Responsive Scrollable Menu

Shaktikanta Das का बयान, मजबूत सुधारों के दम पर 8% GDP ग्रोथ के करीब पहुंचा भारत

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास ने रविवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आठ प्रतिशत की वृद्धि के बहुत करीब पहुंच गई है। दास ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी), लचीला मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण, बैंकिंग सुधारों और राजकोषीय अनुशासन जैसे व्यापक सुधारों से आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिली है। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर दास ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूती से टिके रहना व्यापक और एक-दूसरे को मजबूत करने वाले सुधारों का परिणाम है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर से वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून अवधि को लिया जाए, तो भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि आठ प्रतिशत से कुछ अधिक है। यह कुछ महीने पहले फाइनेंशियल टाइम्स, लंदन को दिए मेरे बयान के अनुरूप है कि भारत आठ प्रतिशत की वृद्धि के बेहद करीब है।’’ भारत की जीडीपी जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़ी थी, जो अनुमान से बेहतर रही। दास ने इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय मजबूत घरेलू मांग और निवेश के अनुकूल माहौल को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की मजबूती कोई संयोग नहीं है। यह व्यापक और एक-दूसरे को मजबूत करने वाले सुधारों का परिणाम है।’’ दास ने कहा कि पिछले एक दशक में किए गए सुधार कोई एक बार किए जाने वाले उपाय नहीं थे, बल्कि इनके जरिये ऐसे सुरक्षा उपाय तैयार किए गए जिनसे अर्थव्यवस्था को झटकों का सामना करने और तेजी से उबरने में मदद मिले। उन्होंने मुद्रास्फीति को तय लक्ष्य के आसपास रखने की नीति, जीएसटी लागू करने, राजकोषीय अनुशासन, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों को ऐसे प्रमुख कदमों में शामिल किया।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि भारत का वित्तीय क्षेत्र और बाहरी क्षेत्र का सतर्क प्रबंधन भी आर्थिक वृद्धि के मजबूत आधार बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि निर्यात में विविधता, मुक्त व्यापार समझौते, सेवा व्यापार में लगातार अधिशेष और विदेशों से लगातार आने वाले धन से बाहरी क्षेत्र की स्थिति मजबूत बनी हुई है। आगे की राह के बारे में दास ने कहा कि भारत अपने विकास के महत्वपूर्ण दौर में है और ऊंची आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए उसे कृत्रिम मेधा (एआई) क्रांति का लाभ उठाना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की एआई रणनीति दो पूरक स्तंभों पर आधारित है। पहला, देश में विकसित मूल एआई मॉडल, उच्च क्षमता वाली कंप्यूटिंग सुविधाओं, सेमीकंडक्टर विकास और मजबूत नवाचार तंत्र में निवेश के जरिये अपनी एआई क्षमता विकसित करना।’’ दास ने भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता को समर्थन देने के लिए वित्तीय क्षेत्र को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का वित्तीय क्षेत्र काफी विकसित हुआ है, लेकिन वृद्धि के अगले चरण के लिए दीर्घकालीन वित्त और लंबे समय तक निवेश बनाए रखने वाली पूंजी की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉरपोरेट बॉण्ड बाजार, पेंशन और बीमा कोष, नगर निकायों के वित्तपोषण तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए नए वित्तपोषण माध्यमों को और विकसित करना होगा। दास ने रणनीतिक आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया और स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भरता का मतलब दुनिया से अलग-थलग होना नहीं है। उन्होंने कहा कि वृद्धि के अगले चरण में सतत विकास और जलवायु के क्षेत्र में नेतृत्व पर भी ध्यान देना होगा।

इसके लिए राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, इलेक्ट्रिक परिवहन, ऊर्जा दक्ष बुनियादी ढांचा, टिकाऊ कृषि और चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसी पहलों को आगे बढ़ाना होगा। दास ने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के व्यापक लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुधारों की गति बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की रणनीति केवल तेजी से बढ़ना नहीं है, बल्कि लंबे समय में टिकाऊ और मजबूत आर्थिक वृद्धि हासिल करना है।

Continue reading on the app

Netanyahu On Flydubai Cockpit Attack News LIVE | गिरफ्तार ओमानी पायलट ने उगल दिया सच? | Omani Pilot

Netanyahu On Flydubai Cockpit Attack News LIVE | गिरफ्तार ओमानी पायलट ने उगल दिया सच? | Omani Pilot Flydubai Plane Incident: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट और यात्रियों को बताया HERO! Netanyahu Statement On Flydubai Flight Incident | फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले पर नेतन्याहू का खुलासा फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट का बड़ा खुलासा! | Flydubai Omani Pilot Viral News Flydubai के Omani Pilot का चौंकाने वाला खुलासा | Airline Secrets Exposed! Flydubai Omani Pilot Big Statement | फ्लाईदुबई पायलट का क्या है सच? #Flydubai #OmaniPilot #FlydubaiPilot #AviationNews #TrendingNews #LatestNews #FlydubaiExposed दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुए बड़े हादसे के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) का बड़ा बयान सामने आया है। नेतन्याहू ने इस घटना को एक बड़ा आतंकी/सुरक्षा हादसा टलने का मामला बताया और घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार (Smit Machchhar) तथा साहसी यात्रियों की जमकर तारीफ की है। जानिए नेतन्याहू ने इस पूरे घटनाक्रम और सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग पर क्या-क्या कहा! - फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का आधिकारिक बयान - नेतन्याहू ने भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को क्यों बताया 'हीरो'? - यात्रियों से मुलाकात और इजरायली सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट - सऊदी अरब (Tabuk Airport) में इमरजेंसी लैंडिंग और रेस्क्यू का सच #flydubai #netanyahu #benjaminnetanyahu #israelnews #flydubaipilot #captainsmitmachchhar #aviationnews #trendingnews #flydubai #netanyahu #israelnews #flydubaipilot #smitmachchhar #aviationnews #latestnews Flydubai Omani Pilot, Flydubai Pilot Khulasa, Flydubai Omani Pilot News, Flydubai Pilot Statement, Flydubai Latest News, Omani Pilot Flydubai, Flydubai Exposed, Flydubai Aviation News, Aviation News Hindi, Trending News Today, Flydubai Pilot Viral Video, Oman News Hindi, Flydubai News Hindi You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

सावधान हो जाओ! 42 की उम्र में फिर लौटा मिस्टर 360 का कहर, बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स ने मचाया गदर

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका खौफ आज भी बरकरार है. ऐसा ही कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में देखेने को मिला, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में महज 39 गेंद में 70 रन कूट दिए. Sun, 4 Oct 2026 23:44:28 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today: जल्दी 1 लाख के नीचे आएगा सोना? | Gold Rate Today | Sona Bhav | Silver Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:30:02+00:00

सूरत में बच्चे की बेरहमी से पिटाई, कैमरे में कैद वारदात |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers