'50 ओवर तक विकेटकीपिंग करना और फिर 162 रन बनाना खास है,' कोच सैमी ने शाई होप को सराहा
'50 ओवर तक विकेटकीपिंग करना और फिर 162 रन बनाना खास है,' कोच सैमी ने शाई होप को सराहा
'दिल्ली पुलिस ने बर्बारता की पराकाष्ठा पार कर दी है', AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने जंतर मंतर पर हुई कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी का दावा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर से पैदल मर कर इंडिया गेट पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत छात्र विंग एसैप के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने जमकर बदसलूकी की. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बड़ी बेरहमी से बस में ठूस दिया. इस दौरान सौरभ भारद्वाज को कुछ पुलिसकर्मियों ने पैरों से पकड़ कर ऊपर उठा दिया. पुलिस की इस बर्बरता पर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस की बर्बरता बिल्कुल चौंकाने वाली है.
पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे
हिरासत में लिए जाने के उपरांत ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये पुलिस वाले आम आदमी को क्या समझते हैं? जब ये नेताओं और पत्रकारों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर रहे हैं, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे? दिल्ली पुलिस ने बर्बारता की पराकाष्ठा पार कर दी है.
लोकतांत्रिक अधिकारों पर कोई समझौता नहीं
इस दौरान बुराड़ी से ‘आप’ विधायक संजीव झा ने कहा कि सत्ता चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, वह जनता के सवालों से भाग नहीं सकती. वोट हमारा है, संविधान हमारा है और लोकतंत्र भी हमारा है. चुनावी प्रक्रिया और वोट के अधिकार को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब चुप्पी, दबाव या पुलिसिया कार्रवाई से नहीं, बल्कि पारदर्शिता और तथ्यों से देना होगा. न सवाल दबेंगे, न आवाज़ रुकेगी, न किसी को जवाबदेही से भागने दिया जाएगा और न ही लोकतांत्रिक अधिकारों पर कोई समझौता होगा.
लोगों के वोटिंग राइट को छीना
संजीव झा ने आगे कहा कि हम इंडिया गेट से जंतर-मंतर मार्च करने आए थे, लेकिन पुलिस फोर्स ज्ञानेश कुमार जैसे गद्दारों को बचाने की कोशिश कर रही है. ज्ञानेश कुमार ने इस देश के साथ गद्दारी की है, चोरी से भाजपा की सरकार बनाई है और लोगों के वोटिंग राइट को छीना है. जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता, हमारा यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा. एक तरफ सरकार की तानाशाही है और दूसरी तरफ हमारा संघर्ष है. हम अपनी जान की बाजी लगाकर इस देश के जनतंत्र की रक्षा करेंगे और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर ही रहेंगे. उधर, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि देश के गद्दार ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा. ज्ञानेश कुमार वोट चोर हैं और उसने गरीबों के वोट काटे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation








