Responsive Scrollable Menu

Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: मेष राशि वाले इस सप्ताह जोखिम भरी योजना में पैसा लगाने से बचें, वृष और मिथुन वालों के व्यवसाय में लाभ और वृद्धि के योग!

Weekly Horoscope 5 to 11 October 2026: अक्टूबर का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. मेष राशि वाले वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नज़रअंदाज ना करें और अपने रिश्ते में ईमानदारी बरतें. वृष राशि वाले अगर लंबे समय से नौकरी या कामकाज की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह आपको मनचाहा काम मिल सकता है. मिथुन राशि वाले अगर लंबे समय से बिजनेस का विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह शुभचिंतकों और रिश्तेदारों के सहयोग से आपकी यह इच्छा पूरी होगी. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 5 से 11 अक्टूबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Continue reading on the app

अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस से B-1 बॉम्बर हटाए:आतंकी साजिश के शक के बाद सुरक्षा बढ़ाई थी, आरोपियों की जमानत पर ट्रम्प नाराज थे

अमेरिका ने ब्रिटेन के फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी B-1 बॉम्बर विमान वापस बुला लिए हैं। पेंटागन ने रविवार को इसकी पुष्टि की। हाल ही में इस एयरबेस की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। आतंकी साजिश के शक में यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाराजगी जताई थी। एयरबेस के पास 3 वैन मिली थीं पिछले रविवार को इंग्लैंड में एयरबेस के पास व्हेलफोर्ड गांव में रहने वाले एक किसान ने सड़क पर तीन वैन खड़ी देखीं थी। उसके मुताबिक, कई नकाबपोश लोग वहां मौजूद थे और बाद में मौके से फरार हो गए। एक महिला ने पुलिस को 3 संदिग्ध वैन के बारे में में जानकारी दी थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई और एयरबेस के आसपास 85 घरों को खाली कराया गया। तस्वीरों में इन वैन के अंदर बैरल जैसी चीजें दिखाई दीं थीं। इनमें से एक वैन पर एक फर्जी लोगो और फोन नंबर लगा था, जिससे वह किसी असली डीजल सप्लाई कंपनी की गाड़ी जैसी लग रही थी। जांच में वैन से कोई विस्फोटक नहीं मिला। नेशनल काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग के प्रमुख लॉरेंस टेलर ने बताया था कि वहां से कुछ मात्रा में पेट्रोल बरामद हुआ था। पांच ब्रिटिश पुरुषों को गिरफ्तार किया था इस घटना के बाद लंदन के रहने वाले 20 साल की उम्र के पांच ब्रिटिश पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोपियों को जमानत मिलने पर कहा था कि वह ऐसा नहीं करते। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मामले में किसी विदेशी ताकत (ईरान) के शामिल होने की आशंका जताई थी। ईरान ने बाद में इन आरोपों को खारिज कर दिया था। ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल हो रहा था फेयरफोर्ड ब्रिटेन ने मार्च में अमेरिका को RAF फेयरफोर्ड का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ खास रक्षात्मक अभियानों के लिए करने की अनुमति दी थी। इसके बाद से अमेरिकी बॉम्बर और दूसरे सैन्य विमान यहां से उड़ान भरते और लौटते देखे गए हैं। इस एयरबेस का रनवे करीब 9,990 फीट यानी 3 किलोमीटर लंबा है। यूरोप के उन चुनिंदा एयरफील्ड में इसकी गिनती होती है, जहां भारी बमवर्षक विमानों को उतारा और उड़ाया जा सकता है। यह एयरबेस 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान खोला गया था। बाद में अमेरिका ने इसे अपने सैन्य अभियानों के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को निकाला: आदेश मिलने के बाद भी न्यूयॉर्क में रुके रहे अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को देश से बाहर भेज दिया है। दोनों संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे, लेकिन महासभा खत्म होने के बाद भी वहीं रुके रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरानी सेना को देख भागी ट्रंप की सेना? | Trump | Iran News | US Army | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:30:29+00:00

Viral Video: 100 500 के नोटों की बारिश, इम्तियाज जलील का VIDEO वायरल #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers