15 की उम्र में शुरू किया सफर, गायकी से विदेशों में भी बनाई पहचान, जानें कौन थे 'ध्रुपद सम्राट' राम चतुर मलिक
भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में पंडित राम चतुर मलिक का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. महज 15 साल की उम्र में पहली बार मंच पर अपनी गायकी पेश करने वाले राम चतुर मलिक ने आगे चलकर ध्रुपद-धमार गायन में ऐसी पहचान बनाई कि उनकी आवाज दरभंगा के राजदरबार से निकलकर इंग्लैंड और फ्रांस तक पहुंची. उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें आकाशवाणी का सर्वोच्च 'टॉप ग्रेड' बिना किसी ऑडिशन के ही दे दिया गया था.
Aaj Ka Mesh Rashifal : व्यवसाय में काम आएगी साझेदारी, रिश्तों में बढ़ेगी निकटता...जानें कैसा रहेगा आज मेष राशि का दिन
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 October 2026 : मेष राशि के स्वामी आज आपको आत्मविश्वास, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर करने से विवाह, साझेदारी, दांपत्य जीवन और व्यापारिक संबंधों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज अशुभ समय राहुकाल सुबह 7:21 मिनट से लेकर 8:49 मिनट तक रहेगा. अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. राजनीति, प्रशासन, कानून, बैंकिंग, मार्केटिंग, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









.jpg)
