पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का पुराना वीडियो वायरल:कहा था- भारत के हर गेंदबाज से नफरत है; एशियन गेम्स फाइनल में 96 रन बनाए
एशियन गेम्स फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हैं कि उन्हें भारत के हर गेंदबाज से नफरत है। वीडियो में जब एंकर उनसे पूछते हैं कि क्या दुनिया में कोई ऐसा गेंदबाज है, जिसे वह मैदान पर आते ही निशाना बनाना चाहते हैं। इस पर वे हर भारतीय गेंदबाज का नाम लेते हैं। जापान में एशियन गेम्स का मेंस क्रिकेट फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। भारत ने 19 रन से पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स से पहले दिया था बयान हसन नवाज का यह बयान एशियन गेम्स के पहले का है। उनका यह पुराना इंटरव्यू अप्रैल 2026 में सामने आया था। फाइनल में 5 चौके और 7 छक्के लगाए थे भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहे। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए नवाज ने 51 गेंद में 96 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। -------------- मैच की खबर पढ़ें… भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
'दृश्यम 3' का भौकाल हॉलीवुड के धुरंधरों पर भी भारी, विदेश में धुआंधार कमाई, टॉम क्रूज से ब्रैड पिट तक को दी टक्कर
दृश्यम 3 का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है. पहले वीकेंड पर ही इसने कई हॉलीवुड धुरंधरों को भी पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं कैसे अजय देवगन की फिल्म देश के बाहर भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








