Responsive Scrollable Menu

खबर महाराष्ट्र पानी कटौती

खबर महाराष्ट्र पानी कटौती

Continue reading on the app

'शादी किए बिना भी फिजिकली इन्वॉल्व हो जाते...', आमिर खान की एक्स वाइफ ने यंग जनरेशन को लेकर कही ऐसी बात

Kiran Rao on Youth Relationship: आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ फिल्म मेकर किरण राव (Kiran Rao) अपने काम को लेकर चर्चा में बनी रहती है. इन दिनों किरण अपनी फिल्म लस्ट स्टोरीज 3 को लेकर सुर्खियों में हैं. अब हाल ही में किरण ने आज के रिश्तों पर बात की है. उन्होंने बताया कि आजकल की यंग जनरेशन पुराने लोगों  के मुकाबले रोमांटिक रिलेशन को किस तरह देखते हैं? 

आज के युवाओं को है आजादी- किरण

न्यूज एजेंसी आईएनएस से बातचीत में किरण राव ने कहा, 'पहले लोगों से उम्मीद की जाती थी कि वे एक खास तरह के रिश्ते में रहें, लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं होता है. मुझे लगता है कि अब रिश्तों में आजादी है. अगर आप आज की पीढ़ी की तुलना मेरी पीढ़ी से करें, तो मुझे लगता है कि आज के युवाओं के पास खुलकर अपनी बात कहने और बिना किसी हिचकिचाहट के जीने की ज्यादा आजादी है.' किरण ने आगे कहा- 'मेरा मतलब है, अब दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी काफी अलग हैं, इसलिए हम इसी पहलू को समझना चाहते थे.'

पहले के लोगों के रिश्ते कैसे होते थे?

वहीं, इंटरव्यू में जब किरण राव से सवाल किया गया कि युवा लोग प्यार और रिश्तों को लेकर बेफिक्र क्यों नजर आते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा- 'दो ऐसे यंग लोग, जो किसी बंधन में नहीं हैं और एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं. ऐसे में उनके अगले कदम क्या होंगे? जब वो कुछ फैसले लेते हैं, तो उसके बाद जो अचानक चीजें होती हैं, मुझे लगता है कि उसमें एक अलग ही मजा है, क्योंकि मेरे समय में उम्मीद ये की जाती थी कि आप किसी इंसान के साथ एक तय दायरे में ही रिश्ता रखेंगे. यहां तक कि किसी से फिजिकली या इमोशनली जुड़ने की उम्मीद भी तभी की जाती थी, जब आपकी उससे अरेंज मैरिज हो जाए. लेकिन आज के दौर में ऐसा बिल्कुल नहीं है.'

ये भी पढ़ें- OTT Releases This Week: 5 से 11 अक्टूबर तक ओटीटी पर धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

फिजिकल रिलेशन के बारे में क्या कहा?

वहीं, आज के लोगों के रिश्ते के बारे में किरण राव ने कहा- 'आज के समय में लोग शादी किए बिना भी एक-दूसरे के साथ बहुत गहरा, सच्चा रिश्ता बना लेते हैं. वो एक दूसरे के साथ फिजिकली और इमोशनली इन्वॉल्व हो जाते हैं. आज की दुनिया पहले से अलग है. हमने अपनी कहानी इसी नई दुनिया को ध्यान में रखकर बनाई है. हम एक ऐसी कहानी दिखाना चाहते थे, जो आज की नई पीढ़ी के नएपन और उनकी आजादी को सही तरह से सामने ला सके.' बता दें, 'लस्ट स्टोरीज 3' (Lust Stories 3) में किरण राव ने एक स्टोरी डायरेक्ट की है, जिसमें सना थम्पी (Sana Thampi) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) नजर आए हैं.

किरण राव का वर्कफ्रंट

फिल्ममेकर किरण राव (Kiran Rao) इन दिनों कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. लापता लेडीज (Laapata Ladies) के बाद उन्होंने बताया था कि वो एक साथ 4-5 प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रही हैं. इनमें सुपरनैचुरल हॉरर, नोयर और कॉमेडी-ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं. इनमें से एक फिल्म लापता लेडीज की तरह कॉमेडी-ड्रामा टोन वाली होगी, जबकि दूसरी सोशल कमेंट्री से जुड़ी नोयर फिल्म है. इसके अलावा, हाल ही में किरण राव ने 'Lust Stories 3' में बतौर डायरेक्टर काम किया है.

ये भी पढ़ें- Explainer: टीवी स्टार्स के लिए क्यों जरूरी हो गए हैं रियलिटी शोज? जानें पर्दे के पीछे की पूरी रणनीति

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरानी सेना को देख भागी ट्रंप की सेना? | Trump | Iran News | US Army | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:30:29+00:00

Viral Video: 100 500 के नोटों की बारिश, इम्तियाज जलील का VIDEO वायरल #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers