बदल गया समय! कितने बजे खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच, जानिए कब होगा मुकाबले का टॉस
India vs West Indies first T20 : भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज के सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले गए और टॉस 1:30 बजे से हुआ. वहीं एशियन गेम्स 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम के मैच सुबह 10:00 बजे से हुए उन मुकाबलों का टॉस 9:30 पर हुआ. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज में समय बदल गया है. तो फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और इस मुकाबले का टॉस किस समय होगा. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
इन दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत लखनऊ से होने वाली है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी चौके-छक्के लगाते हुए दिखाई देंगे.
वहीं इस सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव और मयंक यादव के पास एक बार फिर से गेंद के साथ धमला मचाने का मौका होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाज को लीड अर्शदीप सिंह करते हुए नजर आएंगे. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई के कंधों पर होगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ कल यानी मंगलवार को पहला टी20 मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. इस मुकाबले की शुरुआत शाम को होगी. जब फैंस पूरी तरह से फी होंगे और इस मैच का आनंद उठा पाएंगे. ऐसे में भारत और वेस्टइंडी के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. ऐसे में शाम से लेकर रात तक इस मैच का मजा फैंस ले सकते हैं.
कितने बजे होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच का टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा तो, इस स्थिति में टॉस सिर्फ आधे घंटे पहले होगा. यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इसी समय पता चल जाएगा कि कौन पहले बैटिंग करेगा और किसको पहले बॉलिंग मिलेगी. इसके साथ ही टॉप पर ही साफ हो जाएगा कि, प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी.
???????????? ???????????????????????????? ???????? ????????????????????????????, ???????????? ???????????????? ???????????? ???????????????? ???????? ????????????????????????????!????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 4, 2026
Team India is ready for a cracker of a series against the West Indies! ????????????
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/mlSL7htIvt
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली इस पांच मैचों की सीरीज के सभी मैच इसी समय पर शुरू होने वाला है. हाल ही में भारतीय टी20 क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल हासिल किया है. उस समय सुबह-सुबह उनके मैच हुए जिससे कुछ फैंस मैचों का मजा नहीं ले पाए क्योंकि इस समय तक बहुत से लोग अपने कामों और ऑफिस जाने में व्यस्त रहते थे. लेकिन इस सीरीज के सभी मैचों का पूरा आनंद फैंस जमकर लेंगे.
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 6 अक्टूबर 2026 | 1st T20I | शाम 7:00 बजे | लखनऊ |
| 9 अक्टूबर 2026 | 2nd T20I | शाम 7:00 बजे | रांची |
| 11 अक्टूबर 2026 | 3rd T20I | शाम 7:00 बजे | इंदौर |
| 14 अक्टूबर 2026 | 4th T20I | शाम 7:00 बजे | हैदराबाद |
| 17 अक्टूबर 2026 | 5th T20I | शाम 7:00 बजे | बेंगलुरु |
ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच, जानिए किस स्टेडियम में होगा मुकाबला
इंदौर में चलती कार में आग से हड़कंप, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा टल गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 9 बजे कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित जीडीसी कॉलेज के समीप की है। बोनट से धुआं उठता देख कार सवारों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते बाहर निकल आए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
बोनट से निकला धुआं और भड़क उठीं लपटें
एमआर-10 स्थित नॉर्थ एवेन्यू कॉलोनी निवासी व्यापारी शैलेंद्र जैन अपने एक साथी के साथ कार से महूनाका की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते ही शैलेंद्र ने तुरंत गाड़ी रोकी और दोस्त के साथ बाहर निकल आए। उनके बाहर आते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी।
दमकल की टीम ने एक टैंकर पानी से आग पर पाया काबू
राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और जूनी इंदौर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब एक टैंकर पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जा पाती, तब तक पूरी कार जलकर बुरी तरह खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्राथमिक जांच और व्यापारी शैलेंद्र जैन के अनुसार, कार के वायरिंग सिस्टम में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आगजनी हुई है। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि समय रहते वाहन सवारों के बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया, वरना स्थिति काफी भयावह हो सकती थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News








