Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: आज सोमवार को बन रहा गजकेसरी योग, 3 राशियों को बंपर धनलाभ होगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार,  आज यानी 5 अक्टूबर 2026 को सोमवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों से अत्यंत मंगलकारी और विशेष फलदायी माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आज पूरे दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि प्रभावी रहेगी. आज रात्रि 11 बजकर 9 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र का प्रारंभ हो जाएगा. वहीं, आज पूरे दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे. बता दें कि सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित होता है. ऐसे में आज के दिन गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धियोग, शिव योग, लक्ष्मी योग और लक्ष्मीनारायण योग का दिव्य संयोग देखने को मिलेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पूरा राशिफल क्या है.

पढ़ें आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 5 October 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों की आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें 
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन सभी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी मिलने का योग है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खीर को चांद की रोशनी में रखने की मान्यता

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज के दिन बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं 
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी-  गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज के दिन सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन खरीदने का उत्तम समय है. कन्या राशि के लोगों को आज के दिन संतान सुख मिल सकता है. आज के दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. 

सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज के दिन आप लोगों को रोजगार से लाभ मिलेगा. आज आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आपको नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आपके नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. सरकारी नौकरी मिलने का योग है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. आज के दिन नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. आज के दिन मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर, वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें 
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. आज के दिन आवेश में कोई काम न करें और मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. आज सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आप लोगों को आय के नए स्रोत बनेंगे. आज समय उत्तम रहेगा.

सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: आज यानी 4 अक्टूबर से शुरू होगा 4 राशियों को गोल्डन टाइम, चंद्रमा के महागोचर से लाभ

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज पितृपक्ष का दशमी श्राद्ध तिथि है, नोट करें कुतुप मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 5 अक्टूबर 2026 को सोमवार के दिन पितृ पक्ष के दिन का दशमी श्राद्ध तिथि है. आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि 6 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. आज नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र सक्रिय रहने वाला है. वहीं, शिव योग सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. आज कर्क राशि में चंद्रमा में रहेंगे और सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 5 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 5 October 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 05 अक्टूबर 2026
  • वार- सोमवार
  • तिथि- आश्विनी कृष्ण दशमी तिथि सुबह 02 बजकर 07 मिनट तक उसके बाद एकादशी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- पुष्य नक्षत्र सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होगा.
  • योग- शिव योग और सिद्ध योग
  • करण- वणिज, विष्टि और बव करण
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा
  • दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा.

ये भी पढ़ें- Matra Navami 2026: आज मातृ नवमी है, इस दिन करें माता पितरों का श्राद्ध, जानें कुतुप मुहूर्त

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:17 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 58 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 06 अक्टूबर सुबह 01:52 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 06 अक्टूबर को दोपहर 02:22 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:47 मिनट से सुबह 05:35 मिनट तक

अमृत काल- शाम 05:02 बजे से शाम 06:34 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 35 मिनट से सुबह 09 बजकर 4 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 10:33 मिनट से दोपहर 12:02 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 01:31 मिनट से दोपहर 03:00बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:38 मिनट से दोपहर 01.25 मिनट तक और दोपहर 02:48 मिनट से दोपहर 03:36 मिनट तक

आज का कुतुप मुहूर्त

कुतुप मुहूर्त- सुबह 11:46 बजे से लेकर दोपहर 12:33 तक

रौहिण मुहूर्त- दोपहर 12:33 बजे से लेकर दोपहर 01:20 बजे तक

अपराह्न काल- दोपहर 01:20 बजे से दोपहर 03:41 बजे तक

आज का महामंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

सोमवार के नुस्खे

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को शांति, समृद्धि और नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है..यदि आप अपनी सोई हुई किस्मत को जगाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन  विशेष नियमों का पालन करना आपके लिए चमत्कारिक सिद्ध हो सकता है

सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. दूध चढ़ाने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं. आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा शहद या शक्कर भी मिला सकते हैं. यह उपाय मन की शांति, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक प्रगति में मदद करता है.

सोमवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दूध या भोजन दान करना चंद्रमा के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है. यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और ग्रहों की स्थिति में भी संतुलन आता है.

सोमवार को बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी मन की इच्छाएं पूरी होती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही इससे घर में कभी कोई आर्थिक संकट भी नहीं आता है.

सोमवार को व्रत रखना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है. व्रत रखने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. यह मानसिक तनाव, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है.

सोमवार की शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है. यह अंधकार को दूर कर ज्ञान और शांति का प्रकाश फैलाता है. दीपक को मंदिर में या घर में भगवान शिव के सामने रखें. इससे नकारात्मकता दूर होती है घर में सुख-शांति आती है और सफलता का मार्ग खुलता है

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय बलौदा ने लगाया विकेटों का सिक्सर, कंगारुओं को 174 रनों पर किया ढेर

India U19 vs Australia U19: दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय बलोदा ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. तन्मय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए इस पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में महज 174 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. Mon, 5 Oct 2026 23:39:13 +0530

  Videos
See all

एक घर के टॉयलेट में मिला किंग कोबरा #himachalpradesh #kingcobra #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:15:37+00:00

गुस्साए हाथी ने थार पर बोला हमला #haridwar #elephant #elephantattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers