Responsive Scrollable Menu

नशे के खिलाफ CBN ने चलाया जागरूकता अभियान, युवाओं को दिया संदेश- नशे से दूर रहें, देश का भविष्य बचाएं

मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की कार्रवाई जारी है। इसी बीच सोमवार को जावरा, मंदसौर और गरोठ में सीबीएन ने विशेष जागरूकता अभियान “सेवा संकल्प” चलाया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव और बचाव समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सीबीएन के कई अधिकारी भी इसका हिस्सा बने। इस दौरान नशे से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और पारिवारिक नुकसान बताए गए। साथ ही इनसे कैसे बचा जा सकता है, यह भी बताया गया।

विकसित भारत के निर्माण में नशा बड़ी चुनौती

मध्य प्रदेश के उप नारकोटिक्स आयुक्त निखिल गांधी ने कहा कि, ” विकसित भारत के निर्माण में नशा एक बड़ी चुनौती है। इसलिए युवाओं को इससे बचाना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में सीबीएन अभियान चला रहा है। इस उद्देश्य के साथ अलग-अलग स्थानों पर कैंपन का आयोजन किया जा रहा है। ताकि भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

युवाओं से CBN ने की ये अपील

निखिल गांधी ने कहा कि “देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को नशे से बचाना बेहद जरूरी है।” आगे उन्होंने कहा कि, “नशा सिर्फ व्यक्ति का करियर और भविष्य प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है।” CBN ने युवाओं से अपील की है  वे नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन अपनाएं और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाएं।

कमलेश सरडा की रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

'मेरा दिन बन गया', कैप्टन की आखिरी फ्लाइट पर क्रू मेंबर का कमाल, उड़ते प्लेन में बना दिया केक! देखें Video

इंडिगो की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर ने कैप्टन की आखिरी उड़ान को खास बनाने के लिए प्लेन में ही केक बेक कर दिया. खास बात यह रही कि केक फ्लाइट में पैसेंजर्स को मिलने वाली चीजों से तैयार किया गया था. केक चखने के बाद कैप्टन और बाकी क्रू मेंबर्स ने इसकी जमकर तारीफ की, जिसका वीडियो वायरल हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

क्या बाढ़ से धुल जाएगा लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20? स्टेडियम के पास पहुंचा गोमती का पानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, उससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, इन दिनों लखनऊ में गोमती नदी का पानी उफान पर है. जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है. इसके चलते इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले अंडरपास को बंद कर दिया गया है. Mon, 5 Oct 2026 19:45:41 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Gyanesh Kumar News LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने CEC के निलंबन की मांग खारिज की | SIR | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:34+00:00

UP Crime: प्रेमानंद महाराज के शिष्य का नया CCTV आया, बड़ा खुलासा | Premanand Maharaj Disciple Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers