Responsive Scrollable Menu

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि नए सेंट्रल विस्टा प्लान में लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह दी गई है। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने सोमवार को केंद्र से जगह का लेआउट प्लान और पूरा ब्योरा हलफनामे में देने को कहा है। कोर्ट ने पूछा कि 1891 से चल रही लाइब्रेरी और 8.5 लाख किताबों के साथ आरके पुरम में रखी 2 लाख किताबें के लिए क्या सिर्फ दो कमरे दिए जा रहे हैं। कोर्ट ने पूछा कि आरके पुरम में रखी किताबों का क्या होगा। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील हरिप्रिया पद्मनाभन को अमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। यह मामला कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर शुरू किया है। शास्त्री भवन हटाने की योजना से विवाद शुरू सेंट्रल विस्टा योजना के तहत शास्त्री भवन को हटाने की योजना है। यहां मौजूद 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत है। 29 सितंबर की इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में लाइब्रेरी की 8.5 लाख किताबों के लिए नई जगह पर्याप्त होने पर सवाल उठाया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया। केंद्र ने कहा- लाइब्रेरी के लिए जगह तय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने कहा कि कर्तव्य पथ पुनर्विकास योजना में लाइब्रेरी के लिए जगह तय है। मंत्रालय ने X पर बताया कि नई लाइब्रेरी के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है।

Continue reading on the app

Health Tips: प्रेग्नेंसी में क्यों होता है Mommy Brain, रिसर्च में Estrogen हार्मोन को पाया गया जिम्मेदार

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को चीजें भूलने या फिर याददाश्त कमजोर होने की शिकायत होती है। इसको आम भाषा में 'मॉम्नेसिया' या 'मॉमी ब्रेन' कहा जाता है। अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का कारण पता लगाया है। लंबे समय से प्रेग्नेंट महिलाओं का यह मानना है कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान छोटी-छोटी बातों को भूल जाती हैं, जैसे कमरे में आकर यह भूल जाना कि वह किस काम के लिए वहां आई थीं, या जरूरी चीजों को रखकर भूल जाना। लेकिन हाल ही में हुए एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि इसके पीछे दिमाग का एक खास न्यूरल सर्किट और हार्मोन्स जिम्मेदार होता है।

जाने 'मॉमी ब्रेन' और हार्मोन्स का कनेक्शन

महिलाओं के शरीर में प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल काफी बढ़ जाता है। यह हार्मोन गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। वहीं प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में इसका लेवल अपने चरम पर पहुंच जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह बढ़ा हुआ एस्ट्रोजन हार्मोन दिमाग के उस सर्किट को प्रभावित करता है, जोकि हाइपोथैलेमस को हिम्पोकैम्पस से भी जोड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Face Yoga: चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 Face Yoga

हिम्पोकैम्पस दिमाग का वह हिस्सा होता है, जोकि हमारी याददाश्त और चीजों को याद रखने में अहम भूमिका निभाता है। जब एस्ट्रोजन का लेवल लंबे समय तक काफी ज्यादा रहता है, तो यह अस्थाई रूप से दिमाग के तालमेल को बाधित कर देता है, जिस कारण याददाश्त से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

जानिए कैसे हुई यह रिसर्च

वैज्ञानिकों ने पाया कि हाइपोथैलेमस के न्यूरॉन्स ज्यादा एस्ट्रोजन की वजह से हिप्पोकैम्पस की एक्टिविटी को स्लो कर देते हैं, जिससे याद करने की क्षमता पर असर पड़ता है।

चूहों पर किए गए परीक्षण में यह साबित हुआ कि बढ़े हुए एस्ट्रोजन लेवल से उनमें याददाश्त की कमी पाई गई। लेकिन इससे चूहे के मूड पर कोई निगेटिव असर नहीं पड़ा।

वहीं जब वैज्ञानिकों ने चूहों के दिमाग से उस खास न्यूरल लिंक को इन-एक्टिव किया गया तो, उनमें भी याददाश्त की समस्या ठीक हो गई।

वहीं इस शोध के दौरान 70 प्रेग्नेंट महिलाओं और गैर प्रेग्नेंट महिलाओं पर भी परीक्षण किया गया। जिससे यह साफ हो गया कि प्रेग्नेंसी के लास्ट महीनों में याददाश्त पर असर बढ़ते हार्मोन्स से जुड़ा है।

प्रेग्नेंसी के दौरान 'मॉमी ब्रेन' की वजह से होने वाली भूलने की समस्या अब सिर्फ मिथक नहीं, बल्कि इसके पीछे हार्मोनल वजह है। हालांकि यह स्थिति महिलाओं के रोजमर्रा के कामकाज और जीवन को थोड़ा प्रभावित कर सकता है। लेकिन यह पूरी तरह से अस्थायी होता है और डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। वैज्ञानिकों के इस रिसर्च से यह साफ हुआ कि यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का एक सामान्य हिस्सा है, जिससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, कैच को लेकर हुआ बवाल, कोच डैरेन सैमी भी आगबबूला

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान वेस्टइंडीज की टीम थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के गए. 11वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की गेंद पर मैथ्यू फोर्ड ने एक लो ग्राउंडेड कैच पकड़ा. मैथ्यू फोर्ड और पूरी वेस्टइंडीज की टीम को लगा कि वह कैच क्लीन था, लेकिन थर्ड अंपायर ने वीडियो रिप्ले देखने के बाद ईशान किशन को नॉटआउट करार दिया. Wed, 7 Oct 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Harish Rawat News | बागी बने हरीश रावत, यात्रा पर निकले ! Uttarakhand Politics | N18V | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T02:14:55+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान इजरायल युद्ध की ताजा खबरें!| Netanyahu | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T02:05:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers