ईंट और बेंच के सहारे टिकी स्कूल की छत, दरभंगा में जान हथेली पर रखकर पढ़ने को मजबूर 191 मासूम
Bihar News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलकर रख देती है. दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड अंतर्गत किरतपुर प्राथमिक विद्यालय से जो तस्वीर सामने आई है, वह रूह कंपा देने वाली है. यहां बच्चे ज्ञान हासिल करने आते तो हैं, लेकिन उनके सिर पर हर पल मौत का साया मंडराता रहता है. स्कूल भवन का एक मुख्य पिलर पूरी तरह टूट चुका है. हैरानी और लापरवाही की इंतिहा यह है कि टूटे पिलर की जगह ईंटों और लकड़ी की बेंच-डेस्क का सहारा देकर पूरी छत को टिकाया गया है. इसी खतरनाक और जर्जर ढांचे के नीचे बैठकर 191 मासूम बच्चे अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं.
जुगाड़ के सहारे खड़ी है स्कूल की इमारत
किरतपुर प्राथमिक विद्यालय का हाल देखकर ऐसा लगता है मानो विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो. स्कूल का पिलर ढह जाने के बाद प्रशासन ने कोई पक्की व्यवस्था करने के बजाय इसे भगवान भरोसे छोड़ दिया. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों को धूप और खुले आसमान से बचाने के लिए देसी जुगाड़ अपनाया. उन्होंने टूटे पिलर की जगह कई ईंटें जोड़ीं और उनके ऊपर स्कूल की बेंच लगाकर छत को रोकने की कोशिश की. यह कमजोर सहारा कभी भी भरभराकर गिर सकता है. जब भी यहां हल्का सा कंपन होता है, तो कमरों में बैठे बच्चों की सांसें अटक जाती हैं.
दो कमरों में पांच कक्षाएं और टपकता पानी
इस प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक की पढ़ाई कराई जाती है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे स्कूल में सिर्फ दो ही कमरे मौजूद हैं. जगह की भारी किल्लत होने के कारण एक ही कमरे के भीतर तीन-तीन अलग कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाया जाता है. इससे न तो पढ़ाई ठीक से हो पाती है और न ही बच्चों का ध्यान लग पाता है. स्कूल की छत का प्लास्टर पूरी तरह उखड़ चुका है और छत की जंग लगी सरिया साफ नजर आ रही है. बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकता है, जिसके चलते बच्चों को स्कूल छोड़कर घर भागना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: बिहार के समस्तीपुर में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिवार ने की तोड़फोड़
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के पास खास लिस्ट में शामिल होने का मौका, ऐसा करते ही मारेंगे रोहित-राहुल के क्लब में एंट्री
IND vs WI : इंडियन क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने वाली है. इस सीरीज में भारत के कौन से बल्लेबाज रनों का आंबर लगाएंगे. किन बल्लेबाज के पास इस सीरीज में शतक लगाने का मौका होगा. आज हम आपको इसके बारे में तो बताएंगे, वहीं इसके साथ-साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि, इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ कितने भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया है.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के पास खास मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आ सकते हैं. इन दोनोंने के पास एक खास लिस्ट में एंट्री मारने का मौका होगा. अभिषेक और वैभव के पास मौका होगा कि वो, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले इंडियन बैटर्स की लिस्ट में शामिल हो पाएं.
इसके लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को 1-1 शतक लगाना होगा. इन दोनों खिलाड़ियों के पास शतक लगाने की काबिलियत है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आते हैं. ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को ज्यादा ओवर्स तक खेलने का मौका मिलता है. इसका फायदा ये उठा सकते हैं.
जब आप पारी की शुरुआत करने के लिए आते हैं और बल्ले के साथ रनों का अंबार लगाते हैं तो आपके पास मौका होता है कि, आप लंबी पारी खेल सकें. वहीं इन दोनों खिलाड़ियों की बात करें तो इंडियन क्रिकेट टीम के इन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों के पास बड़े शॉट्स लगाने की भी काबिलियत है. ये दोनों ही बॉल को मौदान से बाहर पहुंचाने की हिम्मत रखते हैं.
अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में शतक लगाया था. वहीं वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 81 रनों की पारी खेली थी. अब ये दोनों इस सीरीज में शतक लगाने के साथ ही रोहित शर्मा और केएल राहुल की लिस्ट में शामलि हो सकते हैं, क्योंकि भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ दो बल्लेबाजों ने ही शतक लगाए हैं. इसमें रोहित शर्मा और केएल राहुल का नाम शामिल है.
The night belongs to Abhishek Sharma ✨
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
The #TeamIndia opener is the Player of the Match for his record-breaking knock ????
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#AFGvIND pic.twitter.com/2w0hwMyopB
रोहित और राहुल की लिस्ट में हो सकते हैं शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैचों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज केवल केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं. इन दो बल्लेबाजों ने ही अब तक वेस्टइंडीज अब तक टी20 फॉर्मेट में शतक लगाए हैं. अब अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के पास इनकी लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा.
इंडियन क्रिके टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे पहला शतक केएल राहुल ने लगाया था. उन्होंने साल 2016 में लॉडरहिल, फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 110 रन की पारी खेली थी, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का पहला टी20 शतक था.
Make that 3️⃣5️⃣ ODI HUNDREDS for Rohit Sharma ????
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
An absolutely scintillating effort to power the chase ????♂️
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/MyrTT61yyG
इसके बाद रोहित शर्मा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में शतक लगाया. रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2018 को लखनऊ में खेले गए टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा अब तक इंडियन क्रिकेट टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक नहीं लगा पाया है.
ये भी पढ़ें : IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज कौन जीतेगा पहला टी20 मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड्स देख जानिए कौन है किस पर भारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











