Responsive Scrollable Menu

आपकी जगह जेल में है... Rajpal Yadav पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 5 करोड़ जमा नहीं करने पर लगाई फटकार

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े मामले में कानूनी परेशानी में फंस गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 5 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं करने पर उन्हें फटकार लगाई। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें जेल जाने से अंतरिम राहत देते हुए 5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था। हालांकि, राजपाल यादव ने अभी तक इस आदेश का पालन नहीं किया।

2010 से जुड़ा है पूरा मामला

राजपाल यादव से जुड़ा यह मामला साल 2010 का है। उस समय उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए बतौर निर्देशक दिल्ली की एक फर्म से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई, जिसके बाद राजपाल यादव के लिए कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया। बाद में ब्याज और दूसरे खर्च जुड़ने से यह रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई। 15 सितंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए जेल जाने से बचाया था। साथ ही कोर्ट ने 5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था।

इसे भी पढ़ें: Vijay फोन में बिजी रहते हैं तो Rashmika का चढ़ जाता है पारा, फिर ऐसे पत्नी को शांत करते है पतिदेव

50 लाख रुपये के ड्राफ्ट पर भी उठे सवाल

5 अक्टूबर को हुई सुनवाई में सामने आया कि राजपाल यादव ने अभी तक कोर्ट के आदेश के मुताबिक 5 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने बताया कि 50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की फोटो कॉपी कोर्ट में जमा की गई है और उसका असली ड्राफ्ट अगले दिन दिल्ली पहुंच जाएगा। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सवाल किया, "50 लाख रुपये? क्या यह भी असली है?"

कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि राजपाल यादव एक फिल्म अभिनेता हैं और कोर्ट में भी अभिनय कर रहे हैं। उनके रवैये को लेकर कोर्ट के प्रति सम्मान पर भी सवाल उठाया गया।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के अहंकार को सही जगह पर लाना जरूरी है। कोर्ट ने उन्हें यह भी चेतावनी दी कि उन्हें पता होना चाहिए कि कब बोलना है और कहा, "आपकी जगह जेल में है।"

इसे भी पढ़ें: Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

बैंक बंद होने की दलील पर कोर्ट ने क्या कहा?

राजपाल यादव के वकील ने भुगतान में देरी की वजह बताते हुए कहा कि बैंक 3-4 दिनों तक बंद थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें पहले ही दो हफ्ते का समय दिया गया था और वह समय अब खत्म हो चुका है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर उन्हें और समय चाहिए था, तो इसके लिए समय बढ़ाने की मांग करते हुए आवेदन किया जा सकता था।

7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

शिकायतकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राजपाल यादव पर कुल 7.5 करोड़ रुपये बकाया हैं और कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राजपाल यादव को अगले दिन तक भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को सबसे पहले करने का आदेश दिया गया।

Continue reading on the app

बड़े नामों की जगह संगठन के सिपाही को मौका, जानिए कौन गोपी कृष्ण पांडेय जिन्हे BJP ने बनाया राज्यसभा का उमीदवार ?

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने जा रहे द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। घोषित उम्मीदवारों में सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला और राजनीतिक गलियारों को चौंकाने वाला नाम संगठन के निष्ठावान नेता गोपी कृष्ण पांडेय का है। गोपी कृष्ण पांडेय …

The post बड़े नामों की जगह संगठन के सिपाही को मौका, जानिए कौन गोपी कृष्ण पांडेय जिन्हे BJP ने बनाया राज्यसभा का उमीदवार ? appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

प्रेमानंद महाराज पर आस्था की बात में कितनी सच्चाई, वृंदावन के केली कुंज ने कैसे विराट कोहली की जिंदगी बदल दी?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली अचानक प्रेमानंद महाराज को लेकर सुर्खियों में. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि विराट ने केली कुंज आने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए थे. विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज में विराट की अस्था ने कैसे उनके जीवन को बदला. Wed, 7 Oct 2026 16:16:37 +0530

  Videos
See all

'अपना तो लंच हजम हुआ, अब सरकार का क्या होगा देखा जाए' | #renukachowdhury #rahulgandhi #jantarmantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:45:48+00:00

Congress Protest on CEC Row: Delhi में विपक्षी सांसदों का बड़ा जमावड़ा, Jantar Mantar के लिए रवाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers