Responsive Scrollable Menu

SEBI ने शुरू की 'प्रोजेक्ट जागरूक' पहल, सोशल मीडिया पर मिल रही फर्जी निवेश सलाह से बचने की अपील

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को निवेशकों को अज्ञात स्रोतों से मिलने वाली निवेश सलाह, सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वालों और रिटर्न को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर किए जाने वाले दावों से सावधान रहने को कहा। पांडेय ने यह बात सेबी की देशव्यापी निवेशक जागरूकता पहल ‘प्रोजेक्ट जागरूक’ की शुरुआत के मौके पर पंजाब विश्वविद्यालय में कही। उन्होंने सेबी के निवेशक सर्वेक्षण के निष्कर्षों का हवाला देते हुए कहा कि प्रतिभूति बाजार के बारे में जागरूकता और उसमें वास्तविक भागीदारी के बीच अंतर है।

निवेशकों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए पांडेय ने कहा कि निवेशकों को केवल इसलिए निवेश नहीं करना चाहिए कि किसी ने इसकी सलाह दी है या हर कोई निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘निवेश तभी करें जब आप इसे समझते हों। यही ‘प्रोजेक्ट जागरूक’ का उद्देश्य है।

समझ के साथ निवेश करना आसान है।’’ भारत के पूंजी बाजार पिछले एक दशक में अधिक गहरे, व्यापक और सुलभ हुए हैं। सेबी चेयरमैन ने निवेशकों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘निवेश धोखाधड़ी से सावधान रहें, गुमनाम सुझावों, सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वालों या रिटर्न को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर किए जाने वाले दावों के बजाय विनियमित उत्पादों, माध्यमों और संस्थाओं का इस्तेमाल करें।’’ उन्होंने निवेशकों को केवल उन्हीं उत्पादों में निवेश करने की सलाह दी जिन्हें वे समझते हैं। उन्होंने कहा कि निवेश जल्द शुरू करना चाहिए और लगातार उसका लाभ लेने के लिए उसे जारी रखना चाहिए तथा निवेश में विविधता लानी चाहिए।

पांडेय ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति बाजार पहले के मुकाबले अधिक लोकतांत्रिक और सुलभ है, लेकिन केवल पहुंच पर्याप्त नहीं है। निवेशकों को भी पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए निवेशकों में जागरूकता बढ़ाना बाजार के बुनियादी ढांचे का हिस्सा है।

मजबूत बाजार के लिए केवल शेयर बाजार, समाशोधन निगम और डिपॉजिटरी ही नहीं, बल्कि जानकार प्रतिभागी भी जरूरी हैं। प्रोजेक्ट जागरूक इसी सिद्धांत को आगे बढ़ाने का प्रयास है।’’ सेबी प्रमुख ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट जागरूक’ का उद्देश्य प्रतिभूति बाजार के बारे में समझ को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक जटिल शब्दों के बिना विषयों को समझाया जाएगा और निवेशकों को कोई कदम उठाने से पहले उसे समझने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पांडेय ने कहा कि यह अभियान अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी सहित 11 क्षेत्रीय भाषाओं में चलाया जाएगा। इसके तहत टेलीविजन, प्रिंट, रेडियो, सिनेमा, डिजिटल मंच, सोशल मीडिया, ओटीटी, व्हाट्सएप और प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Continue reading on the app

वनडे डेब्यू के बाद आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी तैयारी कैंप में शामिल

वनडे डेब्यू के बाद आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी तैयारी कैंप में शामिल

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, सलमान अली आगा से छिनी टी20 की कप्तानी, साहिबजादा फरहान को मिली कमान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है. साहिबजादा फरहान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. फरहान को सलमान अली आगा की जगह कप्तानी सौंपी गई है. हाल ही में फरहान ने एशियन गेम्स में भी पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की थी. Mon, 5 Oct 2026 20:25:18 +0530

  Videos
See all

Tejashwi Yadav Press Conference : Gyanesh Kumar से लेकर SIR तक पर तेजस्वी ने बताया विपक्ष का प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T16:40:04+00:00

Breaking News: Rajpal Yadav को Supreme Court ने फटकारा, दिया 24 घंटे का अल्‍टीमेटम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T16:38:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers