Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: झारखंड पुलिस के जवानों को बड़ी राहत, 600 मामलों में 2.20 करोड़ की मदद मंजूर

Jharkhand News: जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी करने वाले झारखंड पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है. पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों की आर्थिक मदद के लिए बड़ी राशि जारी की है. झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष के तहत 600 मामलों में कुल 2 करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है. यह रकम बीमारी, इलाज और दूसरी जरूरी परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के काम आएगी.

600 मामलों में जारी हुई सहायता राशि

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में 600 मामलों का विवरण शामिल है. हर मामले में संबंधित पुलिसकर्मी का नाम, सहायता लेने का कारण और स्वीकृत राशि दर्ज की गई है. जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मामलों में 10 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 3 लाख रुपये तक की मदद दी गई है. कुछ पुलिसकर्मियों या उनके परिजनों को 50 हजार रुपये, किसी को एक लाख, डेढ़ लाख और दो लाख रुपये तक की सहायता मिली है. वहीं गंभीर मामलों में तीन लाख रुपये तक की राशि स्वीकृत की गई है. सूची में कुछ आवेदन अभी ‘रिजेक्टेड’ और ‘पेंडिंग’ भी हैं.

गंभीर बीमारी और इलाज में मिलेगी राहत

पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी के साथ परिवार की जिम्मेदारी निभाना भी चुनौतीपूर्ण होता है. परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी होने या बड़े ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर इलाज का खर्च काफी बढ़ जाता है. ऐसे समय में कल्याण कोष से मिलने वाली आर्थिक मदद परिवारों का बोझ कम कर सकती है. सहायता राशि पुलिसकर्मियों के अलावा उनके माता-पिता, पत्नी, बच्चों और अन्य आश्रित परिजनों के इलाज के लिए भी दी गई है. सूची में कैंसर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी, ब्रेन ट्यूमर, ट्यूमर, गंभीर ऑपरेशन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े कई मामले शामिल हैं.

10 हजार से 3 लाख रुपये तक की मदद

अलग-अलग बीमारियों और इलाज की जरूरत के अनुसार सहायता राशि तय की गई है. किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 3 लाख रुपये, कैंसर के इलाज के लिए 50 हजार रुपये और ब्रेन हेमरेज के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता दी गई है. ओपन हार्ट सर्जरी के लिए 1.50 लाख रुपये और हृदय रोग के इलाज के लिए 15 हजार से 70 हजार रुपये तक की राशि स्वीकृत हुई है. इसके अलावा हार्ट वाल्व सर्जरी के लिए 60 हजार रुपये, किडनी की पथरी के ऑपरेशन के लिए 10 हजार से 70 हजार रुपये और मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 15 से 30 हजार रुपये की मदद दी गई है. ट्यूमर के इलाज के लिए 25 हजार और बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए 20 हजार से 1 लाख रुपये तक की सहायता दी गई है. स्पाइन सर्जरी के लिए 50 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं.

हादसे में घायल जवानों को भी मदद

ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए 2 लाख रुपये, लिवर की बीमारी के लिए 30 हजार और हर्निया ऑपरेशन के लिए 10 से 30 हजार रुपये तक की सहायता दी गई है. घुटना प्रत्यारोपण के लिए 3 लाख रुपये तक की मदद स्वीकृत की गई है. मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और मिर्गी के इलाज के लिए 15 हजार रुपये की सहायता दी गई है. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए 25 हजार से 2 लाख रुपये तक की राशि मंजूर की गई है. इससे मुश्किल समय में जवानों और उनके परिवारों को इलाज का खर्च उठाने में राहत मिलेगी.

सभी इकाइयों को भेजी गई सूची

पुलिस मुख्यालय ने स्वीकृत सहायता राशि की सूची सभी संबंधित इकाइयों को भेज दी है. निर्देश दिया गया है कि सूची की जानकारी संबंधित पुलिसकर्मियों तक पहुंचाई जाए. स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के मामले में उनके वर्तमान पदस्थापन वाले जिले या इकाई को सूचना देने को कहा गया है. यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी को एक से अधिक जगह से सहायता स्वीकृति हुई है, तो नियमानुसार न्यूनतम स्वीकृत राशि के भुगतान की व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, 540 हॉस्टल में मुफ्त भोजन की तैयारी; हर विद्यार्थी के लिए ₹3,000 का प्रावधान

Continue reading on the app

पत्नी को 3 करोड़ की एलिमनी देने की वजह से कर्ज में डूब गया था संभव जैन, एक दिन पहले 43वीं मंजिल से कूदकर किया था सुसाइड

नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से जिस व्यक्ति ने सुसाइड किया था, उसके बारे में अब नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और उसका नाम- संभव जैन था. मृतक आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ पारिवारिक विवाद से भी जूझ रहा था. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि वह गुरुग्राम के मानेसर में रहता था. उसका अपनी पत्नी से विवाद था, जिस वजह से दोनों अलग-अलग रहते थे. दोनों के बीच, विवाद इतने गहरा गए थे कि बात तालाक तक पहुंच गई थी. 

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Viral Video:फर्जी टूरिस्ट वीजा का खेल! मलेशिया में मजदूर गिरफ्तार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T22:00:22+00:00

Houthis Attack on Saudi: सऊदी की रिफाइनरी परहूती का भयंकर हमला? | Houthi vs Saudi | Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers