लंदन-शिकागो फ्लाइट 28 हजार फीट नीचे आई:इमरजेंसी अलर्ट भेजा; रास्ता बदलकर लंदन लौटी, वजह साफ नहीं
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय कुछ ही मिनटों में करीब 28 हजार फीट नीचे आ गई। इस दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया। इसके बाद फ्लाइट को शिकागो जाने के बजाय वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया। इमरजेंसी की वजह अभी सामने नहीं आई है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया था। 7700 कोड एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान में सामान्य इमरजेंसी का संकेत देता है। इससे यह पता नहीं चलता कि समस्या किस तरह की है। फ्लाईदुबई की घटना के कुछ दिन बाद अलर्ट यह घटना फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में हुई इमरजेंसी के कुछ दिन बाद सामने आई है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट ने भी इमरजेंसी कोड एक्टिव किया था। बाद में इसे सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया गया था। खबर अपडेट हो रही है…
आईपीओ से पहले एनारॉक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हुआ निगेटिव: डीआरएचपी
आईपीओ से पहले एनारॉक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हुआ निगेटिव: डीआरएचपी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









