Responsive Scrollable Menu

एलएंडटी को भारत और विदेशों में 15,000 करोड़ रुपए तक के पावर ट्रांसमिशन ऑर्डर मिले

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसके पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (पीटीएंडडी) कारोबार को भारत और विदेशों में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के कई ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी की ‘मेगा’ श्रेणी में आते हैं और इनका मूल्य 15,000 करोड़ रुपए तक है।

कंपनी ने बीएसई पर एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इन ऑर्डरों का उद्देश्य बिजली ट्रांसमिशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करना है।

कंपनी ने बताया कि सऊदी अरब में एलएंडटी को 380 केवी ट्रांसमिशन और सबस्टेशन सेगमेंट में ऑर्डर मिले हैं।

इसके अलावा, ये परियोजनाएं ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी में मदद करेंगी, जिससे देश के बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कंपनी को 132/11 केवी सबस्टेशन बनाने और उससे जुड़े केबलिंग कार्यों का ऑर्डर मिला है।

भारत में कंपनी को एक प्रमुख निजी क्षेत्र के डेवलपर से विशाखापत्तनम में ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने का ऑर्डर मिला है। इसमें ट्रांसमिशन लाइनें और सबस्टेशन शामिल हैं।

एलएंडटी में पीटीएंडडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख जोजी सेबेस्टियन ने कहा, “ये ऑर्डर पीटीएंडडी की इंजीनियरिंग और परियोजनाओं को पूरा करने की क्षमताओं की व्यापकता तथा विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में जटिल बिजली बुनियादी ढांचा समाधान उपलब्ध कराने की क्षमता को दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा कि ग्रिड को मजबूत करने, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग से कारोबार के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

एलएंडटी का पीटीएंडडी कारोबार ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों, भूमिगत केबल नेटवर्क, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बिजली की गुणवत्ता में सुधार और बुनियादी ढांचे के विद्युतीकरण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) तथा एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करता है।

सत्र में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बीएसई पर 0.93 प्रतिशत तक बढ़कर 3,727 रुपए पर था। शेयर का इंट्राडे हाई 3,745 रुपए था।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एलएंडटी को भारत और विदेशों में 15,000 करोड़ रुपए तक के पावर ट्रांसमिशन ऑर्डर मिले

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसके पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (पीटीएंडडी) कारोबार को भारत और विदेशों में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के कई ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी की ‘मेगा’ श्रेणी में आते हैं और इनका मूल्य 15,000 करोड़ रुपए तक है।

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरानी सेना को देख भागी ट्रंप की सेना? | Trump | Iran News | US Army | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:30:29+00:00

Viral Video: 100 500 के नोटों की बारिश, इम्तियाज जलील का VIDEO वायरल #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers