यूट्यूबर निकला गांजा तस्कर! इंस्टा पर 3 लाख फॉलोअर, Youtube पर 56 लाख सब्सक्राइबर, कैसे हुआ रेस्क्यू?
Youtuber Aakash Jadhav Arrested: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के एक मामले ने चौंकाने वाला मोड़ लिया है. इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि एक यूट्यूबर निकला जिसके लाखों फॉलोअर्स है. बताया जा रहा है कि यह शख्स महाराष्ट्र का रहने वाला आकाश जाधव है. इसके यूट्यूब चैनल पर करीब 50 लाख सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया स्टार सांप पकड़ने के वीडियो शेयर करता है.
कैसे चढ़ा पुलिस के हत्ते?
महासमुंद पुलिन ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस को पकड़ा था. इस गाड़ी में करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए का गांजा पकड़ा. यह करीब 20 किलो गांजा था. पुलिन ने इस पूरे मामले की तफ्तीश की और थोक बिक्री, परिवहन, थोक विक्रेता, फुटकर बिक्री समेत 9 लोगों को अरेस्ट किया है. इन आरोपियों में यूट्यूबर आकाश जाधव भी शामिल था. उसके यूट्यूब पेज का नाम सर्प मित्र आकाश जाधव है.
ये भी पढ़ें- बजट को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, बताया यूपी के लिए क्यों खास?
सांपों का रेस्क्यू करता है आकाश
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आकाश जाधव एक सर्प मित्र है. वह सांपों को बचाने और रेस्क्यू करने का काम करता है. वह इनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करता है. इस रेस्क्यू के काम की आड़ में वह महाराष्ट्र से ओडिशा जाता था. इसके बाद वहां से पुणे जाता था. कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करने की वजह से वह काफी एक्टिव है और उसकी छवि भी अच्छी है.
पुलिस जांच में जुटी
महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाने की पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है. उन्होंने करीब 5 क्विंटल यानी 20 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने कहा आकाश जाधव सोशल मीडिया पर चमक-दमक दिखाकर उसके पीछे तस्करी का काम करता था.
ये भी पढ़ें- ये तेजस्वी यादव को क्या हो गया, आखिर विधानसभा व्हीलचेयर पर क्यों पहुंचे?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















