Responsive Scrollable Menu

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे:3 बार आमने-सामने आ सकते हैं, विश्वकप में भारत ने हर बार पाकिस्तान को हराया

भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट का 14वां एडीशन होगा। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में भारत को कभी हरा नहीं पाया है। दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई है। ओवरऑल ICC इवेंट्स वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत 19 बार जीता है। भारत का पहला मैच 2023 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भारत पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केप टाउन में खेलेगा। टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ही हराया था। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं। ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ग्रुप्स में एक-एक टीम क्वालिफायर मुकाबलों से आएगी। भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं नए फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 3 बार आमने-सामने हो सकते हैं। पूरा शेड्यूल 3 पार्ट में देखिए… नया फॉर्मेट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी 12 वेन्यू पर मुकाबले वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। 2027 में अफ्रीका में 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप की वापसी होगी। 2003 में अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में 21 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। इसी मैदान पर 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल भी हुआ था। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केप टाउन में और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को त्श्वाने के सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है, जबकि फाइनल के लिए 22 नवंबर रिजर्व डे होगा। ----------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें चोट लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा दावा एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नुसरत बाली में एक काम के सिलसिले में गई थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, इलाज के चलते नुसरत को बाली में अपना स्टे बढ़ाना पड़ा है। बता दें कि हादसे से करीब एक हफ्ते पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म में एंट्री नुसरत के टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म की कास्ट में शामिल होने की भी खबर है। यह टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, “टीम को ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जो कहानी में मजबूती और भावनात्मक गहराई ला सके। नुसरत हमेशा सबसे मजबूत विकल्पों में थीं।” फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं नुसरत साल 2023 में नुसरत भरूचा के शूटिंग के दौरान घायल होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। अप्रैल 2023 में फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग के दौरान भी नुसरत हादसे का शिकार हुई थीं। एक सीन में उन्हें भागते हुए दिखाया जाना था। इसी दौरान वह संगमरमर के फर्श पर सिर के बल गिर गई थीं। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक दर्द से रोती रहीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। वहीं, जनवरी 2023 में फिल्म ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। चोट इतनी थी कि उन्हें चेहरे और भौंह के पास टांके लगवाने पड़े थे। इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह टांके लगवाती नजर आई थीं। अगस्त 2021 में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी थी इससे पहले अगस्त 2021 में नुसरत की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। करीब 23-24 दिनों से लगातार काम करने के कारण वह काफी थक गई थीं। घटना वाले दिन उन्हें तेज चक्कर आए और वह ठीक से खड़ी या बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे गंभीर वर्टिगो अटैक बताया था। इसकी वजह ज्यादा तनाव और थकान बताई गई थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने 15 दिन आराम की सलाह दी थी। उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी। मौलाना रजवी ने मंदिर जाने पर आपत्ति जताई थी नुसरत भरूचा पिछले साल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भी शामिल हुईं। नुसरत ने मंदिर से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी और लिखा था, ‘जय श्री महाकाल।’ इसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके मंदिर जाने और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे शरिया कानून के खिलाफ बताते हुए ‘गुनाह-ए-अजीम’ (बड़ा पाप) कहा था और नुसरत को तौबा (माफी) करने व कलमा पढ़ने की सलाह दी थी। नुसरत मुस्लिम बोहरा परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, उन्होंने बताया था कि उनका परिवार बचपन से ही सभी धर्मों का सम्मान करता रहा है। नुसरत के मुताबिक, वह मंदिरों के अलावा गुरुद्वारे और चर्च भी जाती रही हैं। उन्होंने वैष्णो देवी और केदारनाथ के दर्शन भी किए हैं। साथ ही वह नमाज भी पढ़ती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर ने क्यों छोड़ी थी क्रिकेट? सुनील गावस्कर के साथ किया था मैदान शेयर

Nana Patekar News: नाना पाटेकर का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है. जहां सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल जैसे क्रिकेटर खेलने आते थे, वहां खेलते थे नाना. ऐसे में सवाल है कि उन्होंने क्रिकेट क्यों छोड़ दी थी. Thu, 08 Oct 2026 08:50:53 +0530

  Videos
See all

क्या बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जा सकता है? [India: He bought dead land and nature returned] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T04:00:24+00:00

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का डाॅक्टर ने बताई निधन की असली वजह | Nana Patekar Passed Away | Goa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers