Responsive Scrollable Menu

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड क्लास 12th परीक्षा में सख्त सुरक्षा, दो स्तर की जांच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बैन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हो रही है, जिसमें 13 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे. बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, दो स्तर की जांच, अलग प्रश्न पत्र सेट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज पर प्रतिबंध लागू किया है.

Continue reading on the app

माघ मेले के बाद पहली बार बोले शंकराचार्य, TV9 को बताया उस दिन क्या हुआ

प्रयागराज के माघ मेले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने टीवी9 भारतवर्ष को अपना पहला इंटरव्यू दिया है. इस एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर हुए बुलडोजर एक्शन और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की. प्रमुख प्रश्न यह बना हुआ है कि क्या शंकराचार्य एक प्रतीकात्मक स्नान कर माघ मेले से शुरू हुए विवाद को समाप्त करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दौरान भारतीय टीम लगातार तीन मैचों में हार ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इस खराब क्रम की तीसरी हार इंग्लैंड के खिलाफ आई, जहां भारत जीत की मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मैच गंवा बैठा था। स्मृति मंधाना ने उस मुकाबले में 88 रनों की अहम पारी खेली थी, लेकिन निर्णायक मोड़ पर उनका आउट होना टीम के हार की वजह बना और इंग्लैंड ने चार रन से मुकाबला जीत लिया था।

गौरतलब है कि मंधाना ने आरसीबी पॉडकास्ट में इस पूरे दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह विश्व कप में शानदार फॉर्म के साथ आई थीं, लेकिन शुरुआती तीन मैचों में चीजें उनके मुताबिक नहीं रहीं। एकदिवसीय क्रिकेट में शुरुआती ओवरों में विकेट न गंवाने को वह अपनी ताकत मानती हैं, लेकिन उस लय को वह हासिल नहीं कर पा रही थीं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद मंधाना ने खुद से सवाल किए कि गलती कहां हो रही है। नेट्स में बल्लेबाजी अच्छी थी, लेकिन मैच में सही फैसले नहीं ले पा रही थीं। इसके बाद एक मैच में 80 रन जरूर बने, जिससे लय लौटती दिखी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार उन्हें सबसे ज्यादा खली।

मंधाना ने बताया कि उस मैच में गलत शॉट खेलने का अफसोस पूरे सफर तक उनके साथ रहा। उड़ान के दौरान वह किसी से बात नहीं कर सकीं और मानसिक दबाव काफी बढ़ गया था। उन्हें यह डर सता रहा था कि घरेलू विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह न बना पाना भारतीय महिला क्रिकेट को वर्षों पीछे धकेल सकता है।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा था। उसी मैच में मंधाना ने 95 गेंदों पर 109 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा कि मैच की अहमियत और चारों ओर के शोर के बावजूद यह पारी उनके लिए बेहद खास रही।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला क्रिकेट को लेकर ट्रोलिंग नई बात नहीं है, लेकिन टीम के तौर पर सभी एक-दूसरे का साथ दे रहे थे। सेमीफाइनल में पहुंचने की जिद ही उन्हें अंदर से खाए जा रही थी और उसी जज्बे ने मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाया हैं।
Mon, 02 Feb 2026 22:45:53 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान को ICC की चेतावनी ! #shorts #ytshorts #indvspak #t20worldcup #icc #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:02:25+00:00

Kishore Ajwani: UP के Mathura में सरकारी स्कूल के Principal को क्यों किया गया सस्पेंड? | Crime |CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:01:52+00:00

Trump Tariff Big Breaking: अमेरिका ने भारत से 25% टैरिफ को हटाया , ट्रंप ने दिया ग्रीन सिग्नल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:11:41+00:00

Nirmala Sitharaman Interview: निर्मला सीतारमण ने बताया, फ्यूचर एंड ऑप्शन पर STT को 0.15% क्यों किया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers