Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S27 : शाओमी -वीवो को सैमसंग का जवाब, Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड

Samsung Galaxy S27 : सैमसंग ने अभी Samsung Galaxy S27 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन, कुछ लीक्‍स से पता चलता है कि कंपनी इस बार इस फोन में बैटरी से लेकर चिपसेट तक कई बड़े अपग्रेड कर सकती है.

Continue reading on the app

भारत vs वेस्टइंडीज के बीच आज पहला वनडे मैच, विराट कोहली बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे रोहित शर्मा

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए नए अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। दरअसल भारतीय टीम इस साल तीन वनडे सीरीज खेल चुकी है जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली जबकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब घरेलू परिस्थितियों में टीम मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक 142 वनडे खेले गए हैं जिनमें भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले जीते हैं। पिछले करीब 20 साल से वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाया है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बड़ा दिन

वहीं इस मुकाबले में सबसे बड़ी नजर विराट कोहली पर होगी। उन्होंने अब तक 302 वनडे पारियों में 14,941 रन बनाए हैं और 15 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 59 रन चाहिए। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड टूट जाएगा। सचिन ने यह मुकाम 377 पारियों में हासिल किया था।

दअरसल वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने 43 वनडे मैचों में 2,261 रन बनाए हैं और 9 शतक लगाए हैं। अगर आज वह एक और शतक लगाते हैं तो दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वह पहले ही 10 शतक लगा चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा भी खास उपलब्धि के करीब हैं। वह भारत के लिए बतौर ओपनर अपनी 200वीं वनडे पारी खेलेंगे। रोहित ने ओपनिंग करते हुए 199 पारियों में 9865 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

टीम कॉम्बिनेशन पर नजर डालिए

दरअसल भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल नंबर-4 बल्लेबाज और गेंदबाजी संयोजन का है। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ इस स्थान के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी से पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी। शुभमन गिल फिट हैं और रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे। नेट्स में उनकी कोहनी पर गेंद लगी थी लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें खेलने के लिए तैयार बताया है। इस साल गिल नौ वनडे में 561 रन बना चुके हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा 13 विकेट लेकर अच्छी लय में हैं। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शाई होप पर रहेगी। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट में 1,350 रन बनाए हैं और एशिया में उनका औसत भी शानदार रहा है। कीसी कार्टी, जॉन कैंपबेल और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाज भी टीम के लिए अहम होंगे।

भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ और वाइटल लॉज।

Continue reading on the app

  Sports

Video: शतक बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसको दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय?

शतक बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसको दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय? Wed, 7 Oct 2026 17:37:04 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | STUDENT PROTEST IN FRANCE | बेकाबू हुआ प्रदर्शन, जबरदस्त बवाल! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:38:21+00:00

Dangal with Sahil Joshi: Priyanka Gandhi ने सड़क पर लेटकर किया विरोध | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:37:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers