Responsive Scrollable Menu

सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी में लौटेंगे:मुंबई के लिए 11 अक्टूबर से खेल सकते हैं, शार्दूल ठाकुर चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर

पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वे मुंबई के पहले एलीट ग्रुप D मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ खेल सकते हैं। मुंबई और चंडीगढ़ के बीच यह मुकाबला 11 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच IPL 2026 में खेला था। वहीं, पूर्व मुंबई कप्तान शार्दूल ठाकुर हाथ की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में तुषार देशपांडे मुंबई के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करेंगे। पिछले साल खेला था आखिरी रणजी मैच सूर्यकुमार ने फरवरी 2025 में नागपुर में विदर्भ के खिलाफ मुंबई के लिए आखिरी रणजी मैच खेला था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, सूर्या ने MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। सूर्यकुमार ने अब तक 86 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। उनके नाम 5,758 रन हैं। उन्होंने 144 पारियों में 14 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 42.33 है। वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर है सूर्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। यहां तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्मबाब्वे, अफगानिस्तान और जापान सीरीज की टीमों में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को वजह बताया। शार्दुल को हाथ में चोट लगी शार्दूल को लेकर MCA के एक सूत्र के मुताबिक, शार्दूल को हाथ में चोट तब लगी, जब आयुष म्हात्रे के लगाए शॉट से गेंद उनके हाथ पर लगी। इस चोट के कारण वह कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। पिछले सीजन 13 विकेट लिए थे रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए सीजन शुरू होने से पहले शार्दूल की गैरमौजूदगी बड़ा झटका है। 34 साल के शार्दुल ने पिछले सीजन मुंबई के लिए छह मैच खेले थे। उन्होंने 13 विकेट लिए थे और आठ पारियों में 130 रन बनाए थे। शार्दुल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में था। यह मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन के खिलाफ हुआ था। उस मैच की दोनों पारियों में शार्दुल केवल एक विकेट ले सके थे।

Continue reading on the app

वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा, हम ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं: गौतम गंभीर

वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा, हम ड्रेसिंग रूम में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं: गौतम गंभीर

Continue reading on the app

  Sports

Video: भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर मोहम्मद कैफ और दिनेश कार्तिक ने दिया दिल को छू लेने वाला बयान

भुवनेश्वर कुमार ने अपने करियर में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने 4 साल में 72 विकेट लिए, फिर 2 साल हैदराबाद के लिए खेले और 2 साल आरसीबी के लिए, जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी में विविधता है, जैसे व्हाइट यॉर्कर और स्विंग। भुवनेश्वर कुमार के नाम कुल 226 विकेट हैं। उन्होंने कहा कि ऊपर वाला सब देखता है, मेहनत का फल जरूर मिलता है। इंडियन टीम में गेंदबाजों की कमी है, ऐसे में उनकी वापसी से टीम को फायदा होगा। सभी क्रिकेट फैंस और भुवनेश्वर कुमार के फैंस के लिए यह खुशी की बात है। Wed, 7 Oct 2026 17:32:04 +0530

  Videos
See all

Dangal with Sahil Joshi: Election Commission के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:03:53+00:00

AAJTAK 2 | 5 CRORE के दावों पर VIRAT KOHLI का जवाब, कहा - श्रद्धा और आस्था की वजह से जाते हैं | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:05:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers