Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार में मजबूती, BSE Sensex 705 अंक उछलकर 72594 के पार

मुंबई, पांच अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक चढ़ गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अक्टूबर में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका कम होने से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 413 अंक चढ़कर 72,315 अंक पर और एनएसई निफ्टी 131.55 अंक की बढ़त के साथ 22,554.20 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती सौदों के बाद इनमें और तेजी आई सेंसेक्स 705.70 अंक उछलकर 72,594.57 अंक पर और निफ्टी 187.30 अंक चढ़कर 22,605.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में रहे।

वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा, जबकि हैंग सेंग मामूली गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 570.59 अंक और निफ्टी 198.50 अंक टूटकर बंद हुआ था। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहे थे।

Continue reading on the app

आज का राशिफल कैसे आपकी दिनचर्या बेहतर बना सकता है

कई लोग अपने दिन की शुरुआत आज का राशिफल या दैनिक राशिफल पढ़ने के साथ करते हैं। हर कोई चाहता है कि उसका दिन भाग्यशाली रहे। लेकिन सच्चाई यह है कि हर दिन की शुरुआत एक जैसी नहीं होती। किसी दिन सारे काम आसानी से पूरे होते हैं, तो कभी छोटी-छोटी चीजें भी बड़े तनाव का कारण बन जाती है। ऐसे में आज का राशिफल आपके दिन की शुरुआत को बेहतर दिशा देने में मदद कर सकता है।

आज का राशिफल में दिए गए संकेतों को समझकर लोग अपने दिन की बेहतर योजनाएं बना सकते हैं। आज का राशिफल के माध्यम से आप अपने दिनचर्या के काम, रिश्ते, करियर, आर्थिक मामले और सेहत आदि को लेकर अधिक सजग रह सकते हैं।

रिश्ते, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों के लिए जरूरी

काम और करियर में प्राथमिकताओं के लिए

ऑफिस या बिजनेस से जुड़े लोगों के सामने कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। आज का राशिफल (aaj ka rashifal) यह सोचने में आपकी मदद कर सकता है कि, किन कामों को प्राथमिकता देनी है और किन मामलों में धैर्य रख सकते हैं। अगर राशिफल बातचीत, निर्णय या टीमवर्क को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देता है, तो आप महत्वपूर्ण बातचीत के लिए पहले से इसकी तैयारी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gajakesari Yoga 2026 से इन चार राशियों के करियर और व्यापार में उन्नति

रिश्तों में समझ और संवाद बढ़ाने के लिए

दिनचर्या केवल काम और जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं होती। इसके साथ ही पार्टनर और दोस्तों के साथ रिश्ता भी हमारे जीवन को प्रभावित करता है। आज का लव राशिफल से आपको रिश्तों में होने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव, गलतफहमी या संवाद की जरूरत के संकेत मिलते हैं, जिससे आप अपने व्यवहार पर ध्यान दे सकते हैं। आज का लव राशिफल आपको यह याद दिलाने का एक माध्यम बन सकता है कि रिश्तों के लिए समय निकालना भी जरूरी है।

स्वास्थ्य के लिए

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य और आराम को नजरअंदाज कर रहे हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल में अगर आराम, नींद, खान-पान या तनाव कम करने की बात कही गई है, तो इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह लेने को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए।

आर्थिक मामलों के लिए

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का राशिफल आर्थिक मामलों को लेकर भी संकेत देता है। यदि खर्च बढ़ने या अनावश्यक खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है, तो आप उस दिन अपना बजट बनाकर चल सकते हैं। इस प्रकार आज का आर्थिक राशिफल वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है।

दैनिक राशिफल कहां पढ़ें?

आज का राशिफल पढ़ने के लिए कई तरह के ज्योतिष प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। लेकिन हर कोई ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में रहता है, जिसमें उसे सटीक, सरल और स्पष्ट राशिफल पढ़ने को मिले। इसके लिए आप इंटरनेट पर मौजूद टॉप ऑनलाइन ज्योतिष प्लेटफॉर्म का ही चुनाव करें, जो दैनिक राशिफल या आज का राशिफल पढ़ने के लिए सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म हो, जहां राशिफल सरल भाषा में उपलब्ध कराया जाए और किसी सलाह या उपाय के लिए कॉल या चैट के माध्यम से ज्योतिषी से जुड़ना आसान हो सके।


आज का राशिफल से दिनचर्या कैसे बेहतर बनती है

आज का राशिफल में यदि आपकी राशि में आपको किसी काम में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है, तो आप सजग हो जाते हैं और अपने जरूरी फैसले सोच-समझकर करने की कोशिश करते हैं। अगर राशिफल में काम को प्राथमिकता देने के संकेत मिलते हैं तो आप दिनचर्या को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। जब खर्चों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है तो आप इस पर अमल करते हुए अपने गैर-जरूरी खरीदारी या फिजूलखर्ची को टाल देते हैं। ठीक इसी तरह से अगर सेहत को लेकर कोई सलाह या संकेत मिलता है तो आप खान-पान, व्यायाम और आराम को प्राथमिकता देने लगते हैं।

इस तरह आसे मिलने वाले छोटे से मार्गदर्शन से हमारी दिनचर्या पर खास प्रभाव पड़ता है और इससे हमारी दिनचर्या काफी हद तक बेहतर बन सकती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि, राशिफल को निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर नहीं बल्कि मार्गदर्शन की तरह पढ़ें। आप अपने विवेक से आज का राशिफल से मिलने वाले संकेतों को अपनाकर अपने दिन को अधिक संतुलित, व्यवस्थित और बेहतर बना सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

बिहारी बोलता है काफी…अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी पर जो कहा, वो दिल जीत लेगा

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. स्टार स्पोर्ट्स के साथ खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पूरी टीम वैभव सूर्यवंशी को अपना छोटा भाई समझती है. Mon, 05 Oct 2026 17:23:58 +0530

  Videos
See all

‘Sohni Ab Nahi Koi Honi’ के लॉन्च इवेंट में सितारों का जमावड़ा | #SohniAbNahiKoiHoni #Entertainment #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:46:01+00:00

AAJTAK 2 | ANKIT BALIYAN MURDER CASE में POLICE का एक्शन! आरोपियों के घर की हुई कुर्की! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers