Responsive Scrollable Menu

Homemade Beauty Tip: हल्दी और एलोवेरा से घर पर बनाएं स्किन-फ्रेंडली साबुन, दाग-धब्बों को कहें अलविदा

Homemade Beauty Tip: आजकल बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार है. हर ब्रांड अपनी चीज को सबसे बेहतर बताता है. लेकिन कई बार साबुन या फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद त्वचा रूखी महसूस होने लगती है. कुछ प्रोडक्ट्स रंग साफ करने का दावा भी करते हैं, जो लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में घर पर बना नेचुरल साबुन एक अच्छा विकल्प बन सकता है. यह साबुन न सिर्फ आपकी त्वचा को जेंटली साफ करता है, बल्कि नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की वजह से स्किन को पोषण भी देता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में इसकी सामग्री के बारे में बताते हैं. 

घर पर साबुन बनाने के फायदे

घर का बना साबुन केमिकल फ्री होता है. इससे स्किन ड्राई नहीं होती. यह सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी बेहतर माना जाता है. साथ ही, एक बार सामान खरीदने पर आप कई साबुन तैयार कर सकते हैं, जिससे पैसे भी बचते हैं.

जरूरी सामग्री

2 से 3 बड़े चम्मच बादाम या नारियल का तेल

1 चम्मच ग्लिसरीन

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

आधा छोटा चम्मच हल्दी

8 से 10 नीम की पत्तियां

एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां

खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल (टी ट्री या लैवेंडर)

करीब 250 ग्राम सोप बेस

साबुन बनाने की आसान विधि

सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीस लें और महीन कपड़े से उसका रस निकाल लें. चाहें तो नीम पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब गुलाब की पंखुड़ियों को भी पीसकर रस निकालें या सूखी पंखुड़ियों का पाउडर बना लें. इसके बाद गैस पर पानी उबालें और सोप बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें. डबल बॉयलर तरीके से बेस को धीरे-धीरे पिघलाएं. जब बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें नीम और गुलाब का रस या पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाएं. 

अब एलोवेरा जेल, तेल, ग्लिसरीन और हल्दी डालें. मिश्रण को तब तक चलाएं, जब तक सब चीजें अच्छे से मिल न जाएं. अंत में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें. इससे साबुन में नेचुरल खुशबू आएगी. तैयार मिश्रण को सिलिकॉन के सांचे में डाल दें. कुछ घंटों तक उसे जमने दें. जब साबुन सख्त हो जाए, तो सांचे से निकाल लें. अब आपका नेचुरल साबुन इस्तेमाल के लिए तैयार है.

इस साबुन से क्या मिलेगा फायदा? 

इसमें मौजूद तेल त्वचा को पोषण देते हैं. एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है. ग्लिसरीन नमी बनाए रखती है. हल्दी रंगत निखारने में मदद करती है. नीम त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है. गुलाब स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाता है. अगर आप अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से केयर देना चाहते हैं, तो यह साबुन एक अच्छा विकल्प है. इसे बनाना आसान है और इसका असर भी लंबे समय तक दिखता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ क्रैम्प्स ही नहीं पीरियड्स में होते हैं कई तरह के पेन, डॉक्टर से जानिए इसके अलग-अलग टाइप

Continue reading on the app

Kotdwar News: कौन है 'मोहम्मद दीपक? जिसे राहुल गांधी ने बताया हीरो, जानें पूरा मामला

Kotdwar News: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम कारोबारी से दुकान का नाम बदलने की मांग को लेकर हंगामा मचा हुआ है. दुकान का नाम बदलने के बहस के दौरान वहां मौजूद दीपक नामक युवक ने जो कुछ किया, उससे वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.  विवाद के दौरान खुद को मोहम्मद दीपक बताने वाले युवक के समर्थन में राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं, वो संविधान और इंसानियत से लड़ रहे हैं.' अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो

 

Continue reading on the app

  Sports

वॉर्म अप मैच के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान, शेड्यूल भी जारी, तिलक वर्मा पर आया अपडेट

T20 World cup 2026: तेज गेंदबाज मयंक यादव लंबे इंजरी ब्रेक के बाद इंडिया-ए टीम में लौटे। तिलक वर्मा भी फिट होकर एक वॉर्म-अप मैच खेलेंगे, फिर सीनियर टीम से जुड़ेंगे। इंडिया-ए, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम भी एक वॉर्म अप मैच खेलेगी। Mon, 02 Feb 2026 18:42:15 +0530

  Videos
See all

भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व PM Sheikh Hasina को दस साल की जेल I Bangladesh Politics I Corruption #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T13:08:10+00:00

Chakraview Live : गलवान पर आज संसद में गदर क्यों मचा ? | Sumit Awasthi | Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T13:11:05+00:00

Gold-Silver Rate Today: तो इस वजह से सोना फिसला ! #goldprice #goldratetoday #goldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T13:05:08+00:00

News Ki Pathshala: Trump ने Asim Munir-Shehbaz Sharif को कैसे दे डाला सदमा? | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T13:13:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers