OTT Releases This Week: 5 से 11 अक्टूबर तक ओटीटी पर धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
OTT Release This Week: 5 से 11 अक्टूबर का हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस दौरान अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. अगर आप थिएटर जाने के बजाय घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखना पसंद करते हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. परिणीति चोपड़ा की रिपोर्टिंग लाइव से क्राइम थ्रिलर एनिमल्स तक, इस हफ्ते ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
1. रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live)
हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को वेब सीरीज 'शक' में देखा गया था. वहीं, अब एक्ट्रेस इस हफ्ते क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' लेकर आ रही हैं. इसमें परिणीति एक जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगी. उनके साथ देवेन भोजानी एक कैमरामैन का रोल प्ले करते दिखेंगे. कहानी में दोनों एक बड़े और ताकतवर नेटवर्क के गैर-कानूनी सैंड माइनिंग कारोबार की तह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. इस दौरान उन्हें कई खतरों का सामना करना पड़ता है और सच्चाई सामने लाना आसान नहीं रहता. 'रिपोर्टिंग लाइव' को 9 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
2. एनिमल्स (Animals)
When their son is kidnapped, an LA mayoral candidate and his wife scramble to raise the ransom while making choices that could tear their world apart. Directed by and starring Ben Affleck, with Kerry Washington, Steven Yeun, Gillian Anderson, Adriana Paz and Luis Gerardo Méndez ANIMALS is in select theaters and on Netflix October 9
— Netflix (@netflix) September 15, 2026
इस हफ्ते अमेरिकन फिल्म 'एनिमल्स' भी रिलीज होने जा रही है. बेन एफ्लेक (Ben Affleck) की ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें वो लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बाल का रोल निभा रहे हैं. मार्क अपनी पत्नी एबिगेल और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन एक घटना उनकी पूरी दुनिया बदल देती है. उनके छोटे बेटे का फिरौती के लिए अपहरण हो जाता है. इसके बाद परिवार अपने बच्चे को वापस लाने की कोशिश में एक खतरनाक स्थिति में फंस जाता है. ये फिल्म भी 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.
3. कैरी (Carrie)
हॉलीवुड वेब सीरीज 'कैरी' की कहानी कैरी व्हाइट नाम की एक ऐसी टीनेजर की है , जिसकी जिंदगी नॉर्मल नहीं है. वो अपनी मां मार्गरेट के बेहद सख्त नियमों के बीच बड़ी होती है. मां ने उसे समाज से काफी हद तक अलग रखा है और घर पर ही उसकी पढ़ाई कराई है. स्कूल और दूसरे लोगों के बीच घुलने-मिलने के दौरान कैरी के सामने कई ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जो उसकी जिंदगी को बदल देती हैं. फिल्म में कैरी का किरदार समर एच. हॉवेल ने निभाया है. इस सीरीज को आप 7 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: टीवी स्टार्स के लिए क्यों जरूरी हो गए हैं रियलिटी शोज? जानें पर्दे के पीछे की पूरी रणनीति
4. इनसाइड द सर्कल (Inside The Circle)
'इनसाइड द सर्कल' एक मैक्सिकन थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी चार बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी जिंदगी उस वक्त मुश्किल में पड़ जाती है, जब एक प्राइवेट वीडियो सामने आता है और एक फेमस एक्ट्रेस का मर्डर हो जाता है. इसके बाद चारों दोस्त ब्लैकमेलिंग और रहस्यों के ऐसे जाल में फंसते हैं, जहां हर नया खुलासा उनके लिए खतरा बढ़ाता है. 'इनसाइड द सर्कल' को भी 7 अक्टूबर को रिलीज होगी. हालांकि इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.
5. मंदाडी (Mandaadi)
तमिल फिल्म 'मंदाडी' स्पोर्ट्स और एक्शन ड्रामा का कॉम्बिनेशन है. इसकी कहानी तमिलनाडु की पारंपरिक सेलबोट रेसिंग पर बेस्ड है. फिल्म में एक्स रेसर मुथुकाली का किरदार सूरि निभा रहे हैं, जो चेन्नई से वापस लौटता है. उसके लौटने के बाद उसकी पुरानी राइवलरी साट्टापुली के साथ फिर से शुरू हो जाती है. इसके बाद पाल-नाव की रोमांचक रेस के साथ दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी भी सामने आती है. साट्टापुली का रोल सुहास ने निभाया है. 'मंदाडी' 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
ये भी पढ़ें- गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर के सवाल पर बेटी टीना का रिएक्शन हुआ वायरल, कही दो टूक बात
IND vs WI 1st T20I: लखनऊ में रन बरसेंगे या उखड़ेंगे विकेट? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में समाप्त हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. वनडे के बाद अब टी20I सीरीज की बारी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20I मैचों की सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. भारतीय टीम लगभग 4 साल बाद इस मैदान पर कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी, जिसकी कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. तो चलिए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में इकाना की पिच पर बल्लेबाज धमाल मचाएंगे या गेंदबाज.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. यहां की काली मिट्टी से बनी विकेट पर गेंद टप्पा खाने के बाद थोड़ी रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरू से ही बड़े शॉट्स खेलना आसान नहीं होता और उन्हें क्रीज पर पैर जमाने के लिए थोड़ा समय लेना पड़ता है. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को पिच से अच्छी ग्रिप और टर्न मिलने लगती है, जबकि तेज गेंदबाजों के लिए कटर और धीमी गेंदें यहां सबसे बड़ा हथियार साबित होती हैं.
कुल मिलाकर, इकाना में आपको कोई बहुत हाई-स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिलेगा. यहां पहली पारी का एक औसत और सुरक्षित स्कोर 165 से 175 रन के आसपास माना जाता है, जहां सूझबूझ से बल्लेबाजी करने वाली टीम और सटीक लाइन-लेंथ वाले स्पिनर्स ही तहलका मचाते हैं.
The Men in Blue lead by a mile when it comes to clearing the fence! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2026
Iss saal ke shuruwaat se hi #TeamIndia ki batting ka andaaz toofani, khel aasmani raha hai! ????
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/9fWdEqwpc0
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड?
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. यहां भारत का 100 प्रतिशत जीत रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस मैदान पर पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर 2018 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 71 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने यहां श्रीलंका को 62 रनों से हराया था. जबकि यहां खेले गए पिछले टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी.
T20I सीरीज के लिए ऐसा है भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमवन पावेल, कामिल पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमानियो शेफर्ड, शे होप, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, अखील हुसैन, गुदकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, क्वेंटिन सैम्पसन.
भारत-वेस्टइंडीज का टी20I शेड्यूल
• पहला टी20 मुकाबला: 6 अक्टूबर – इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
• दूसरा टी20 मुकाबला: 9 अक्टूबर – जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
• तीसरा टी20 मुकाबला: 11 अक्टूबर – होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
• चौथा टी20 मुकाबला: 14 अक्टूबर – राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
• पांचवां टी20 मुकाबला: 17 अक्टूबर – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
यह भी पढ़ें: T20 सीरीज से पहले ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीम पर ठोका जुर्माना, जानिए क्यों सुनाई सजा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










