Responsive Scrollable Menu

भारत ने आखिरी मिनट में गोल कर पाकिस्तान को हराया:एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा, कप्तान हरमनप्रीत के 2 गोल

भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स मेंस हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। अभिषेक ने मैच के आखिरी मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई। गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को भारत का सामना मलेशिया से होगा। मलेशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 2-1 से हराया है। भारत ने पाकिस्तान से आखिरी पांचों मुकाबले जीते भारत ने मेंस हॉकी में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी पांचों मुकाबले जीते हैं। भारत ने एशियन गेम्स 2023, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024, प्रो लीग 2026, वर्ल्ड कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। 23 मिनट में ही 3-0 से आगे हो गया था भारत भारत ने मैच के 23वें मिनट तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 26 मिनट में तीन गोल कर मैच 3-3 से बराकर कर दिया। 59 मिनट तक मैच बराबरी पर था। फाइनल हूटर बजने से करीब 50 सेकेंड पहले अभिषेक ने फील्ड गोल कर भारत को जीत दिला दी। भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 12वें दिन भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। उसके पास 64 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं। खबर के अपडेट्स पढ़ने के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ पर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए:बोले- श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया; एक्शन सीन पर जताई आपत्ति

मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के चित्रण पर सवाल उठाए। उन्होंने फिल्म में ज्यादा VFX और एक्शन दिखाने पर आपत्ति जताई। मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम की खूबियों के बजाय एक्शन हीरो जैसा दिखाया गया है। उन्होंने रणबीर कपूर के पेड़ पर चढ़कर तीर चलाने वाले सीन पर भी सवाल उठाया। बॉलीवुड नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। मुस्कुराते थे। श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया, रजनीकांत बना दिया।” भगवान राम के एक्शन सीन पर सवाल मुकेश खन्ना ने उस सीन पर खास तौर पर आपत्ति जताई, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामायण के जिन संस्करणों को उन्होंने पढ़ा या देखा है, उनमें भगवान राम को इस तरह नहीं दिखाया गया। मुकेश खन्ना ने कहा, “रामजी ऐसे फाइट नहीं करते थे।” उन्होंने आगे कहा कि किरदार को मैन ऑफ एक्शन बना दिया गया है। VFX के इस्तेमाल पर भी आपत्ति मुकेश खन्ना ने ‘रामायण’ में किए गए बड़े पैमाने के विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दर्शक फिल्म को बड़े स्तर की फैंटेसी फिल्म के रूप में देख सकते हैं। वहीं, भारतीय दर्शक भगवान राम के चित्रण को धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से देखेंगे। उन्होंने कहा, “लेकिन भारत में अगर आप राम दिखा रहे हो, तो आस्था से दिखाओ।” रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता: शिव सागर इससे पहले फिल्ममेकर और 1987 की चर्चित टीवी सीरीज ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि ‘एनिमल’ में रणबीर का किरदार देखने के बाद उनके लिए उन्हें भगवान राम के रूप में स्वीकार करना मुश्किल है। शिव सागर के मुताबिक, भगवान राम जैसे किरदार के लिए किसी फ्रेश फेस को चुना जाना चाहिए था। उनका कहना है कि नए चेहरे के साथ दर्शकों की पहले से कोई इमेज नहीं जुड़ी होती। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें रणबीर कपूर की एक्टिंग से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने रणबीर को अच्छा एक्टर बताया था। शिव सागर ने फिल्म की बाकी कास्टिंग, खासकर यश और साई पल्लवी की भी तारीफ की थी। पूरी खबर यहां पढे़ं… रणबीर ने दिया था जवाब जुलाई में फिल्म के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन शोकेस के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार के लिए अपनी कास्टिंग पर हुई आलोचना का जवाब दिया था। रणबीर ने कहा था, “रामायण देखने वाले हर व्यक्ति की भगवान राम को लेकर अपनी एक अलग छवि और व्याख्या होती है। इसका कोई एक तय चेहरा नहीं है। बहुत से लोग सोच सकते हैं कि मैं गलत कास्टिंग हूं, तो कुछ को लगेगा कि मैं सही कास्टिंग हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो राम के किरदार के लिए सही कास्टिंग वही अभिनेता होगा, जिसके पास सही नीयत, विश्वास और इस यात्रा के प्रति आस्था हो।” ……………………… रामायण से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज: भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखी; श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने आवाज दी फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की वेबसाइट के अनुसार, धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्हें जनवरी 2024 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। श्रीलंका की सिलेक्शन कमिटी को लिखे एक पत्र में, डी सिल्वा ने कहा कि उनका मानना ​​है कि लीडरशिप की ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी सच्ची राय है कि यह ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह श्रीलंका के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

श्रीलंका क्रिकेट के CEO एशले डी सिल्वा ने टेस्ट टीम में उनके योगदान को माना और उनका आभार जताया। एशले डी सिल्वा ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को दी गई उनकी लीडरशिप के लिए उनका धन्यवाद करता है। कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, डी सिल्वा ने दिमुथ करुणारत्ने की जगह लेते हुए 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की। उनकी लीडरशिप में टीम ने सात मैच जीते, आठ हारे और तीन मैच ड्रॉ रहे। उन्होंने 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए और 44.44 की बॉलिंग औसत से नौ विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें: T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने Shreyas Iyer, Abhishek Nayar से मिली थी मदद

डी सिल्वा का हटना श्रीलंकाई टेस्ट टीम के मिले-जुले नतीजों के बीच हुआ है; टीम ने 2024 में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ खेली गई दोनों सीरीज़ 1-0 से गंवा दी थीं। कप्तान के तौर पर उनका सबसे सफल साल 2024 रहा, जब श्रीलंका ने बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2-0 से जीती, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ 2-1 से हारने के बावजूद 'द ओवल' में जीत हासिल की और घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।

Thu, 08 Oct 2026 15:58:00 +0530

  Videos
See all

पुराने वीडियो में दिखी अजित पवार-नाना पाटेकर की दोस्ती | Nana Patekar Death | Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T10:46:05+00:00

वायुसेना दिवस पर दिखा भारत का दम, ब्रह्मोस से आकाश तक ताकत का प्रदर्शन | Indian Air Force Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T10:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers