Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | रकुल प्रीत सिंह की आईटी रेड्स रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया, आयुष्मान खुराना संग रोमांस करेंगी श्रेया चौधरी

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' (द कन्क्लूजन) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में कमाई के नए कीर्तिमान रच दिए हैं। दर्शकों के जबरदस्त क्रेज और सकारात्मक समीक्षाओं के दम पर फिल्म ने महज तीन दिनों के भीतर घरेलू और वैश्विक स्तर पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने शुरुआती 3 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 176 करोड़ रुपये से अधिक का नेट बिजनेस कर लिया है। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड आंकड़े की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 270 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। विजय सालगोंकर की कहानी के इस अंतिम अध्याय को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और फिल्म के सभी शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं।

....................................................................................................................................................
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: अजय देवगन स्टारर थ्रिलर 
फिल्म 'दृश्यम 3' (द कन्क्लूजन) ने अपने पहले वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है
2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 3 दिनों में 
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 176 करोड़ रुपये से अधिक और
वर्ल्डवाइड 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार बिजनेस कर लिया है

....................................................................................................................................................
आयुष्मान खुराना संग रोमांस करेंगी श्रेया चौधरी
अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रेया चौधरी 
अब आयुष्मान खुराना के साथ अपकमिंग फिल्म 'मुपापा' में नजर आएंगी
दोनों पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे
देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड की यह फ्रेश जोड़ी क्या कमाल करती है
फिल्म 'मुपापा' 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है
समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी 'मुपापा' का निर्माण यश राज फिल्म्स
के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स ने किया है...
आयुष्मान खुराना के साथ यह थिएट्रिकल रिलीज एक एक्ट्रेस के
तौर पर उनके करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करेगी

....................................................................................................................................................
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं
7.5 करोड़ रुपये के भुगतान से जुड़े चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 
निर्देशों के पालन में देरी को लेकर अभिनेता के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है
सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल यादव की ओर से भुगतान को लेकर पेश
की गई प्रक्रिया पर सवाल उठाए और उनके वकील को सख्त शब्दों में फटकार लगाई
कोर्ट ने साफ किया कि मामले में शिकायतकर्ता को उसका पैसा मिलना 
चाहिए और भुगतान में किसी तरह की और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी

....................................................................................................................................................

गजल गायक तलत अजीज के जुहू स्थित घर में शुक्रवार रात आग लग गई
रिपोर्ट के मुताबिक, तलत अजीज की पत्नी बीना, उनके बेटे शायान 
और अदनान तथा सिकंदर सिंह भी घटना के बाद अस्पताल पहुंचे
पांचों को भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में इलाज दिया गया और
शनिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। तलत अजीज पिछले करीब
चार दशकों से इसी इमारत में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं...
पांच मंजिला इमारत में शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 56 मिनट पर आग की सूचना मिली

....................................................................................................................................................

राखी सावंत ने 'राइज एंड फॉल 2' में ली एंट्री? 
रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं
और इन ट्विस्ट और टर्न्स के बीच शो में एक ऐसी सेलिब्रिटी ने एंट्री ली, 
जिन्हें देखकर शो के सभी कंटेस्टेंट्स खुश हो गए
शो के हालिया एपिसोड में राखी सावंत ने एंट्री ली और टॉवर में अपनी खास एनर्जी दिखाई
इसके बाद राखी ने 'रूलर्स' और 'वर्कर्स' के साथ बातचीत की
गौतम गुलाटी के साथ डांस करने से लेकर करण पटेल के साथ मिलकर
मजेदार परफॉर्मेंस तक, राखी ने पक्का किया कि उनकी एंट्री जबरदस्त हो

....................................................................................................................................................

रकुल प्रीत सिंह की आईटी रेड्स रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया
वाशु भगनानी के ठिकानों पर हुई आयकर (I-T) छापेमारी
में नाम घसीटे जाने पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है
उन्होंने ऐसी भ्रामक खबरों से खुद को दूर रखते हुए साफ किया कि उनकी
कोई बेनामी संपत्ति नहीं है और वे 20 साल की उम्र से नियमपूर्वक टैक्स भर रही हैं
....................................................................................................................................................

Continue reading on the app

Vijay फोन में बिजी रहते हैं तो Rashmika का चढ़ जाता है पारा, फिर ऐसे पत्नी को शांत करते है पतिदेव

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान जब उनसे शादी के बाद होने वाली लड़ाइयों के बारे में पूछा गया, तो रश्मिका ने एक मजेदार किस्सा सुनाया।

विजय का ध्यान न मिले तो रश्मिका को आता है गुस्सा

इंटरव्यू में एंकर ने दोनों से पूछा कि क्या शादी के बाद उनके बीच लड़ाई होती है। इस पर रश्मिका ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके बीच कोई बड़ी लड़ाई नहीं होती। दोनों अपनी जिंदगी के हर पल को साथ में खुशी से बिताते हैं। हालांकि, छोटी-मोटी नोक-झोंक जरूर हो जाती है।

रश्मिका ने बताया कि जब उन्हें विजय का ध्यान चाहिए होता है और वह फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं, तो उन्हें गुस्सा आने लगता है। वह पहले एक-दो बार प्यार से विजय को बुलाती हैं, लेकिन जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता, तो उनका अंदाज बदल जाता है।

इसे भी पढ़ें: Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

"ऐ देख इधर..." कहकर बुलाती हैं रश्मिका

रश्मिका ने बताया कि जब विजय उनकी बात पर ध्यान नहीं देते, तो वह थोड़ी कड़क आवाज में कहती हैं, "ऐ देख इधर...।" रश्मिका का यह अंदाज देखते ही विजय तुरंत फोन छोड़कर उनकी तरफ ध्यान देने लगते हैं। इसके बाद रश्मिका का गुस्सा भी तुरंत गायब हो जाता है और वह हल्की सी मुस्कान के साथ कहती हैं, "हाय।"

विजय का कहना है कि उनके बीच लड़ाई की नौबत ही नहीं आती। वहीं, रश्मिका भी इस नोक-झोंक को लड़ाई नहीं मानतीं। उनके लिए यह बस एक प्यारा सा मीठा ड्रामा है।

ऑन-स्क्रीन जोड़ी से जिंदगी के साथी तक का सफर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहली बार साल 2017 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर मिले थे। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

गीता गोविंदम (2018): इस रोमांटिक फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही।
डियर कॉमरेड (2019): इसके बाद दोनों फिल्म डियर कॉमरेड में एक साथ नजर आए। इस फिल्म के बाद उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी और भी लोकप्रिय हो गई।

इसे भी पढ़ें: तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति

डेटिंग की खबरों ने खींचा ध्यान

जनवरी 2023 में मालदीव में एक साथ छुट्टियां मनाने के बाद दोनों के रिश्ते की खबरें तेज हो गई थीं। हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते रहे।

सगाई के बाद उदयपुर में हुई शादी

साल 2025 के अंत में रश्मिका और विजय ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सगाई की थी। इसके बाद फरवरी 2026 में दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और उनके खास दोस्त शामिल हुए थे।

Continue reading on the app

  Sports

China Open: टेनिस कोर्ट पर भारी बवाल, डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर मारी बॉल, बीच मैच किया गया डिस्क्वालिफाई

Daniil Medvedev: चाइना ओपन के सेमीफाइनल में बड़ा विवाद देखने को मिला. रूस के टॉप टेनिस स्टार डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर गेंद मार दी. जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. Mon, 05 Oct 2026 21:35:43 +0530

  Videos
See all

DasTak With Sayeed Ansari Full Show:INDIA Alliance का क्या है 6 October Plan? | Gyanesh Kumar | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:10:12+00:00

Final Cut: Jantar-Mantar पर 'चाकूबाज'! | PM Modi | Rahul Gandhi | SIR | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers