BBL खेलने के लिए ब्रेसवेल ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा:न्यूजीलैंड टीम में कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे, निक केली को पहली बार अनुबंध मिला
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलने का मौका तलाश रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी नेशनल क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया है। वे 2026-26 सीजन में टीम के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि ब्रेसवेल की जगह निक केली को न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। 33 साल के केली को पहला नेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कैजुअली कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में ब्रेसवेल के साथ फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्न और टिम सीफर्ट भी शामिल हैं। वे भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू T20I सीरीज के लिए दावेदार भी हैं। ब्रेसवेल बोले- 'ब्लैककैप्स के लिए अब भी कमिटेड हूं' 35 साल के ब्रेसवेल ने कहा, ‘करियर के इस पड़ाव पर नए मौके तलाशाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मिलना मेरे लिए अहम है।’ उन्होंने कहा, ‘सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर यह मौका छोड़ना मेरे लिए बहुत अच्छा था। मैं अब भी ब्लैककैप्स के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं।’ 11 साल बाद केली को मिला पहला राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट टॉप ऑर्डर बल्लेबाज निक केली ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू के 11 साल बाद अपना पहला राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। केली ने मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। निक केली के नाम 15 इंटरनेशनल कैप हैं। इनमें दो T20I मैचों में कप्तानी भी शामिल है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश में चोटिल टॉम लैथम की जगह कप्तानी की थी।
Sports News: सीकर के दो सितारों की रणजी टीम में एंट्री, एक ने 900 रन ठोके तो दूसरा IPL में मचा चुका है धमाल
Sikar Anshul Garhwal Mukul Chaudhary Ranji Team Selection: सीकर के दो युवा क्रिकेटरों अंशुल गढ़वाल और मुकुल चौधरी ने अपने प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की रणजी टीम में जगह बनाई है. अंशुल ने सीनियर क्रिकेट में करीब 900 रन बनाए, जिसमें करौली के खिलाफ 194 और जयपुर के खिलाफ 148 रन की पारियां शामिल हैं. वह सीकर अंडर-23 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. वहीं मुकुल चौधरी आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं और उन्होंने भैरूपुरा की एसबीएस क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की शुरुआत की थी. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल अनुभव के बाद अब उन्हें रणजी टीम में जगह मिली है. राजस्थान रणजी टीम 11 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में तमिलनाडु के खिलाफ अभियान शुरू करेगी. दोनों खिलाड़ियों के चयन से सीकर के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









