Responsive Scrollable Menu

Apple संस्थापक Steve Jobs की पुण्यतिथि, जानें 5 अक्टूबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर कुछ लोग अपनी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल देते हैं। दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय तथा नवाचार से अपने उत्पादों के जरिये बाजार को एक नयी दिशा दी। पांच अक्टूबर, 2011 की तारीख उस महान व्यक्ति की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच अक्टूबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1524 : रानी दुर्गावती का जन्म कालिंजर के किले में हुआ। 1676 : ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की अनुमति दी। बंबई (अब मुंबई) में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

1805 : ब्रिटिश शासन के दूसरे गवर्नर जनरल लॉर्ड कार्नवालिस का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में निधन। 1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।

1864 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हुई। 1950 : तिब्बत पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हमला।

1959 : आईबीएम ने अपने आईबीएम 1401 डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम की घोषणा की थी। यह इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय व्यावसायिक कंप्यूटरों में से एक माना जाता है, जिसने दुनिया भर के उद्योगों में पंच-कार्ड युग को आधुनिक डिजिटल डेटा प्रोसेसिंग में बदल दिया। 1974 : इंग्लैंड के गिल्डफोर्ड में प्रोविजनल आइरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा दो पबों को निशाना बनाकर गिल्डफोर्ड पब बम विस्फोट किए गए जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई और 65 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

1983 : पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवां के पास जालंधर जा रही एक बस को आतंकवादियों ने रोका और यात्रियों की पहचान पूछकर छह हिंदू यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी। 1989 : मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं। 1999 : इंग्लैंड में लंदन के पश्चिम में स्थित लैडब्रोक ग्रोव में दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 31 लोगों की मौत, 500 से अधिक लोग घायल।

2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी। 2017 : सऊदी अरब में किंग सलमान के एक आदेश के बाद वहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की गई।

यह आदेश औपचारिक रूप से 24 जून 2018 से लागू हुआ था, जिसके बाद वहां की महिलाओं को कानूनी रूप से ड्राइविंग लाइसेंस मिलने और गाड़ी चलाने की अनुमति मिली। 2022 : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल क्षेत्र में सिमड़ी गांव के पास बारातियों से भरी एक बस लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। 2023 : सीरिया के होम्स शहर में स्थित सैन्य अकादमी के एक ‘पासिंग आउट परेड’ समारोह के दौरान हुए भीषण ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 240 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

2025 : नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, और 15 लोगों की जान चली गई।

Continue reading on the app

Odisha में अगले तीन साल नहीं खुलेगी कोई शराब की दुकान, CM Mohan Majhi ने की घोषणा

भुवनेश्वर, पांच अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है कि अगले तीन साल तक राज्य में शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी और उन्होंने राज्य से नशीले पदार्थों के सेवन की बुराई को खत्म करने का आह्वान किया। पुलिस आयुक्तालय द्वारा रविवार को आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम ‘जीवन जिंदाबाद-2.0’ को संबोधित करते हुए माझी ने मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य की ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति’ को दोहराया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल किसी व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करते हैं बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

उन्होंने ‘नशा-मुक्त भारत’ पहल के लिए पुलिस आयुक्तालय की एक विशेष वेबसाइट भी शुरू की। माझी ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन महिलाओं के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों और हिंसा का एक मुख्य कारण बन गया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल केवल शराब के सेवन के कारण 2.60 लाख से 2.80 लाख लोगों की मौत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है कि शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली मौत के मामले में ओडिशा दूसरे स्थान पर है।’’ उन्होंने राज्य पुलिस और आबकारी प्रशासन को शराब के साथ-साथ गांजा, अफीम और सिंथेटिक मादक पदार्थ जैसे अधिक जोखिम वाले पदार्थों के खिलाफ और सख्त तथा सक्रिय कदम उठाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगले तीन साल तक ओडिशा में शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी।’’ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार और नकली शराब की बिक्री के लिए स्थानीय प्रशासन को जवाबदेह बनाया गया है। तंबाकू और निकोटीन युक्त पान मसाला और गुटखा के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज परिसरों को ‘नशा-मुक्त क्षेत्र’ घोषित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भर जाता है. हाल ही में एशियन गेम्स में ऐसा देखने को मिला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रिटायर प्लेयर के लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भिड़ने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को NOC नहीं दी. Mon, 5 Oct 2026 23:58:12 +0530

  Videos
See all

Why is America running out of execution drugs? | The Global Story podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T20:00:02+00:00

Gold Price Crash: सोने के दाम अचानक धड़ाम? | Sharad Kohli | Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T20:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers