Responsive Scrollable Menu

MP: 50 करोड़ की मालिकन हैं ये डॉक्टर, अब यही प्रॉपर्टी बनी जी का जंजाल… जबलपुर की डॉ. हेमलता का ‘अपहरण’!

जबलपुर की रहने वालीं 81 साल की डॉ. हेमलता श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उनसे जबरदस्ती दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए. दावा किया कि बीमारी की हालत में उन्हें खाना और पानी तक नहीं दिया गया. डॉ. हेमलता के बयान वाले कई वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें वे अपनी आपबीती बता रही हैं.

Continue reading on the app

बजट में सरकार ने पारंपरिक और आधुनिक सेक्टर्स पर फोकस किया, ग्लोबल वैल्यू चेन में मजबूत होगी स्थिति : पीयूष गोयल

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारत वैश्विक स्तर पर एक ब्राइट स्पॉट बना हुआ है और भविष्य के लिए तैयार भारत के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में पांरपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के सेक्टर्स को कवर किया गया है। साथ ही, टेक्नोलॉजी में फोकस करने के लिए सर्विसेज क्षेत्र को प्रोत्साहित किया है। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को दी।

देश की आर्थिक राजधानी में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बजट के फायदों पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट कई विशिष्ट क्षेत्रों को संबोधित करता है, जिससे देश को 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री बैठक में कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने राजकोषीय अनुशासन और भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी पर फोकस किया है।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, यह बजट वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने और आधुनिक तकनीकों के साथ अधिक समकालीन बनने के लिए एक ब्लूप्रिंट है, जिससे हमारे उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा।

उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तेज सुधारों के दृष्टिकोण को जारी रखते हुए, बजट का उद्देश्य व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करना और उनके फलने-फूलने को आसान बनाना, ईमानदार व्यवसायों को प्रोत्साहित करना, उद्योगों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना, अनुपालन को आसान बनाना और भारत को एक आकर्षक निवेश और मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर और व्यय मिश्रण में सुधार करके दीर्घकालिक दृष्टिकोण को सर्वोपरि रखा गया है। अब ध्यान दीर्घकालिक लक्ष्यों पर केंद्रित हो रहा है, जिसमें सुधार, व्यापार करने में सुगमता में सुधार और समावेशी विकास को प्रमुखता दी गई है। सरकार ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों को और विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करके मजबूती लाने का प्रयास किया है, जिससे विकास के अगले चरण के लिए आधार तैयार होगा।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

इस प्राइवेट बैंक ने बदल दिए नियम, 1 मार्च से होंगे लागू, ग्राहक जरूर जान लें

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने व्होलसेल बैंकिंग (कमर्शियल और कॉरपोरेट बैंकिंग) ग्राहकों के लिए कैश हैंडलिंग शुल्क (Banking New Rules) में बदलाव किया। नए चार्ज 1 मार्च 2026 से लागू होने वाले हैं। इसकी जानकारी खाताधारकों को होनी चाहिए। इससे संबंधित नोटिफिकेशन बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट http://www.federal.bank.in पर जारी किया है। बैंक के आधिकारिक … Mon, 02 Feb 2026 22:17:03 GMT

  Videos
See all

Trump Tariff Big Breaking: अमेरिका ने भारत से 25% टैरिफ को हटाया , ट्रंप ने दिया ग्रीन सिग्नल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:11:41+00:00

Nirmala Sitharaman Interview: निर्मला सीतारमण ने बताया, फ्यूचर एंड ऑप्शन पर STT को 0.15% क्यों किया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:10:00+00:00

Kishore Ajwani: UP के Mathura में सरकारी स्कूल के Principal को क्यों किया गया सस्पेंड? | Crime |CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:01:52+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Galwan पर जंग शुरू! | Amit Shah Vs Rahul Gandhi | T-20 World Cup | BLA #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:04:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers