Responsive Scrollable Menu

शाम की बड़ी खबरें: जंतर-मंतर पर पत्रकारों के उत्पीड़न की Crime Branch करेगी जांच, भदोही का बदला नाम

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि14 दिल्ली पत्रकार दूसरी लीड यौन उत्पीड़न तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, अपराध शाखा जांच करेगी नयी दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीन अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि25 कांग्रेस लीड पत्रकार उत्पीड़न कांग्रेस ने सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में महिला पत्रकारों के ‘यौन उत्पीड़न’ पर मोदी, शाह को घेरा नयी दिल्ली, कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न पर उन्होंने संज्ञान क्यों नहीं लिया?

प्रादे84 महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग दूसरी लीड प्रदर्शन उद्धव ने सीईसी को बताया भाजपा का ‘हथियार’; राज की महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग मुंबई, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘हथियार’’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने की मांग की।

प्रादे79 उप्र आदित्यनाथ लीड भदोही रविदास नगर भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा: आदित्यनाथ भदोही (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले को अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा।

प्रादे17 केरलम लीड जांच सीईसी केरलम सरकार ने केएसटीपी परियोजना पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सतर्कता जांच का आदेश दिया तिरुवनंतपुरम, केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने केएसटीपी सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों और उससे जुड़े एक मलेशियाई ठेकेदार की 2006 में हुई मौत मामले की सतर्कता जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि7 अमेरिका लीड लापता विमान बोस्टन जाते समय अटलांटिक के ऊपर लापता हुई एयर एम्बुलेंस का ‘मलबा क्षेत्र’ मिला न्यूयॉर्क, अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि खोज अभियान में मैसाचुसेट्स के नानटुकेट तट के पास समुद्र में एक ‘‘मलबा क्षेत्र’’ मिला है और यह मलबा उस एयर एम्बुलेंस का है, जिसमें छह लोग सवार थे और जो शनिवार को बर्मुडा से बोस्टन जाते समय अटलांटिक महासागर के ऊपर लापता हो गई थी।

वि13 इजराइल नेतन्याहू लीड भारतीय पायलट नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से फोन पर की बात, कहा- ‘आप पूरी दुनिया के नायक’ दुबई, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की और ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कथित साजिश को नाकाम करने के लिए उन्हें पूरी दुनिया का ‘नायक’ बताया।

अर्थ17 आरबीआई नीति सर्वेक्षण मुद्रास्फीति के दबाव के बीच नीतिगत समीक्षा में रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ा सकता है आरबीआई : विशेषज्ञ मुंबई, अर्थशास्त्रियों और बैंक अधिकारियों का मानना है पश्चिम एशिया संकट के दोबारा गहराने से पैदा हुए मुद्रास्फीति के दबाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।

अर्थ8 गैस मूल्य सरकार ने मुश्किल क्षेत्रों से निकलने वाली गैस की मूल्य सीमा बढ़ाकर 9.89 डॉलर प्रति इकाई तय की नयी दिल्ली, सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के केजी-डी6 ब्लॉक जैसे मुश्किल क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस की अधिकतम कीमत सीमा बढ़ाकर 9.89 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी है। यह नई कीमत सीमा एक अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेगी। इससे पहले यह सीमा 8.90 डॉलर प्रति इकाई थी।

खेल10 खेल एशियाड गोल्फ आईजीयू आईजीयू ने प्रणवी उर्स को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, गोल्फ टीम की सदस्यों को मिलेंगे तीन-तीन लाख नयी दिल्ली, भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने एशियाई खेलों में भारत की पहली महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता प्रणवी उर्स के लिए रविवार को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

खेल19 खेल एशियाड समापन समारोह चमकदार रोशनी और संगीतमय शो से हुआ आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन नागोया, जापान की संस्कृति और मेहमाननवाजी की शानदार झलक के साथ संगीत और रोशनी से सजे भव्य कार्यक्रम के बीच रविवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन हो गया।

Continue reading on the app

'कहां हैं अमित शाह?' महिला पत्रकारों की शिकायत पर FIR को लेकर राहुल गांधी के सवाल से मचा घमासान

जंतर-मंतर प्रदर्शन में तीन महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर विपक्ष ने FIR की मांग की। दिल्ली पुलिस ने शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेजीं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 1 जीत दूर… श्रेयस अय्यर की नजर खास रिकॉर्ड पर, सिर्फ एक भारतीय कप्तान ही कर सका है ऐसा

Shreyas Iyer: टीम इंडिया को 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर रहने वाली है. Sun, 04 Oct 2026 23:52:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बच्चों की लड़ाई, युवक ने पीटा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T21:40:32+00:00

8th Pay Commission Update : DA Hike पर आई बड़ी खबर! | DA Hike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T21:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers