।

OnePlus 16 के संभावित खूबियां

OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन कई सारे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Continue reading on the app

Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

जल्द ही भारत में लावा (Lava) अपनी विराट सीरीज का नया स्मार्टफोन 21 सितंबर को पेश करने जा रही है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए होगी, जिसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

बता दें कि, यह फोन हैरिटेड इंडिगो और मकराना आइवरी जैसे दो प्रीमियन कलर के ऑप्शंस में दस्तक दे सकता है।

3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ मिलेगा बैक मिनी डिस्प्ले

- इस फोन में 6.67 इंच का एफएचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 nits का पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

- सबसे अनोखी खासियत इसका रियर डिजाइन है। बैक कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।

- मिनी स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस छोटी स्क्रीन का उपयोग नोटिफिकेशन पढ़ने, समय देखने और अन्य जरुरी इंडिकेटर्स चेक करने के लिए किया जा सकता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

जब बैटरी की बात करें, तो लावा विराट कर्व 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग का कॉम्बिनेशन फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।

IP64 और MIL-STD-810H से लैस

- ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी लावा सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। लावा विराट कर्व 5G को मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। इस फोन को IP64 रेंटिग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

- फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। यह डिवाइस की मजबूती और अलग-अलग परिस्थितियों में टिकाऊपन से संबंधित सैन्य मानक आधारित सर्टिफिकेशन है।

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरानी सेना को देख भागी ट्रंप की सेना? | Trump | Iran News | US Army | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:30:29+00:00

Viral Video: 100 500 के नोटों की बारिश, इम्तियाज जलील का VIDEO वायरल #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers