Responsive Scrollable Menu

₹3.61 करोड़ के लोन घोटाले में पूर्व बैंक मैनेजर दोषी, 7 साल की सजा

Loan Scam: जयपुर में ₹3.61 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर ₹2.85 लाख का जुर्माना भी लगाया है। मामले में एक निजी व्यक्ति को भी दोषी ठहराते हुए 3 साल के कठोर कारावास और ₹25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई के मुताबिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जयपुर स्थित जोनल ऑफिस की लिखित शिकायत के आधार पर 9 नवंबर 2016 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में तत्कालीन शाखा प्रबंधक राम भरोस मीणा पर अपने पद का दुरुपयोग कर नियमों के खिलाफ लोन स्वीकृत करने का आरोप लगाया गया था।

राम भरोस मीणा उस समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गोपालपुरा बाईपास शाखा, जयपुर में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। जांच में सामने आया कि उन्होंने 15 जनवरी 2015 से 6 मई 2015 के बीच 17 खातों में कथित तौर पर बिना वैध लोन आवेदन, जरूरी दस्तावेज और पर्याप्त सिक्योरिटी के ऋण स्वीकृत किए। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी का सहारा लिया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते बैंक को करीब ₹3.61 करोड़ का गलत वित्तीय नुकसान हुआ।

2020 में दाखिल हुई चार्जशीट

मामले की जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने 9 जुलाई 2020 को तत्कालीन शाखा प्रबंधक राम भरोस मीणा और निजी व्यक्ति माखन लाल मीणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने 1 दिसंबर 2021 को दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। इसके बाद मामले में सुनवाई और ट्रायल चला।

अदालत ने सुनाई सजा

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद सीबीआई कोर्ट, जयपुर ने 30 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। राम भरोस मीणा, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र- 7 साल का कठोर कारावास और ₹2.85 लाख जुर्माना. माखन लाल मीणा, निजी व्यक्ति को 3 साल का कठोर कारावास और ₹25 हजार जुर्माना. अदालत के फैसले के बाद बैंक फ्रॉड से जुड़े इस मामले में दोषियों को सजा हो गई है।

Continue reading on the app

'हनुमान अंश' ने कूटे ₹400 करोड़ तो ऋचा चड्ढा बोलीं- 'धार्मिक फिल्में तो चलती ही हैं', 2026 को लैंडमार्क नहीं

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हनुमान अंश की सफलता पर बयान दिया है. उनका कहना है कि धार्मिक फिल्में अच्छा परफॉर्म करती हैं. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ से अधिक की कमाई की है.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Owaisi On Skipping INDIA Bloc Protest | INDIA Bloc के मार्च पर भड़के Owaisi, खोला तीखा मोर्चा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T01:03:42+00:00

Saudi Arabia War News | मक्का-मदीना की तरफ बढ़ी सेनाएं? | Middle East Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T01:06:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers