Responsive Scrollable Menu

यूपी के लखनऊ में सड़कों पर चल रहीं नावें:बिहार में 8 लाख की आबादी पानी से घिरी, एमपी में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम

यूपी में 9 दिनों से बारिश नहीं हुई, लेकिन बाढ़ से हालात बिगड़े हैं। बांधों से छोड़े गए पानी से नदियां उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। बिहार में बाढ़ से हालत बेहद खराब है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 92,730 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मध्य प्रदेश से शनिवार को मानसून की विदाई हो गई है। लेकिन,अक्टूबर में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 9 अक्टूबर तक पूर्वी हिस्से में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 6 से 7 अक्टूबर के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में 8 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के जाने के साथ ही राज्य में गर्मी भी तेज होने लगी। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

खबर हटके- सरकार करा रही कर्मचारियों की डेटिंग:हनुमान चालीसा सुनाकर बच्चे को सुलाती है चीनी मां; मेक्सिको में 8 इंच का कमांडो डॉग

सिंगापुर में सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डेटिंग सर्विस शुरू की है। वहीं, अमेरिका में एक चीनी मां अपने बच्चे को हनुमान चालीसा सुनाकर सुलाती है। उधर, मेक्सिको में 8 इंच का डॉग ‘कमांडो’ आर्मी वाली ट्रेनिंग ले रहा है। यूएई में एक महिला ने पति के घूमाने-फिराने के लिए बाहर नहीं ले जाने पर तलाक मांग लिया। वहीं, चीन के बीजिंग में लोग जू के फ्री टिकट के लिए कीड़े पकड़ रहे हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

मां की राह पर बेटी... मैच रेफरी बनने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. कायनात संन्यास का के बाद क्रिकेट में रेफरी के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं. अपनी मां की तरह कायनात भी मैच ऑफिशियल बनने का फैसला किया. कायनात की मां भी महिला क्रिकेट में अंपायर रह चुकी हैं. Mon, 5 Oct 2026 17:48:26 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | ANKIT BALIYAN MURDER CASE में POLICE का एक्शन! आरोपियों के घर की हुई कुर्की! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:45:34+00:00

Dangal With Sahl Joshi: EC को लेकर Ashutosh ने कह दी बड़ी बात | Form-6 | SIR | Supreme Court | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers