Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ODI में कौन लेगा? वसीम जाफर ने बता दिए सटीक नाम, बोले- 'यशस्वी जायसवाल और ....'

Virat Kohli Rohit Sharma Replacement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं. ये बात तय है कि ये दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के साथ ही रिटायर हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि रोहित और विराट के जाने के बाद उनकी जगह कौन लेगा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अब 2 नाम बताए हैं, जो रो-को की जगह लेने के लिए बिलकुल तैयार हैं.

कौन लेगा विराट और रोहित की जगह?

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, "तिलक वर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने पहले तीसरे नंबर पर शतक लगाया था और अब पांचवें व छठे नंबर पर भी शानदार खेल रहे हैं."

जाफर का मानना है कि, "रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद टीम में उनकी जगह लेने का सही समय आ गया है. रोहित की जगह ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल तैयार हैं, जबकि विराट के जाने के बाद तीसरे नंबर पर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे सही विकल्प रहेगा. दलीप ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 55 के औसत को देखते हुए वे तीनों फॉर्मेट में आसानी से फिट हो सकते हैं."

तिलक वर्मा ने एशियन गेम्स में मचाया तहलका

तिलक वर्मा ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर शानदार वापसी की. उन्होंने महज 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 211/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता. हालांकि इससे पहले एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ वह सिर्फ 2 रन बना सके थे और जापान के खिलाफ 1 रन पर नाबाद रहे थे। अफगानिस्तान सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था. मगर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल की पारी ने उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास के लिए बड़ा संकेत दिया है.

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे रोहित और विराट

रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच अगले महीने यानी की नवंबर में खेले सकते हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों को विराट और रोहित शर्मा अगले महीने धमाल माचते हुए नजर आ सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी अपना अलगा वनडे मैच 4 नवंबर को खेल सकते हैं. दरअसल, भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. भले ही अभी उस दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है. मगर, ये तय ही है कि रोहित और विराट दोनों ही इस सीरीज में खेलेंगे. ऐसे में आपको रो-को की जोड़ी को 4 नवंबर को एक्शन में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली कब और कहां खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

रूस ने यूक्रेन में तेज किए हमले, कीव के नॉर्दर्न ब्रिज पर किया घातक ड्रोन अटैक; राजधानी के पुलों पर मंडरा रहा खतरा

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब पौने पांच साल से जंग जारी है. अभी भी दोनों तरफ से आए दिन हमले होते रहते हैं. इस बीच रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं. इस बीच रविवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अचानक से ड्रोन हमले कर दिए. जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई.

बताया जा रहा है कि रूसी ड्रोन ने निप्रो नदी पर बने नॉर्दर्न ब्रिज को निशाना बनाया. हमले के दौरान पुल पर अचानक तेज आग भड़क उठी और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया. घटना के समय पुल से कई वाहन गुजर रहे थे.

रूसी हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर

इस हमले के बाद राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले में दो लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया. बता दें कि रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन हमले करता रहता है. रविवार को किया गया हमला हाल के हमलों में बेहद घातक माना जा रहा है. हालांकि इस हमले में किसी की जान नहीं गई.

जर्मन चांसलर के कीव पहुंचने के दौरान हुआ हमला

बता दें कि रूस ने ये हमला ऐसे समय में किया जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे. उनके साथ जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैटरीना रीचे भी मौजूद थीं. मर्ज की यात्रा के दौरान कीव में एयर रेड सायरन बजते रहे और कई जगह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. बता दें कि जर्मन चांसलर अपने इस दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वे युद्ध की मौजूदा स्थिति और यूक्रेन के लिए आगे की सहायता पर चर्चा करेंगे.

जर्मन चांसलर ने जताई रूस की सैन्य क्षमता पर चिंता

कीव पहुंचने के बाद मर्ज ने यूक्रेन के प्रति जर्मनी के समर्थन को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में यूक्रेन को यूरोपीय देशों के मजबूत सहयोग की जरूरत होगी. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि रूस की सैन्य क्षमता को नियंत्रित नहीं किया गया तो भविष्य में इसका खतरा यूरोप तक पहुंच सकता है.

कुछ ही दिनों में कई पुलों को बनाया निशाना

बता दें कि कीव के नॉर्दर्न ब्रिज पर हुआ यह हमला कोई अकेली घटना नहीं है. हाल के दिनों में रूस ने इस महत्वपूर्ण पुल पर दूसरी बार हमला किया गया है. इससे पहले कीव के सदर्न ब्रिज को भी निशाना बनाया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, 24 घंटे से कम समय में इस पुल पर कई हमले हुए हैं.

यह पुल राजधानी के सड़क नेटवर्क के साथ-साथ मेट्रो कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि अगर निप्रो नदी पर बने पुलों को लगातार निशाना बनाया जाता रहा, तो राजधानी के दोनों हिस्सों के बीच आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Sports News: सीकर के दो सितारों की रणजी टीम में एंट्री, एक ने 900 रन ठोके तो दूसरा IPL में मचा चुका है धमाल

Sikar Anshul Garhwal Mukul Chaudhary Ranji Team Selection: सीकर के दो युवा क्रिकेटरों अंशुल गढ़वाल और मुकुल चौधरी ने अपने प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की रणजी टीम में जगह बनाई है. अंशुल ने सीनियर क्रिकेट में करीब 900 रन बनाए, जिसमें करौली के खिलाफ 194 और जयपुर के खिलाफ 148 रन की पारियां शामिल हैं. वह सीकर अंडर-23 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. वहीं मुकुल चौधरी आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं और उन्होंने भैरूपुरा की एसबीएस क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की शुरुआत की थी. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल अनुभव के बाद अब उन्हें रणजी टीम में जगह मिली है. राजस्थान रणजी टीम 11 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में तमिलनाडु के खिलाफ अभियान शुरू करेगी. दोनों खिलाड़ियों के चयन से सीकर के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है. Mon, 5 Oct 2026 09:46:59 +0530

  Videos
See all

Breaking News: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार | Delhi Police | Crime News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:09:33+00:00

Umesh Pal Murder Case: Bihar से लाया गया Atique का इनामी शूटर | Prayagraj Police | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:07:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers