Responsive Scrollable Menu

भारत के मामले में एर्दोगन ने फिर अड़ाई टांग, पाकिस्तान के यार तुर्की ने UNGA में छेड़ा कश्मीर राग

Turkey Erdogan raises kashmir issue: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाकर भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में एर्दोगन ने कश्मीर समेत दक्षिण एशिया के विवादों को बातचीत और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सुलझाने की बात कही. भारत पहले भी तुर्की के ऐसे बयानों पर कड़ी आपत्ति जता चुका है और साफ कर चुका है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. 2019 और 2021 में भी एर्दोगन के कश्मीर संबंधी बयानों पर नई दिल्ली ने तुर्की को इतिहास और कूटनीति की समझ पर सवाल उठाते हुए जवाब दिया था.

Continue reading on the app

विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

इजराइल ने दुबई से उड़ान भरने वाले उस विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी, जिसके हाईजैक का अलर्ट भेजा गया था। बुधवार को अलर्ट मिलते ही फाइटर जेट्स रवाना कर दिए गए थे। विमान में 174 यात्री सवार थे। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को आशंका थी कि विमान का कंट्रोल वापस नहीं मिला, तो वह इजराइल में 9/11 जैसा हमला कर सकता है। खतरा टालने के लिए विमान को हवा में ही मार गिराना पड़ सकता था। भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कार्रवाई पर फैसला लेना था। हालांकि, भारतीय पायलट और यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर हमलावर को-पायलट पर काबू पाया और विमान को सऊदी में सुरक्षित उतार लिया गया। हाईजैकर्स से बातचीत के लिए भी तैयार था इजराइल इजराइल ने इसके लिए भी तैयारी की थी कि हाईजैकर्स विमान में सवार यात्रियों को बंधक बनाकर अपनी मांगें रख सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए इजराइल की राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी यूनिट यामाम को अलर्ट किया गया था। योजना थी कि अगर हाईजैकर्स यात्रियों को छोड़ने के बदले कोई मांग रखते हैं, तो उनसे बातचीत और बंधकों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई के लिए यह विशेष यूनिट मोर्चा संभालेगी। विमान दूसरे देश में गिरता तो कमांडो भेजता इजराइल इजराइल ने ऐसी स्थिति के लिए भी तैयारी की थी, जिसमें हाईजैक हुआ विमान उसके बजाय जॉर्डन या सऊदी अरब में क्रैश हो जाता। ऐसे मौके पर विमान में फंसे यात्रियों और क्रू को बचाने के लिए इजराइली एयरफोर्स की विशेष कमांडो यूनिट शालदाग को भेजने की योजना बनाई गई थी। इसी यूनिट ने अप्रैल में ईरान में अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान के क्रैश होने के बाद दो अमेरिकी एयरक्रू सदस्यों को बचाने के अभियान में हिस्सा लिया था। अगर विमान की हाईजैकिंग का शक तो 4 नियम 1. पहले विमान को सुरक्षित उतारने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मुताबिक अगर किसी विमान के हाईजैक होने का शक हो, तो सुरक्षा एजेंसियां पहले उससे संपर्क करने और उसे सुरक्षित उतारने की कोशिश करती हैं। जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भेजे जा सकते हैं। 2. हालात का अंदाजा लगाकर फैसला सिर्फ हाईजैक होने के शक के कारण विमान को गिराने की अनुमति नहीं मिल जाती। हर मामले में खतरे की गंभीरता और हालात को देखना पड़ता है। 3. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा जरूरी ICAO के मुताबिक, उड़ान के दौरान नागरिक विमान के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। विमान को रोकने की कार्रवाई में यात्रियों और क्रू की जान का ध्यान रखना जरूरी है। 4. हमले की स्थिति में सभी विकल्प खुले अगर विमान को किसी इमारत या भीड़ पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने का खतरा हो, तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। सुरक्षा एजेंसियां उसे रोकने के विकल्पों पर विचार करती हैं। हालांकि, विमान को गिराने का फैसला अपने आप सही या कानूनी नहीं हो जाता। यह हालात और कानूनों पर निर्भर करता है। आरोपी ने चाकू से भारतीय पायलट पर हमला किया हाईजैक की कोशिश के आरोपी ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया था। हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। इसके बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्री और क्रू अंदर पहुंच सके। उन्होंने मिलकर आरोपी को काबू किया। इसके बाद विमान में मौजूद दूसरे पायलटों ने फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक शहर में सुरक्षित उतारा। एक मिनट में 16 हजार फीट नीचे आया विमान फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, घटना के करीब ढाई घंटे बाद विमान एक मिनट में 33 हजार फीट से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था। न्यूजीलैंड के फ्लाइट स्कूल के प्रमुख फिलिप कीन ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग को चमत्कार बताया। इसी स्कूल में कैप्टन स्मित मच्छर ने ट्रेनिंग ली थी। कीन ने कहा कि विमान इतनी तेजी से नीचे आने के बावजूद टूटने से बच गया। नेतन्याहू बोले- हमलावर का ब्रेनवॉश हुआ था नेतन्याहू ने दावा किया कि हमलावर को कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित किया गया था। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आरोपी का ब्रेनवॉश हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच सऊदी अरब में चल रही है। इजराइल की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में मदद कर रही हैं। इजराइल ने आरोपी को पूछताछ के लिए अपने देश भेजने की मांग की है, लेकिन सऊदी अरब इस पर क्या फैसला लेगा, यह अभी साफ नहीं है। UAE ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। उसका कहना है कि विमान UAE में रजिस्टर्ड है, इसलिए उस पर UAE का कानून लागू होता है। घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की हालत में सुधार घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की हालत में सुधार हो रहा है। UAE में भारतीय दूतावास के मुताबिक, वे अच्छी हालत में हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। मच्छर को पहले सऊदी अरब के तबुक शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए UAE लाया गया। गुरुवार को UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन और उनके परिवार से मुलाकात की। 9/11 हमले में करीब 3000 लोग मारे गए थे 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए 9/11 हमले में करीब 3,000 लोगों की मौत हुई थी। आतंकवादी संगठन अल-कायदा के 19 आतंकियों ने चार यात्री विमानों को हाईजैक कर लिया था। इनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावरों से और एक को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन से टकरा दिया गया। चौथा विमान यात्रियों के विरोध के बाद एक खेत में गिर गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा:हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिलने पहुंचा दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच झगड़ा हो गया। ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

बिहारी बोलता है काफी…अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी पर जो कहा, वो दिल जीत लेगा

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. स्टार स्पोर्ट्स के साथ खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पूरी टीम वैभव सूर्यवंशी को अपना छोटा भाई समझती है. Mon, 05 Oct 2026 17:23:58 +0530

  Videos
See all

BJP की लिस्ट से चौंकाने वाला फैसला... बड़े नाम बाहर, 10वीं सीट पर बढ़ा खेल | Rajya Sabha Election UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:14:49+00:00

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में दरार! | PDA | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T12:10:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers