Responsive Scrollable Menu

Vrindavan Businessman डिजिटल अरेस्ट का शिकार, जालसाजों ने ठगे 30 लाख रुपये

मथुरा, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक व्यवसायी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उससे 30 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीड़ित व्यवसायी रतन लाल अग्रवाल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि 28 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ते) का अधिकारी बताया।

शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने अग्रवाल से कहा कि उनकी पत्नी अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए कर रही हैं और एक आपराधिक मामले में इस नंबर के शामिल होने की बात सामने आई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने मामले को रफा-दफा करने के लिए अग्रवाल से 30 लाख रुपये की मांग की। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी ने अग्रवाल को तीन दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और इस दौरान ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिये उन पर लगातार नजर रखी गई तथा उन्हें किसी से भी बात करने से मना किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि अग्रवाल ने डर के कारण इस घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों तक को नहीं दी। इसमें कहा गया है कि अग्रवाल ने अपने अलग-अलग बैंक खातों से 30 लाख रुपये का इंतजाम किया और एक अक्टूबर को आरटीजीएस के जरिये आरोपी की ओर से बताए गए बैंक खाते में रकम अंतरित कर दी। शिकायत के मुताबिक, जब अग्रवाल के बेटे को इस घटना के बारे में पता चला, तो उसे ठगी का संदेह हुआ और उसने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

वृंदावन के क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि कथित घटना के सिलसिले में तीन अक्टूबर को शिकायत मिली थी और उसी दिन साइबर अपराध थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। सिंह ने कहा, “15 लाख रुपये की रकम के अंतरण पर रोक लगा दी गई है। हम जालसाजों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

हम रोकी गई रकम व्यवसायी को वापस दिलाने की व्यवस्था करेंगे।

Continue reading on the app

Kerala के Kollam में काम शुरू करने से पहले जंगली हाथी का हमला, 80 वर्षीय Rajamma की मौत

कोल्लम (केरल), पांच अक्टूबर केरल के दक्षिणी जिले कोल्लम में सोमवार को वीबी-जी राम जी योजना के तहत काम शुरू करने की तैयारी कर रही 80 वर्षीय एक महिला को जंगली हाथी ने कथित तौर पर कुचलकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान कदाशेरी निवासी राजम्मा के रूप में हुई है।

घटना सुबह करीब नौ बजे जंगल के समीप स्थित पथनापुरम इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, राजम्मा और अन्य श्रमिक काम शुरू करने से पहले मौके पर एकत्र हुए थे और तस्वीरें ले रहे थे। काम से संबंधित प्रक्रिया के तहत ये तस्वीरें पंचायत में जमा करनी होती हैं।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, हाथी पीछे से श्रमिकों के समूह के पास पहुंचा। अन्य श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन राजम्मा वहां से निकल नहीं सकीं और हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी को महिला पर हमला करते देख श्रमिकों ने शोर मचाया।

वह काफी देर तक इलाके में ही मौजूद रहा। बाद में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया। राजम्मा के शव को पुनालूर तालुक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में जंगली हाथियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने जंगल के करीब रहने और काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Continue reading on the app

  Sports

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, कैच को लेकर हुआ बवाल, कोच डैरेन सैमी भी आगबबूला

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान वेस्टइंडीज की टीम थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के गए. 11वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की गेंद पर मैथ्यू फोर्ड ने एक लो ग्राउंडेड कैच पकड़ा. मैथ्यू फोर्ड और पूरी वेस्टइंडीज की टीम को लगा कि वह कैच क्लीन था, लेकिन थर्ड अंपायर ने वीडियो रिप्ले देखने के बाद ईशान किशन को नॉटआउट करार दिया. Wed, 7 Oct 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Harish Rawat News | बागी बने हरीश रावत, यात्रा पर निकले ! Uttarakhand Politics | N18V | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T02:14:55+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान इजरायल युद्ध की ताजा खबरें!| Netanyahu | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T02:05:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers