Responsive Scrollable Menu

भूख नहीं लग रही? ये आसान घरेलू उपाय आएंगे काम और बेहतर होगा पाचन

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भूख न लगना एक आम समस्या है, जो अक्सर बीमारी से उबरते समय कमजोरी, तनाव या पाचन ठीक न होने की वजह से होती है। ऐसे में शरीर को दवा के साथ-साथ सही देखभाल और घरेलू उपायों की भी जरूरत होती है।

सबसे आसान और पहला उपाय है गुनगुना पानी पीना। दिन में दो-तीन बार गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और पेट हल्का महसूस करता है। ठंडा पानी या बहुत ज्यादा पानी एक साथ पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भूख और दब सकती है। गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

भूख न लगने की हालत में भारी भोजन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। तला-भुना, ज्यादा मसालेदार या बाहर का खाना पेट पर बोझ डालता है। इसकी जगह हल्का और गरम खाना जैसे दलिया, खिचड़ी, सादा चावल-दाल या सब्जी का सूप बेहतर रहता है। ऐसा खाना आसानी से पचता है और धीरे-धीरे भूख लौटाने में मदद करता है।

खाने का समय भी बहुत मायने रखता है। रोज सही समय पर और सही मात्रा में भोजन करना चाहिए। बहुत देर तक भूखे रहना या एक ही बार में ज्यादा खाना, दोनों ही गलत हैं। थोड़ा-थोड़ा करके, लेकिन समय पर खाना खाने से शरीर की आदत बनती है और भूख अपने आप सुधरने लगती है।

खाने से पहले अदरक का छोटा सा टुकड़ा कूटकर उसमें नींबू का रस और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर लेने से पाचन रस सक्रिय होते हैं। यह एक पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो खासकर बीमारी से उबरते समय काफी फायदेमंद होता है।

आंवला पाउडर भी भूख बढ़ाने में मदद करता है। खाने से पहले आंवला पाउडर में एक चुटकी नमक मिलाकर लेने से पाचन सुधरता है और पेट साफ रहता है। आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

नींबू को दो हिस्सों में काटकर उस पर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़ककर सेवन करने से भूख बढ़ती है। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका स्वाद चला गया हो या मुंह फीका लग रहा हो।

पुदीने की पत्तियां, नींबू और काला नमक पानी में मिलाकर पीने से पेट की गैस कम होती है और भूख खुलती है। यह पेय ठंडक भी देता है और पाचन को दुरुस्त करता है।

इसके अलावा आधा चम्मच यानी करीब 2-3 ग्राम अजवाइन में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से पेट की गड़बड़ी दूर होती है और भूख में सुधार आता है।

बता दें कि ये सभी घरेलू उपाय बीमारी से ठीक होने के दौरान या किसी इलाज के साथ सहायक के रूप में अपनाए जा सकते हैं। अगर व्यक्ति को लीवर की बीमारी, आंतों की गंभीर समस्या, कैंसर या कोई अन्य गंभीर रोग हो तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने येरेवन में आर्मेनियाई नरसंहार स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

येरेवन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आर्मेनिया पहुंचे भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को येरेवन स्थित आर्मेनियाई नरसंहार स्मारक और संग्रहालय में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने नरसंहार में मारे गए करीब 15 लाख आर्मेनियाई नागरिकों की स्मृति को नमन किया।

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि जनरल अनिल चौहान ने आर्मेनियाई नरसंहार स्मारक एवं संग्रहालय में पुष्पांजलि अर्पित कर नरसंहार में जान गंवाने वाले 15 लाख आर्मेनियाइयों को श्रद्धांजलि दी। स्मारक की प्रतीकात्मक संरचनाएं और उससे जुड़ा संग्रहालय मानवीय पीड़ा, संघर्षशीलता और स्मरण, न्याय एवं शांति के सार्वभौमिक महत्व की सशक्त याद दिलाते हैं।

भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनरल अनिल चौहान रविवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आर्मेनिया पहुंचे थे। यह यात्रा दोनों देशों के साझा रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने और दीर्घकालिक रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय ने बताया कि भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल का येरेवन में गर्मजोशी से स्वागत भारत की आर्मेनिया में राजदूत नीलाक्षी साहा सिन्हा और आर्मेनिया सशस्त्र बलों के उप प्रमुख मेजर जनरल तेमुर शाहनजार्यान ने किया।

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मेनिया को भेजी जाने वाली गाइडेड पिनाका रॉकेट प्रणाली की पहली खेप को रवाना किया था। यह प्रणाली पुणे स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा निर्मित की गई है।

आर्मेनिया ने सितंबर 2022 में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत चार पिनाका रॉकेट सिस्टम बैटरियों की खरीद के लिए भारत के साथ अनुबंध किया था। इस समझौते में अनगाइडेड, विस्तारित रेंज और गाइडेड संस्करण शामिल हैं। आर्मेनिया पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का पहला अंतरराष्ट्रीय ग्राहक भी बना, जिसे भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

यह समझौता रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और भारत को एक प्रमुख वैश्विक रक्षा निर्यातक के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

पिनाका अनगाइडेड रॉकेट सिस्टम की पहली खेप की आपूर्ति जुलाई 2023 में शुरू हुई थी और इसे 2024 के अंत तक पूरा कर लिया गया, जिसके बाद उन्नत संस्करणों की आगे की खेप भेजे जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

रक्षा निर्यात पर पहले दिए गए बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पिनाका मिसाइलों की खेप भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती ताकत और परिपक्वता को दर्शाती है। उन्होंने कहा था कि भारत अब केवल रक्षा उपकरणों का आयातक नहीं रहा, बल्कि वैश्विक मंच पर एक प्रमुख निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शुक्र के घर में शत्रु ग्रह का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत, धन-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) और चंद्रमा दोनों ही ग्रहों को विशेष स्थान दिया गया है, इन्हें एक-दूसरे का शत्रु भी माना जाता है। 7 फरवरी को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने वाला है, जिसका स्वामी असुरों के गुरु शुक्र को माना जाता है। चंद्र देव राशि में तीन दिनों तक भ्रमण … Mon, 02 Feb 2026 23:54:10 GMT

  Videos
See all

Anand Rangnathan | Sawal Public Ka: आनंद रंगनाथन का जवाब सुनकर कांग्रेस नेता के तोते उड़ गए ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T20:38:55+00:00

Gold Rate News : सोना-चांदी क्यों हुआ क्रैश ? #goldsilver #goldrate #goldprice #silverprice #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T20:27:41+00:00

Gold-Silver Crash : बजट के बाद सोना-चांदी पस्त ! #silverprice #goldrate #marketnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T20:43:12+00:00

Iran America War Update: 2 बजते ही ईरान पर आई बहुत बड़ी खबर ! | N18G | Breaking News | Trump | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers