अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस से वापस बुलाए अपने सभी B-1 बॉम्बर विमान, ट्रंप ने इस वजह से लिया फैसला
ब्रिटेन स्थित RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर तैनात अमेरिका ने अपने सभी लंबी दूरी के बॉम्बर विमानों को वापस बुला लिया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियां इस सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कथित ईरानी साजिश की जांच कर रही हैं. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि बॉम्बर्स की वापसी का संबंध इसी मामले से है या किसी अलग सुरक्षा खतरे से.
एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि फेयरफोर्ड में तैनात सभी अमेरिकी बॉम्बर अपने संबंधित होम बेस पर लौट चुके हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि आरएएफ फेयरफोर्ड से तैनात किए गए सभी बॉम्बर विमानों को अब अमेरिका वापस भेज दिया गया है.
खतरे को लेकर अमेरिका ने साधी चुप्पी
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी प्रशासन ने उस कथित नए खतरे के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है, जिसके बाद विमानों को वापस बुलाया गया. यही नहीं अमेरिका ने यह भी साफ नहीं किया गया है कि इस कदम का ब्रिटेन में चल रही ईरान से जुड़ी जांच से कोई सीधा संबंध है या नहीं. मामले से परिचित एक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि यह कोई महज सामान्य सुरक्षा समीक्षा नहीं थी, बल्कि इसे एक वास्तविक घटना के तौर पर देखा जा रहा है. यही वजह है कि अमेरिकी बॉम्बर्स की वापसी को सामान्य सैन्य की दोबारा तैनाती से अलग माना जा रहा है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
रोहित शर्मा और विराट कोहली कब और कहां खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
Rohit Sharma and Virat Kohli Next Match : रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले के साथ धमाल मचाया. इन दोनों बल्लेबाजों में एक-एक शतक इस सीरीज में बल्ले से जड़ा. विराट कोहली ने पहले वनडे मैच में केरल और रोहित शर्मा ने असम में शतक लगाया. हिटमैन के बल्ले से मुश्किल वक्त में भी अर्धशतकीय पारी तीसरे वनडे में न्यू चंडीगढ़ में आई. इस पूरी सीरीज में फैंस को रोहित और विराट कोहली का जलवा देखने के लिए मिला.
अब जब इस सीरीज का अंत हो गया है तो एक बार फिस से फैंस रोहित-विराट को खेलते हुए देखने के लिए तरह जाएंगे क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट नहीं खेले हैं. ये सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से खेलने वाली है. उससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना नेक्स्ट मैच कब और कहां किसके खिलाफ खेलेंगे. इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं. तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
Cometh the hour, cometh the King ????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
A spectacular century from Virat Kohli in absolute style ????
ODI century no.5⃣5⃣ for the chase master ????
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/tJOeopio5o
रोहित शर्मा और विराट कोहली कब खेलेंगे अपना अलगा मैच
रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच अगले महीने यानी की नवंबर में खेले सकते हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों को विराट और रोहित शर्मा अगले महीने धमाल माचते हुए नजर आ सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी अपना अलगा वनडे मैच 4 नवंबर को खेल सकते हैं.
Calm. Composed. Crucial ????
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
How good was that knock from the Hitman under pressure? ????
Relive ▶️ https://t.co/PTab9H1bWQ#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/sR16cFgu25
किसके खिलाड़ कहां पर खेलेंगे रोहित-विराट अगला मैच
रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर 5 टी20 मैच और 5 वनडे मैच के अलावा 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया का ये दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलने वाला है.
इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. तो इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 4 नवंबर को होने वाले इस सीरीज के पहले वनडे में ये दोनों खिलाड़ी हमें खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगा. विराट और रोहित अपना अलगा मैच ऑकलैंड में खेल सकते हैं.
???????? Cometh the man, Cometh the Hitman ????
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Rohit Sharma, Take A Bow ????♂️
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/o1DFB0kenr
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 225 रन बनाए. इसमें 101 रनों की पारी उनकी हाईएस्ट पारी रही. वहीं विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक के साथ 168 रन बनाए. वो एक पारी में 0 पर भी आउट हुए. उनका उच्चतम स्कोर 139* रहा था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली वनडे सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों के पास अपने रिकॉर्ड और बेहतर करने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें : क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पहला टी20 मैच? या लक्ष्मण के जाने और गंभीर के आने से बदल जाएगी तस्वीर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)
