Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने ₹2000 जमा करने पर कितना पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने ₹2,000 की छोटी बचत बेटी के लिए 21 साल में कितनी बड़ी रकम बना सकती है? सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक निवेश के बाद भी ब्याज मिलता रहता है। 8.2% दर के हिसाब से पूरा गणित समझिए और जानिए आखिर में कितना पैसा मिलेगा।
Breaking News Today Live Updates: भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, 4.9 की तीव्रता से कांपी धरती
Breaking News Today Live Updates: आज 05 अक्टूबर 2026 और दिन सोमवार है. दिल्ली-समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में इनदिनों उमस भरी गर्मी पड़ी रही है. जबकि कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
सुप्रीम कोर्ट आज उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जो SIR फैसलों को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर की गई हैं. याचिकाकर्ता ने ज्ञानेश पर केस चलाने, चुनाव आयोग के फैसलों को पलटने और एसआईआर वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन आज से 7 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. इस साल यह उनका दूसरा भारत दौरा है. इस यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत होगी.
उधर राजधानी दिल्ली में 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय (CSL) के प्रस्तावित स्थानांतरण पर सुप्रीम कोर्ट आज स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करेगा. बता दें कि इस लाइब्रेरी में 8.5 लाख से अधिक किताबें हैं, जबकि बताया जा रहा है कि नई सेंट्रल विस्टा योजना में पुस्तकालय के लिए कोई जगह आवंटित नहीं की गई है.
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. प्रधान को 2007 में दर्ज 6 आपराधिक मामलों में दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती दी गई है. वहीं, जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज जेडीए का बुलडोजर एक्शन होगा. 260 दुकानों पर आज सुबह 8:30 बजे से बुलडोजर कार्रवाई शुरू होगी. सड़क सीमा में आ रही 260 दुकानों को जेडीए 7 दिन पहले ही नोटिस दे चुका है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation









