Responsive Scrollable Menu

जहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला T20I, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक लगाने वाला अब नहीं आएगा नजर

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का रोमांचक आगाज होगा, जिसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल शतक लगा है, जो पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला था. चूंकि रोहित अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि इकाना के इस मैदान पर दूसरा T20I शतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन होगा. चलिए, इस रोमांचक मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा रहा है.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड?

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. यहां भारत का जीत प्रतिशत 100 है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर 2018 को खेला गया था.

इस मैदान पर पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया

इकाना स्टेडियम के ऐतिहासिक उद्घाटन मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया था. इस मुकाबले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 111 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी थी.

दूसरा मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 62 रनों से हराया

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 62 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 57 रन बनाए थे. इन दोनों की पारियों की मदद से भारत ने 199/2 का बड़ा स्कोर बनाया. 200 रनों के इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के चक्रव्यूह में फंस गई और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी. 

तीसरा मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला बेहद कम स्कोर वाला और सांसें रोक देने वाला था, जिसे भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया. इकाना की टर्निंग पिच पर भारतीय स्पिनरों ने कीवी टीम को बेबस कर दिया और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 99/8 के मामूली स्कोर पर रोक दिया था. हालांकि, 100 रनों के इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करना भारत के लिए भी आसान नहीं रहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव (नाबाद 26 रन) ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में चौका जड़कर टीम इंडिया को एक गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें:  Explainer: ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया का बड़ा 'रियलिटी चेक', वेस्टइंडीज सीरीज ने खोली इन 5 बड़ी कमजोरियों की पोल

Continue reading on the app

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं.

धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाएगी. इससे संबंधित पट्टेदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा एवं टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण किया जाएगा. इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

शैक्षणिक सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा

उन्होंने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, टनकपुर के विस्तारीकरण के लिए 2.01 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की. इससे संस्थान के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा.

मुख्यमंत्री ने बनबसा एवं टनकपुर शहरी निकायों के अंतर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकारी भूमि पर लंबे समय से कच्चे एवं अस्थायी भवनों में निवास कर रहे नागरिकों के लिए स्थायी एवं पक्के आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की. इससे लंबे समय से अस्थायी आवासों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी.

विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. बनबसा और टनकपुर जैसे सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार और आवासीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है. सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

ये भी पढ़ें: विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः CM धामी

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से क्यों खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर? विश्व कप से पहले दे डाली ये नसीहत

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं. तीसरे वनडे में रोहित शर्मा 92 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. वह सिर्फ 8 रन से अपना शतक चूके. ऐसे में अब उन्होंने रोहित शर्मा को रिटायरमेंट से पहले एक खास सलाग दे डाली है. Sun, 4 Oct 2026 20:25:03 +0530

  Videos
See all

Hill Station Traffic Jam News: अब पयर्टकों के लौटने का लगा 'महाजाम' ! | Hill Station | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:34:05+00:00

Delhi AAP Protest: Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP ने India Gate तक निकाला मार्च! #shorts #ytshorts #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:35:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers