Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो महिलाओं ने दिया फिदायीन हमले को अंजाम, BLA ने जारी की तस्वीरें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फिदायनी हमले को अंजाम देने के पीछे दो महिलाओं का हाथ था. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है. बता दें कि बलूचिस्तान प्रांत के शहरों और कस्बों में हमलों में करीब 50 लोगों की जान गई. इन हमलों में शामिल दो महिलाओं की तस्वीरें बीएलए ने जारी की हैं. इनमें एक महिला की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में हुई है. इस घातक हमले में कम से कम 17 सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 50 लोग मारे गए हैं. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने 40 घंटे तक चली लड़ाई में अब तक 140 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है.

क्या बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि, इन दो हमलों में महिला हमलावर शामिल थीं. बलूचिस्तान बलूचिस्तान (बीएलए) ने एक बयान में कहा कि मेंगल मोहम्मद इस्माइल की बेटी और बलूचिस्तान के नुश्की की रहने वाली थीं. 2 अक्टूबर, 2002 को जन्मी मेंगल अपने 21वें जन्मदिन पर बीएलए की मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थी. उसके बाद उसने जनवरी 2024 में आत्मघाती हमलावर बनने का फैसला किया और शनिवार को नुश्की स्थित आईएसआई मुख्यालय को निशाना बनाया.

वायरल वीडियो में दिखी आत्मघाती हमलावर

इन आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाली दूसरी महिला का नाम अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह हमले से पहले अपने साथी पुरुष बीएलए के लड़ाके के साथ पाकिस्तानी सरकार का मज़ाक उड़ाती नज़र आ रही है. इस वीडियो में वह बंदूक हाथों में लेकर मुस्कुराती सुनाई दी. वीडियो में वह कहती है, वे (पाकिस्तान सरकार) केवल हमारी पीड़ित माताओं और बहनों पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं; वे हमसे सीधे मुकाबला नहीं कर सकते. यह उनकी क्षमता से परे है."

Continue reading on the app

राजा बनना चाहता था ये भोजपुरी स्टार, घोड़े की जगह भैंस पर बैठकर गाता था गाना, आज है करोड़ों की नेटवर्थ का मालिक

Nirahua Net Worth: भोजपुरी सिनेमा में कई स्टार्स है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपनी पहचान बनाई है. इन्हीं में से एक है दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानि की निरहुआ, जो सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन भी है. लेकिन क्या आपको पता है कि निरहुआ  को बचपन में राजा बनने का शौक था और वो भैंस पर बैठकर घूमा करते थे. एक्टर 2 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है. ऐसे में जानते हैं, उनकी लाइफ से जुड़े इस किस्से के बारे में, साथ ही एक्टर की नेटवर्थ के बारे में भी जानते हैं.

राजा बनना चाहते थे निरहुआ

 दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ की और इसी से उन्हें  निरहुआ नाम मिला. एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में की है और गाने भी गाए हैं. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं थी. एक्टिंग करने से पहले वो  गाय-भैंस चराया करते थे. इतना ही नहीं, निरहुआ को बचपन से ही राजा बनने का शौक था और वो खुद को राजा मानते थे, इसलिए घोड़ा ना होने की वजह से वो भैंस पर बैठा करते थे और गाने गाते थे. 

दिनेश लाल यादव की नेट वर्थ

दिनेश लाल यादव ने कड़ी मेहनत कर खूब नाम कमाया और करोड़ों की नेटवर्थ भी खड़ी की. साल 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार निरहुआ ने बताया था कि वह 6 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक (Dinesh Lal Yadav Net Worth) हैं. इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है, जबकि गोरखपुर में भी उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये बताई जाती है. एक्टर के पास 2,40,0000 लाख रुपये की गैर कृषि और कृषि जमीन भी है. इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें है, जिसमें रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक बाइक है. 

ये भी पढ़ें- मां की वजह से टुटा पवन सिंह और ज्योति सिंह का बसा-बसाया घर? सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली पोल

Continue reading on the app

  Sports

T-20 World Cup : भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्‍तान, हर 10 सेकंड में होगा 50 लाख का नुकसान, कुल कितने पैसे डूबेंगे

India-Pak Match Effect : पाकिस्‍तान ने कहा है कि वह भारत के साथ टी-20 विश्‍व कप में अपने मैच नहीं खेलेगा. पाक के इस फैसले से सिर्फ विज्ञापन कंपनियों को ही सैकड़ों करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है. Mon, 2 Feb 2026 16:36:10 +0530

  Videos
See all

UP में मदरसों पर योगी सरकार का बड़ा बयान! #UPNews #Madrasa #YogiGovernment #CMYogi #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:12:28+00:00

Rahul Gandhi Today Speech | राहुल गांधी के इस बयान से लोकसभा में हंगामा | Loksabha |Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:11:49+00:00

Odisha Police को मिली बड़ी सफलता, गौ तस्करी मामले में आरोपित चार जिहादियों को किया गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:15:20+00:00

“भारत हिंदू राष्ट्र था, है और सदैव रहेगा.. Dr. Suresh Chavhanke | Sambhal | Hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers