Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: 6 अक्टूबर को UP-बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को 24 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा. IMD ने भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम.

The post Kal Ka Mausam: 6 अक्टूबर को UP-बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Avenue Supermarts और V-Mart का राजस्व दूसरी तिमाही में 18 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर त्योहारी कैलेंडर में बदलाव के बावजूद खुदरा कंपनियों की आमदनी में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोहरे अंक की वृद्धि हुई है। इस साल त्योहारी सीजन जुलाई-सितंबर के बजाय अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पड़ रहा है। सूचीबद्ध खुदरा कंपनियों ने अपनी तिमाही कारोबारी जानकारी में कहा कि उन्होंने नए स्टोर खोलने और विभिन्न बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ खुदरा कारोबार का विस्तार जारी रखा।

डी-मार्ट खुदरा श्रृंखला का संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर परिचालन आय 18.4 प्रतिशत बढ़कर 19,206.18 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 16,218.79 करोड़ रुपये रही थी।

दामानी परिवार प्रवर्तित इस खुदरा कंपनी के 30 सितंबर, 2026 तक कुल 518 स्टोर थे। कपड़ों की खुदरा कंपनी वी-मार्ट रिटेल की तिमाही में परिचालन आय सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 953 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 807 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में वी-मार्ट की परिचालन आय 21 प्रतिशत बढ़कर 2,042 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,692 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने तिमाही के दौरान 23 नए स्टोर खोले और एक स्टोर बंद किया। इसके साथ उसके कुल परिचालन वाले स्टोर की संख्या बढ़कर 613 हो गई। एक अन्य खुदरा श्रृंखला वी2 रिटेल की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर परिचालन आय सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़कर 905 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने कहा कि पिछले साल त्योहारी सीजन दूसरी तिमाही में था, जबकि इस साल यह तीसरी तिमाही में है। इसके बावजूद कंपनी की आय में वृद्धि दर्ज की गई। कैलेंडर वर्ष के आधार पर कंपनी की स्टोर बिक्री वृद्धि 14.9 प्रतिशत रही।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में नवरात्र और दुर्गा पूजा का समय शामिल था, जबकि इस साल ये त्योहार अक्टूबर में पड़ रहे हैं। वी2 रिटेल ने कहा, ‘‘समय में यह बदलाव मौसमी उतार-चढ़ाव को अलग रखकर हमारे प्रदर्शन की अंतर्निहित स्थिरता को देखने के महत्व को रेखांकित करता है।’’ समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की प्रति वर्ग फुट मासिक बिक्री 700 रुपये रही। वी2 रिटेल ने तिमाही में 49 नए स्टोर खोले और तीन स्टोर बंद किए।

इसके साथ 30 सितंबर, 2026 तक उसके कुल स्टोर की संख्या 427 हो गई।

Continue reading on the app

  Sports

हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, आखिरी मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर छोड़े गए पटाखे, Messi की ये विदाई दुनिया रखेगी याद

लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा. Wed, 07 Oct 2026 09:17:10 +0530

  Videos
See all

महाविनाश पर हमारी वीडियो पर कैसे-कैसे कमेंट आए [Response to the Mass Extinction Video] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T05:13:05+00:00

Delhi Crime News: दिल्ली में रात के अंधेरे में चले असलहे, अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा पीड़ित #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T04:59:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers