Responsive Scrollable Menu

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने गायिका एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई की

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने गायिका एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई की

Continue reading on the app

Drishyam 3 Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची 'दृश्यम 3', तीन दिनों में तोड़े इन 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

Drishyam 3 Box office Collection Day 3: अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमारों में रिलीज हुई और इसने 3 तीनों में ही धमाकेदार कमाई कर डाली है. साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं. इस फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. वहीं, फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट होने के वजह से भी लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं. चलिए जानते हैं, इसका अब तक का कलेक्शन.

दो दिन में ही पार किए थे 100 करोड़

'दृश्यम द कन्क्लूजन'  या 'दृश्यम 3’ को लेकर रिलीज से पहले ही इतनी ज्यादा हाईप थी कि इसकी जमकर एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी. यही वजह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया था.  सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन 66.75 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इस फिल्म ने  53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका दो दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ रुपये हो गया था. 

'दृश्यम 3' की संडे की कमाई?

'दृश्यम 3' का अब पहले संडे का कलेक्शन भी सामने आ गया है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 61 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों (Drishyam 3 Box office Collection Day 3) की कुल नेट कमाई अब 176.50 करोड़ रुपये हो गई है. अब ये फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है और उम्मीद है कि ये जल्द ही आंकड़ा पार कर देगी.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की दृश्यम 3 ने दूसरे दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस

इन 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

इसी के साथ 'दृश्यम 3' इस साल 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (129.89 करोड़), 'टॉक्सिक' हिंदी (124.5 करोड़- 5 दिन) के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है.  इस साल की टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्मों  की बात करे तो इसमें पहले नंबर पर धुरंधर 2- 466 करोड़,  दृश्यम 3- 176.50 करोड़, बॉर्डर 2- 129.89 करोड़, टॉक्सिक (हिंदी)- 124.5 करोड़, मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़, आवारापन 2- 84.31 करोड़, धमाल 4- 67.21 करोड़, वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़, भूत बंगला- 65.65 करोड़ और कॉकटेल 2- 50.1 करोड़  है. 

पहले संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

वहीं. 'दृश्यम 3' ने रिलीज के रिलीज के तीसरे दिन यानि पहले संडे को 61 करोड़ की कमाई कर एक और रिकॉर्ड बनाया है. ये फिल्म फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसमें धुरंधर 2-121 करोड़, जवान- 80.1 करोड़, एनिमल-70.69 करोड़, दृश्यम 3- 61 करोड़, पठान-60.75 करोड़ और स्त्री 2-58.2 करोड़ है. अब दृश्यम 3 विकडेज में एंटर कर गई है, तो देखना होगा कि इसकी कमाई आगे कैसे रहती है.

'दृश्यम द कन्क्लूजन' की स्टारकास्ट

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टार कास्ट की बात करें तो अजय देवगन, तब्बू , श्रिया सरन, रजत कपूर की एक बार फिर से वापसी हुई है. वहीं, इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकारों की एंट्री देखने को मिली है. इनके अलावा कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अपने रोल से एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है.

ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस

Continue reading on the app

  Sports

WCL 2026: भारतीय खिलाड़ी मांगें माफी… PCB की शर्तों को WCL ने ठुकराया, NOC पर मचा घमासान

World Championship of Legends 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को PCB से NOC नहीं मिली है. PCB ने NOC के लिए अजीबोगरीब शर्तें रखी हैं. Mon, 05 Oct 2026 17:10:20 +0530

  Videos
See all

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में दरार! | PDA | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:10:20+00:00

Rajya Sabha Election BJP Candidate: राज्यसभा के लिए इन उम्मीदवारों को टिकट देने की BJP की प्लानिंग! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers