Union Budget 2026: बिहार में जलमार्ग और रेल कॉरिडोर पर फोकस, जानिए बजट में और क्या-क्या
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2026 पेश करते हुए कहा कि देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इस सफर में जनता के सहयोग और भरोसे के लिए आभार जताया. हालांकि, बजट भाषण के शुरुआती 30 मिनट तक बिहार का कोई जिक्र नहीं हुआ, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई.
बजट में बिहार के लिए क्या
बजट भाषण के बाद के हिस्से में बिहार के लिए कुछ घोषणाएं जरूर सामने आईं. वित्त मंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों में देश में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू किए जाएंगे. इसके तहत वाराणसी और पटना में जहाजों की मरम्मत की आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी. इससे आंतरिक जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
जलमार्ग हब का भी विकास
वित्त मंत्री ने कहा कि गंगा नदी के जरिए माल ढुलाई को आसान और सस्ता बनाने के लिए वाराणसी और पटना को जलमार्ग हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही जलमार्गों के बेहतर इस्तेमाल के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की गई है, ताकि कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके.
हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की भी घोषणा
बजट में पटना-वाराणसी फ्रेट कॉरिडोर और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की भी घोषणा की गई है. इन परियोजनाओं से पूर्वी भारत में लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. इसके अलावा पटना में जहाज मरम्मत केंद्र खोलने का एलान भी किया गया, जिसे बिहार के लिए अहम बुनियादी ढांचा परियोजना माना जा रहा है.
इस बार नई योजनाओं का दिखा अभाव
बिहार के संदर्भ में देखा जाए तो इस बार बड़े पैमाने पर नई योजनाओं का अभाव साफ दिखता है. बता दें कि 2024-25 के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बिहार का 11 बार और 2025-26 के बजट में 8 बार जिक्र किया था. लेकिन 2026-27 के बजट में एक घंटे तक के भाषण में बिहार का नाम एक बार भी नहीं लिया गया, जिससे राज्य को लेकर अपेक्षाओं और हकीकत के बीच का फर्क साफ नजर आता है.
यह भी पढ़ें: Budget 2026 Highlights: ये हैं बजट के 10 बड़े फैसले जो भारत की विकास दिशा बदलेंगे, एक क्लिक में समझें
एसटीटी में बढ़ोतरी से निराश बाजार; सेंसेक्स 1,547 अंक गिरा तो निफ्टी करीब 2 प्रतिशत टूटा
मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026 के चलते रविवार को विशेष कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।
बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,546.84 अंकों यानी 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 पर कारोबार कर रहा था। तो वहीं निफ्टी 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत गिरकर 24,825.45 पर था।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 79,899.42 के निचले स्तर तक पहुंच गया था और करीब 3,000 अंकों की इंट्राडे गिरावट देखने को मिली। तो वहीं, निफ्टी50 भी फिसलकर 24,572 तक आ गया था।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफ एंड ओ) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) में बढ़ोतरी करने की घोषणा की और फ्यूचर्स पर एसटीटी बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया। तो वहीं, ऑप्शंस प्रीमियम पर एसटीटी को 0.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत कर दिया।
इस बड़ी घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बजट के बाद निवेशक सतर्क नजर आए, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया।
हालांकि बजट में आर्थिक विकास को तेज करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की बातें कही गईं, लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 में 2 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की घबराहट को दिखाने वाला इंडिया वीआईएक्स करीब 12 प्रतिशत उछल गया, जो निवेशकों की चिंता को दर्शाता है।
सेक्टोरल स्तर पर आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 6 प्रतिशत टूट गया, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी 2 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गए।
निफ्टी50 के शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को और ओएनजीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहे और इनमें करीब 5-6 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, नेस्ले इंडिया, आईटीसी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भी बड़े गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, विप्रो, टीसीएस और मैक्स हेल्थकेयर ने करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ मजबूती दिखाई।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















