Responsive Scrollable Menu

लाबुशेन का 11 महीने बाद शतक:89 गेंद पर 111 रन, साउथ अफ्रीका टेस्ट से पहले फॉर्म में लौटे; 76 गेंद पर सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया के नंबर-3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने करीब 11 महीने बाद शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है और उसे 9 अक्टूबर से पहला टेस्ट खेलना है। इससे पहले पोटचेफस्ट्रूम में क्रिकेट साउथ अफ्रीका इनविटेशनल XI के खिलाफ लाबुशेन ने 89 गेंद पर 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 76 गेंद पर शतक पूरा किया और 19 चौके लगाए। लंबे समय से बड़ी पारी का इंतजार था लाबुशेन ने इस पारी से पहले करीब 11 महीने से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया था। वे कई पारियों में अच्छी शुरुआत के बावजूद उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। इस शतक के साथ वनडे या अन्य फॉर्मेट में उनका सेंचुरी का इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनकी सेंचुरी का इंतजार अभी जारी है। लाबुशेन ने आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था। उन्होंने उस पारी में 111 रन बनाए थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन गिरा है। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 24.69 रही है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में 1, 31 और 4 रन बनाए थे। कोच मैकडोनाल्ड ने कहा था- रन चाहिए बांग्लादेश सीरीज के बाद लाबुशेन की टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे। ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी साफ कहा था कि बल्लेबाज से रन की उम्मीद है। मैकडोनाल्ड ने कहा था कि बल्लेबाज क्रीज पर कैसा दिख रहा है, यह तभी मायने रखता है जब उसका असर स्कोरबोर्ड पर भी नजर आए। अब लाबुशेन ने वार्म-अप मैच में ही सही, बड़ी पारी खेलकर रन बना दिए हैं। इनविटेशनल XI का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर था हालांकि, लाबुशेन के शतक को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से पूरी तरह नहीं आंका जा सकता। CSA इनविटेशनल XI का गेंदबाजी आक्रमण उस स्तर का नहीं था, जिसका सामना उन्हें टेस्ट में करना होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 74 ओवर में 368 रन बनाए। इसके बावजूद लंबे समय बाद शतक लगाना लाबुशेन के लिए अहम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले लाबुशेन के लिए यह पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली हो सकती है। पोंटिंग ने कहा था- जगह मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हाल में लाबुशेन की खराब फॉर्म पर बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि टीम में लाबुशेन की स्थिति “लगभग अस्थिर” हो गई है। यह शतक लाबुशेन को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब नहीं है। साउथ अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण उन्हें इससे कहीं कड़ी चुनौती देगा। हालांकि, पहले टेस्ट से कुछ दिन पहले बड़ी पारी खेलना उनके लिए सही समय पर आया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव:ईरानी कप में मिलकर 14 विकेट लिए; फिट होने पर हुए प्रसिद्ध भी जाएंगे तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। रेस्ट ऑफ इंडिया की 167 रन की जीत में आकाशदीप ने 6 और मुकेश कुमार ने 8 विकेट लिए। वहीं, जांघ की चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर न्यूजीलैंड जा सकते हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

BBL खेलने के लिए ब्रेसवेल ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा:न्यूजीलैंड टीम में कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले 6 खिलाड़ी, निक केली को पहली बार अनुबंध मिला

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलने का मौका तलाश रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी नेशनल क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया है। वे 2026-26 सीजन में टीम के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि ब्रेसवेल की जगह निक केली को न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। 33 साल के केली को पहला नेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कैजुअली कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में ब्रेसवेल के साथ फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्न और टिम सीफर्ट भी शामिल हैं। वे भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू T20I सीरीज के लिए दावेदार भी हैं। ब्रेसवेल बोले- 'ब्लैककैप्स के लिए अब भी कमिटेड हूं' 35 साल के ब्रेसवेल ने कहा, ‘करियर के इस पड़ाव पर नए मौके तलाशाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मिलना मेरे लिए अहम है।’ उन्होंने कहा, ‘सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर यह मौका छोड़ना मेरे लिए बहुत अच्छा था। मैं अब भी ब्लैककैप्स के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं।’ 11 साल बाद केली को मिला पहला राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट टॉप ऑर्डर बल्लेबाज निक केली ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू के 11 साल बाद अपना पहला राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। केली ने मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। निक केली 15 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इनमें दो T20I मैचों में कप्तानी भी शामिल है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश में चोटिल टॉम लैथम की जगह कप्तानी की थी। ---------------------------------------------------------- क्रिकेट की जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

प्रेमानंद महाराज पर आस्था की बात में कितनी सच्चाई, वृंदावन के केली कुंज ने कैसे विराट कोहली की जिंदगी बदल दी?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली अचानक प्रेमानंद महाराज को लेकर सुर्खियों में. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि विराट ने केली कुंज आने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए थे. विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज में विराट की अस्था ने कैसे उनके जीवन को बदला. Wed, 7 Oct 2026 16:16:37 +0530

  Videos
See all

Congress Protest on CEC Row: Kharge के लंच के बाद Jantar Mantar रवाना Rahul Gandhi, CEC पर बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:57:53+00:00

PM Modi से कब हुई थी Amit Shah की पहली मुलाकात ? #amitshah #pmmodi #anjanaomkashyap #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:58:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers