‘रामायण’ में यश का रावण अवतार रिवील, पहले ऑफिशियल पोस्टर में दिखा रॉकिंग स्टार का दमदार लुक
नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है। इस नए पोस्टर में यश का इतना शक्तिशाली और भव्य अवतार देखने को मिल रहा है कि फैंस देखकर हैरान रह गए हैं। पहली ही झलक में उनका दबदबा साफ नजर आ रहा है।
कीमती मुकुट और भारी गहनों से सजे यश
जारी किए गए पोस्टर में यश बेहद रौबदार और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। सिर पर कीमती रत्नों से जड़ा सुनहरे रंग का मुकुट, गले में मोतियों की मालाएं और हाथों में भारी कंगन पहने यश अपनी तीखी निगाहों से पूरे पोस्टर पर छाए हुए हैं। लंका के महाज्ञानी और शक्तिशाली राजा रावण के उसी विशाल व्यक्तित्व और शाही अंदाज को यश ने अपने लुक से बखूबी जीवंत किया है।
रणबीर बने हैं ‘राम’ तो सनी देओल ‘हनुमान’
भारतीय इतिहास की सबसे महान कथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए दिग्गज कलाकारों को चुना गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। यह सिनेमाई अनुभव पूरे देश में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी पांच प्रमुख भाषाओं में एक साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram
ऑस्कर विजेता DNEG का वीएफएक्स और IMAX का जादू
प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG कंपनी, यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस मेगा प्रोजेक्ट को बना रही है। दो भागों में बन रही इस भव्य फिल्म को दुनियाभर के IMAX थिएटर्स में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर धूम मचाएगा।
ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल किया जारी, 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, 3 बार आमने सामने हो सकती है दोनों टीमें
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दरअसल दोनों टीमों को ग्रुप-A में रखा गया है और इनके बीच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में मुकाबला होगा। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला टूर्नामेंट 21 नवंबर तक चलेगा। इस बार 14 टीमें 57 मैच खेलेंगी और मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 वेन्यू पर होंगे। नए फॉर्मेट के कारण भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ एक मैच तक सीमित नहीं रह रहेगी।
दरअसल भारत अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इसके तीन दिन बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप-A में रखा गया है।
भारत-पाकिस्तान मैच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में
बता दें कि भारत पाकिस्तान का मुकाबला वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के सबसे चर्चित मैचों में से एक रहेगा। दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है इसलिए 10 अक्टूबर का मैच पहले से तय है। भारत के अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी और उसके बाद पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप-A में दोनों टीमों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालिफायर टीम होगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-3 टीमें और बेहतर रिकॉर्ड वाली चौथे नंबर की टीम सुपर-7 में पहुंचेगी।
???????????????? ???????????????? ???????????????????????????????????? ????️
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled ????
Access the ticket ballot ???? https://t.co/MSLEQzcObb https://t.co/dpTE4TEjO7
— ICC (@ICC) October 1, 2026
वनडे वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड
वहीं वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी इस मुकाबले को खास बनाता है। दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 8 मुकाबले हुए हैं और हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। कुल मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच 23 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 19 और पाकिस्तान ने 4 मैच जीते हैं। हालांकि 2027 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ ग्रुप स्टेज तक सीमित रहने की गारंटी नहीं है क्योंकि नए फॉर्मेट में आगे भी आमना-सामना हो सकता है।
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते हैं
दरअसल 2027 वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मुकाबले संभव हैं। पहला मुकाबला 10 अक्टूबर को ग्रुप स्टेज में तय है। इसके बाद अगर दोनों टीमें अगले चरण के लिए क्वालिफाई करती हैं तो सुपर-7 में भी आमना-सामना हो सकता है। आईसीसी के शेड्यूल में सुपर-7 चरण के दौरान भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 7 नवंबर को केप टाउन में रखा गया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के सुपर-7 में पहुंचने की स्थिति में होगा।
तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में संभव है। सुपर-7 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। नंबर-1 टीम का सामना नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का सामना नंबर-3 से होगा। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में अलग-अलग पोजिशन के हिसाब से पहुंचते हैं और आमने-सामने आते हैं तो तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल में होगा। अगर दोनों एक ही सेमीफाइनल में नहीं मिलते और दोनों फाइनल तक पहुंचते हैं तो खिताबी मुकाबले में तीसरी भिड़ंत हो सकती है। बता दें वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








